शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

फ्री टूल · UPI पेमेंट

दुकान का QR कोड कैसे बनाएं: फ्री UPI QR

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

दुकान का QR कोड कैसे बनाएं?

दो तरीके हैं: (1) PhonePe Business, Paytm for Business या Google Pay for Business जैसे बिज़नेस ऐप में मोबाइल नंबर, दुकान की जानकारी और बैंक खाता डालें, QR वहीं बनता है और स्टिकर-स्टैंड भी मँगा सकते हैं; (2) अपनी UPI ID नीचे के फ्री टूल में डालें, दुकान का नाम लिखें और प्रिंट करें। दोनों में पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है। हर बिल की सही रकम वाला QR चाहिए तो बिलिंग ऐप में UPI ID एक बार डालें।

आपकी दुकान का नाम
किसी भी UPI ऐप से स्कैन करके पेमेंट करें
UPI ID: your-upi-id@bank
पेमेंट के बाद दुकानदार के कन्फ़र्म करने तक रुकें
फ्री UPI QR मेकर: tapandbill.in

प्रिंट में: पेपर A4, मार्जिन None (या Default), स्केल 100%। कार्ड को लैमिनेट करें या एक्रेलिक स्टैंड में लगाएँ। आपकी UPI ID इसी फ़ोन/कंप्यूटर में रहती है।

इस टूल से बने तीन UPI QR कार्ड: कपड़े की दुकान का हिंदी कार्ड, चाय की दुकान का ₹20 तय रकम वाला अंग्रेज़ी कार्ड और किराना स्टोर का गुजराती कार्ड
इसी टूल से बने कार्ड: हिंदी, अंग्रेज़ी (₹20 तय रकम) और गुजराती। नमूने की UPI ID “@bank” पर ख़त्म होती हैं, जो असली नहीं, इसलिए इन QR से किसी को पैसा नहीं जाता।

दुकान के लिए QR के 3 तरीके

तरीकाकैसे मिलता हैरकमकिसके लिए ठीक
बिज़नेस ऐप या बैंक का QRPhonePe Business, Paytm for Business, Google Pay for Business, BharatPe या बैंकग्राहक डालता हैज़्यादातर दुकानें; साउंडबॉक्स और सेटलमेंट रिपोर्ट चाहिए तो
अपनी UPI ID से छापा हुआ QRइस पेज का फ्री टूलग्राहक डालता है, या तय रकमतुरंत QR चाहिए, हिंदी/गुजराती कार्ड, स्टिकर, ठेला या स्टॉल
हर बिल पर नया QRबिलिंग ऐप (जैसे Tap & Bill)बिल की सही रकम पहले से भरीदिन भर अलग-अलग बिल वाली दुकानें; भीड़ में गलत रकम से बचना

बिज़नेस ऐप से दुकान का QR कैसे बनाएं

  1. बिज़नेस ऐप डाउनलोड करें

    Play Store से PhonePe Business, Paytm for Business या Google Pay for Business जैसा कोई एक ऐप लें। कई बैंक भी अपना मर्चेंट QR देते हैं।

  2. मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें

    वही मोबाइल नंबर डालें जो बैंक खाते से जुड़ा है, और OTP से पक्का करें।

  3. दुकान की जानकारी भरें

    दुकान का नाम, कैटेगरी (जैसे कपड़े, किराना) और पता लिखें।

  4. बैंक खाता और KYC

    जिस खाते में पैसा चाहिए उसका नंबर और IFSC डालें, और ऐप जो KYC माँगे वह पूरा करें (आम तौर पर PAN या आधार)।

  5. QR डाउनलोड करें या स्टैंड मँगाएँ

    ऐप में आपका QR दिखेगा। उसे डाउनलोड करें, ऐप से QR स्टिकर या स्टैंड मँगाएँ, या उसकी UPI ID इस पेज के टूल में डालकर अपना कार्ड छापें।

ऐप की स्क्रीन समय के साथ बदलती रहती हैं; ऊपर के स्टेप आम तरीका बताते हैं। PhonePe अपने मर्चेंट साइन-अप के बारे में business.phonepe.com पर बताता है।

फ्री टूल से अपनी UPI ID का QR कैसे बनाएं

  1. अपनी UPI ID ढूँढें

    UPI ऐप में ऊपर अपनी फ़ोटो (प्रोफ़ाइल) दबाएँ: UPI ID कुछ ऐसी दिखती है: 9876543210@ybl या naam@okaxis।

  2. टूल में UPI ID और दुकान का नाम लिखें

    हर ग्राहक की रकम अलग है तो रकम खाली छोड़ें: ग्राहक स्कैन करके रकम ख़ुद डालेगा।

  3. भाषा और साइज़ चुनें

    कार्ड पर हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी। काउंटर स्टैंड के लिए A6 (एक A4 पर 4), दीवार के लिए A4, कैश बॉक्स या तराज़ू के लिए छोटे स्टिकर।

  4. ₹1 भेजकर जाँचें

    स्क्रीन वाले QR को दूसरे फ़ोन से स्कैन करके ₹1 भेजें और अपने ऐप या बैंक SMS में देखें कि पैसा आया।

  5. प्रिंट करें और लगाएँ

    A4 पर 100% स्केल में प्रिंट करें, कटिंग लाइन पर काटें, लैमिनेट करें या स्टैंड में लगाएँ। या फ़ोटो डाउनलोड करके WhatsApp पर भेजें।

रकम वाला QR या बिना रकम का?

बिना रकम (काउंटर स्टैंड)तय रकमहर बिल की रकम (बिलिंग ऐप)
ग्राहक क्या करता हैस्कैन करके रकम टाइप करता हैसिर्फ़ स्कैन और PINसिर्फ़ स्कैन और PIN
गलत रकम का ख़तराहाँ, भीड़ में ₹1,520 की जगह ₹1,250नहींनहीं
उदाहरणकपड़े की दुकान का काउंटर₹20 की चाय, ₹800 का बकाया उधार₹1,850 का बिल: ₹500 कैश + ₹1,350 UPI, QR सिर्फ़ ₹1,350 का

पेमेंट लेते समय ये सावधानियाँ रखें

  • पैसा अपनी तरफ़ देखें: अपना UPI ऐप, साउंडबॉक्स या बैंक SMS। ग्राहक की स्क्रीन पुरानी या नकली हो सकती है।
  • पैसा लेने के लिए कभी PIN नहीं डालना होता। कोई “रिफ़ंड” या “पैसा भेजने” के नाम पर QR स्कैन करवाए या collect request भेजे, तो मना करें।
  • अपना छपा QR कभी-कभी स्कैन करके देखें कि आपका नाम आता है, और कोई दूसरा QR उस पर चिपका तो नहीं।
  • एक QR, एक खाता। खाता या UPI ID बदलें तो पुराना QR उसी दिन हटाएँ।

उधार की रकम के लिए QR WhatsApp पर भेजना

किसी ग्राहक का ₹800 बाकी है? टूल में “तय रकम” 800 डालें, “फ़ोटो डाउनलोड करें” दबाएँ और WhatsApp पर भेजें। ध्यान रखें: गैलरी की फ़ोटो से कई UPI ऐप ₹2,000 से ज़्यादा नहीं भेजने देते (Gadgets To Use), इसलिए बड़ी रकम के लिए अपनी UPI ID टेक्स्ट में भी लिखें। उधार माँगने के तैयार मैसेज: उधार बंद है पोस्टर और उधार वापस माँगने के मैसेज।

Tap & Bill में बिल पर QR कैसे आता है

Settings में दुकान की UPI ID एक बार डालें। बिल बनाकर UPI चुनें: स्क्रीन पर उस बिल की रकम वाला QR आता है, ग्राहक किसी भी UPI ऐप से स्कैन करता है। वही QR थर्मल रसीद पर छपता है और WhatsApp वाले बिल PDF में होता है। कैश + UPI वाले बिल में QR सिर्फ़ UPI वाले हिस्से का होता है, और उधार वाले बिल में बाकी रकम का। Tap & Bill पैसे को हाथ नहीं लगाता: पैसा सीधे आपकी UPI ID में आता है, कोई कटौती नहीं। रिपोर्ट में UPI की बिक्री कैश से अलग दिखती है, इसलिए गल्ले का हिसाब आसानी से मिलता है। English में: UPI QR billing।

स्रोत (21 अक्टूबर 2026 को देखा): NPCI UPI linking specification 1.6 · गैलरी QR पर ₹2,000 की रोक। यह जानकारी के लिए गाइड है; अपने खाते की शर्तें अपने बैंक से पक्की करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुकान का QR कोड कैसे बनाएं?

दो तरीके हैं। (1) PhonePe Business, Paytm for Business या Google Pay for Business जैसे बिज़नेस ऐप में मोबाइल नंबर, दुकान की जानकारी और बैंक खाता डालें: QR ऐप में बन जाता है और स्टिकर या स्टैंड भी मँगा सकते हैं। (2) अपनी UPI ID इस पेज के फ्री टूल में डालें, दुकान का नाम लिखें और प्रिंट करें। दोनों में पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है।

Dukan ke liye QR code kaise milega? क्या इसका पैसा लगता है?

इस पेज पर QR बनाना और प्रिंट करना फ्री है, कोई लॉगिन नहीं। बिज़नेस ऐप भी QR देते हैं; स्टैंड, स्टिकर या साउंडबॉक्स की शर्तें (कुछ फ्री, साउंडबॉक्स आम तौर पर किराए पर) ऐप में देखें। पेमेंट लेने पर आपके खाते पर कोई चार्ज है या नहीं, यह अपने बैंक से पूछें।

PhonePe Business का QR कोड कैसे बनाएं?

PhonePe Business ऐप डाउनलोड करें, बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर से OTP डालें, दुकान का नाम, कैटेगरी और पता भरें, बैंक खाता और KYC पूरा करें। इसके बाद ऐप में आपका QR दिखता है; वहीं से डाउनलोड करें या स्टिकर मँगाएँ। Paytm for Business और Google Pay for Business में भी लगभग यही स्टेप हैं।

क्या अपनी पर्सनल UPI ID से दुकान का QR बना सकते हैं?

हाँ, बहुत सी छोटी दुकानें ऐसे ही शुरू करती हैं, और QR हर UPI ऐप में चलता है। बिज़नेस QR में साउंडबॉक्स पर पेमेंट की आवाज़ और रोज़ की सेटलमेंट रिपोर्ट जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। रोज़ ज़्यादा UPI बिक्री हो तो बैंक से पूछ लें कि आपके खाते पर कोई शर्त तो नहीं।

QR में रकम कैसे डालें?

टूल में “तय रकम” भरें: ग्राहक के UPI ऐप में वह रकम पहले से भरी आएगी। यह तब ठीक है जब हर बार एक ही रकम हो (जैसे ₹20 की चाय या किसी ग्राहक का एक उधार)। हर बिल की अलग रकम के लिए बिलिंग ऐप हर बिल पर नया QR बनाता है।

WhatsApp पर भेजे QR से ग्राहक ₹2,000 से ज़्यादा क्यों नहीं भेज पा रहा?

कई UPI ऐप गैलरी की फ़ोटो (जैसे WhatsApp पर आई QR फ़ोटो) से ₹2,000 से ज़्यादा भेजने नहीं देते। छपा हुआ QR कैमरे से स्कैन करने पर यह रोक नहीं है। बड़ी रकम के लिए ग्राहक को अपनी UPI ID टेक्स्ट में भेजें, वह ऐप में UPI ID डालकर भेज सकता है।

पैसा आया या नहीं, कैसे पता करें?

ग्राहक की “पेमेंट हो गया” वाली स्क्रीन पर भरोसा न करें, वह पुरानी या नकली हो सकती है। अपने UPI ऐप, साउंडबॉक्स या बैंक SMS में देखें। पैसा लेने के लिए कभी PIN नहीं डालना पड़ता: कोई “पैसा भेजने के लिए” QR स्कैन करवाए या PIN माँगे तो वह धोखा है।

क्या यह QR कभी बंद हो जाता है?

नहीं, जब तक आपकी UPI ID चालू है, QR चलता रहेगा। बैंक खाता या UPI ID बदलें तो नया QR बनाकर पुराना उसी दिन हटा दें।

क्या बिलिंग ऐप में हर बिल पर QR आता है?

हाँ, Tap & Bill में Settings में UPI ID एक बार डालें। UPI चुनते ही बिलिंग स्क्रीन पर उस बिल की सही रकम वाला QR आता है; वही QR थर्मल रसीद पर छपता है और WhatsApp वाले बिल PDF में होता है। हर प्लान में, ₹199/माह से।

फ्री डेमो बुक करें

हम एक कामकाजी दिन में कॉल करके आपके सामान पर बिल, UPI QR, कैश + UPI और उधार दिखाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।