गाइड

दुकान का बिल कैसे बनाएं: 4 तरीके (हाथ से, कंप्यूटर, ऑनलाइन, मोबाइल)

Tap & Bill टीम · अपडेट

दुकान का बिल कैसे बनाएं? (dukan ka bill kaise banaye)

दुकान का बिल चार तरीकों से बनता है: छपी बिल बुक में हाथ से, कंप्यूटर पर Excel या बिलिंग सॉफ़्टवेयर से, ब्राउज़र में फ्री ऑनलाइन बिल मेकर से, या मोबाइल के बिलिंग ऐप से। हर बिल पर दुकान का नाम-पता, क्रम वाला बिल नंबर, तारीख़, सामान, नग, दाम और कुल हो, और एक कॉपी दुकान में रहे; GST में रजिस्टर्ड दुकान के बिल पर GSTIN, HSN और CGST + SGST भी। रोज़ बिल ज़्यादा बनते हैं तो मोबाइल ऐप सबसे तेज़ है: जोड़, बिल नंबर और GST अपने आप।

₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी; GST अलग) · 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

5 स्टेप में दुकान का बिल

  1. तय करें: GST वाला बिल या सादा बिल

    GST में रजिस्टर्ड हैं तो टैक्स इनवॉइस (GSTIN, HSN, CGST + SGST)। रजिस्टर्ड नहीं हैं तो सादा बिल या कैश मेमो, जिसमें GST की कोई लाइन नहीं।

  2. तरीका चुनें

    बिल बुक (हाथ से), कंप्यूटर (Excel या ब्राउज़र में बिलिंग), फ्री ऑनलाइन बिल मेकर, या मोबाइल का बिलिंग ऐप। रोज़ कितने बिल बनते हैं, उसी हिसाब से।

  3. दुकान की जानकारी और बिल नंबर

    ऊपर दुकान का नाम, पता और फ़ोन (GST हो तो GSTIN)। हर बिल का अपना नंबर, क्रम से, और तारीख़।

  4. सामान, नग, दाम और कुल

    हर सामान की लाइन: नाम, नग, एक का दाम और रकम। फिर छूट, कुल और भुगतान का तरीका (नकद, UPI, उधार)।

  5. ग्राहक को दें, कॉपी रखें

    बिल ग्राहक को दें (कागज़, प्रिंट या WhatsApp) और उसकी कॉपी दुकान में रखें। गलत बिल फाड़ें नहीं, “रद्द” लिखकर रखें।

4 तरीकों की तुलना: आपके लिए कौन सा

तरीकाहर बिल में मेहनतजोड़ और GSTपुराना बिल ढूँढनाWhatsApp परख़र्च
बिल बुक (हाथ से)ज़्यादा: लिखना और जोड़नाहाथ से, गलती का डरकॉपी बुक में, पन्ने पलटकरफ़ोटो खींचकरबिल बुक की छपाई
कंप्यूटर (Excel / ब्राउज़र)मध्यम: कंप्यूटर चालू चाहिएExcel के फ़ॉर्मूले से, या अपने आपExcel: हर बिल अलग फ़ाइल; बिलिंग सॉफ़्टवेयर: खोज सेPDF बनाकरकंप्यूटर; Excel फ़ॉर्मेट फ्री
फ्री ऑनलाइन बिल मेकरकम: ब्राउज़र में भरेंअपने आप (कपड़ों पर 5% / 18% भी)सेव नहीं होताबिल का मैसेज, एक टैपफ्री, बिना लॉगिन
मोबाइल बिलिंग ऐपसबसे कम: टैप करें, सेवअपने आपनंबर, नाम या मोबाइल से, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों परPDF बिल, एक टैपTap & Bill: 14 दिन फ्री, फिर ₹199/माह से

सीधी सलाह: हफ़्ते में कुछ ही बिल बनते हैं तो बिल बुक या फ्री बिल मेकर काफ़ी है। रोज़ के कई बिल, उधार, बदली और रोज़ की बिक्री का हिसाब चाहिए तो मोबाइल ऐप लें। काउंटर पर कंप्यूटर है तो वही बिलिंग ब्राउज़र में भी चलती है।

बिल पर क्या-क्या लिखना ज़रूरी है

क्या लिखेंसादा बिल (GST नहीं)GST बिल (टैक्स इनवॉइस)
ऊपर शीर्षकबिल / कैश मेमोTAX INVOICE / टैक्स इनवॉइस
दुकाननाम, पता, फ़ोननाम, पता और 15 अक्षरों का GSTIN
बिल नंबर और तारीख़हर बिल का अलग नंबर, क्रम सेक्रम से, 16 अक्षरों तक, एक वित्त वर्ष में एक नंबर एक ही बार
ग्राहकनाम और मोबाइल अच्छा रहता है; उधार के लिए ज़रूरीरजिस्टर्ड ग्राहक का GSTIN; बिना GST वाले ग्राहक का ₹50,000 या ज़्यादा का बिल हो तो नाम-पता
हर सामान की लाइननाम, नग, दर, रकमनाम, HSN कोड, नग, छूट के बाद कर योग्य रकम
टैक्सकोई टैक्स की लाइन नहींGST की दर, CGST + SGST की रकम (दूसरे राज्य में IGST)
नीचेछूट, कुल, भुगतान का तरीकाकुल; कागज़ के बिल पर दस्तख़त

GST में रजिस्टर्ड नहीं हैं तो बिल पर GSTIN, “टैक्स इनवॉइस” या “GST सहित” न लिखें, और ग्राहक से GST के नाम पर पैसे न लें (CGST एक्ट की धारा 32)। कंपोज़िशन वाली दुकान टैक्स इनवॉइस नहीं, बिल ऑफ़ सप्लाई देती है। पूरे नियम: पक्का बिल कैसे बनाएं और बिना GST नंबर के बिल कैसे बनाएं।

तरीका 1: बिल बुक से (dukan ka bill book kaise banaye)

  • फ़ॉर्मेट चुनें: GST नहीं है तो A5 वाला सादा बिल (PDF), GST है तो A4 टैक्स इनवॉइस (PDF)। दोनों हिंदी में, फ्री। ये कपड़े की दुकान के लिए बने हैं; दूसरी दुकान “साइज़ / रंग” कॉलम खाली छोड़ दे।
  • प्रिंटिंग वाले को दुकान का नाम, पता, फ़ोन (और GSTIN) देकर छपवाएँ। पन्नों पर क्रम से नंबर डलवाएँ और हर बिल की दो कॉपी (ग्राहक की और दुकान की) रखें।
  • हर बिल पर तारीख़ लिखें, जोड़ दो बार जाँचें, और भुगतान का तरीका (नकद, UPI, उधार) लिखें।
  • गलत बिल फाड़ें नहीं: उस पर “रद्द” और कारण लिखें, सारी कॉपी बुक में रहने दें, और अगले नंबर पर नया बिल बनाएँ।
हिंदी बिल फ़ॉर्मेट, नमूने के बिल के साथ भरा हुआ: दुकान, बिल नंबर, सामान, साइज़, HSN, GST 5% और 18%, कुल
हिंदी में A4 बिल फ़ॉर्मेट, नमूने के साथ। सारे फ़ॉर्मेट: कपड़े की दुकान का बिल फ़ॉर्मेट।

Excel और Word फ़ाइलें, हर कॉलम में क्या लिखें, और A4, A5 या थर्मल रोल में से कौन सा: कपड़े की दुकान का बिल फ़ॉर्मेट।

तरीका 2: कंप्यूटर में (dukan ka bill kaise banaye computer me)

Excel में: फ्री Excel फ़ॉर्मेट (हिंदी) खोलें। उसमें नग × दर, छूट, GST (कपड़ों पर हर पीस पर 5% या 18%) और कुल के फ़ॉर्मूले पहले से हैं। हर बिल के लिए फ़ाइल की कॉपी बनाएँ, बिल नंबर और तारीख़ बदलें, सामान भरें और प्रिंट करें या PDF सेव करें। दिक़्क़त: हर बिल अलग फ़ाइल, ग्राहक का रिकॉर्ड, उधार या रोज़ की बिक्री का जोड़ नहीं, और पुरानी फ़ाइल ग़लती से बदल सकती है।

ब्राउज़र में बिलिंग (बिना इंस्टॉल): Tap & Bill कंप्यूटर के Chrome या Edge में चलता है: कैटेगरी पर क्लिक करें या / दबाकर सामान ढूँढें, ग्राहक डालें, Ctrl + Enter से सेव करें, और किसी भी प्रिंटर पर छापें। फ़ोन और कंप्यूटर एक ही अकाउंट में, इसलिए स्टाफ का फ़ोन वाला बिल भी कंप्यूटर पर दिखता है। कंप्यूटर पर बिलिंग (English)

Tap & Bill में कंप्यूटर के ब्राउज़र से बिल बनाने की स्क्रीन: कैटेगरी, ग्राहक का मोबाइल और भुगतान
कंप्यूटर (ब्राउज़र) पर बिल की स्क्रीन।

तरीका 3: ऑनलाइन या PDF में (dukan ka bill kaise banaye online / pdf)

फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में फ्री ऑनलाइन बिल मेकर खोलें: दुकान की जानकारी एक बार, फिर ग्राहक और सामान लिखें। GST अपने आप लगता है, रकम शब्दों में आती है। “प्रिंट / PDF सेव करें” दबाकर प्रिंटर में “Save as PDF” चुनें तो बिल PDF बन जाता है; “WhatsApp पर भेजें” से बिल का मैसेज ग्राहक की चैट में खुलता है। न लॉगिन, न चार्ज। कमी: बिल कहीं सेव नहीं होता, इसलिए PDF या प्रिंट अपने पास रखें।

फ्री ऑनलाइन बिल मेकर से बना 80 mm बिल: टैक्स इनवॉइस, बिल नंबर, कॉटन शर्ट 5% और ब्लेज़र 18% GST, कुल ₹4,998
फ्री बिल मेकर से बना बिल (80 mm)।

तरीका 4: मोबाइल से (dukan ka bill kaise banaye mobile se)

बिलिंग ऐप में सामान पर टैप करें या Quick bill में रकम लिखें, ग्राहक का नंबर डालें (या वॉक-इन रखें) और सेव करें। बिल नंबर, तारीख़, जोड़ और GST अपने आप; बिल ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर पर छपता है और WhatsApp पर PDF जाता है। पहली बार का सेटअप, स्क्रीन की तस्वीरें, ₹ का उदाहरण, प्रिंटर और UPI: मोबाइल से बिल कैसे बनाएं।

उदाहरण: तीन दुकानों के बिल

किराना (GST नहीं, Quick bill से)

किराना में वज़न वाला सामान ज़्यादा होता है। Tap & Bill में मात्रा पूरे अंकों में होती है, इसलिए वज़न वाले सामान की रकम टाइप करें और नाम में वज़न लिखें:

सामानआपने टाइप कियानगरकम
आटा 5 kg₹2601₹260
तुअर दाल 1 kg₹1501₹150
चीनी 2 kg₹901₹90
साबुन₹403₹120
कुल₹620

ग्राहक UPI से देता है: स्क्रीन पर ₹620 का QR आता है। पक्के ग्राहक का महीने का खाता है तो भुगतान में “उधार” चुनें; रकम उसके खाते में जुड़ती है और महीने के अंत में WhatsApp पर याद दिला सकते हैं। किराना के लिए (English)

चाय-नाश्ता (भीड़ में वॉक-इन बिल)

चाय ₹15 × 4 = ₹60, समोसा ₹20 × 2 = ₹40, कुल ₹100, नकद। वॉक-इन बिल में ग्राहक का नाम या नंबर नहीं पूछना पड़ता; बिल सिर्फ़ छपता है, WhatsApp पर नहीं जाता। रात को रिपोर्ट में नकद और UPI अलग-अलग दिखते हैं। चाय और कैफ़े के लिए (English)

कपड़े (GST रजिस्टर्ड, GST ऊपर से)

सामानदाम (GST के बिना)GSTCGSTSGSTकुल
कुर्ती₹1,0005%₹25₹25₹1,050
लहंगा₹3,00018%₹270₹270₹3,540
कुल₹4,000₹295₹295₹4,590

कपड़ों पर GST हर पीस पर लगता है: एक पीस छूट के बाद ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18% (22 सितंबर 2025 से)। ऐप में “कपड़ों का नियम” चुनें तो दर अपने आप लगती है। अपने सामान की दर अपने CA से पक्की करें।

दुकान का GST बिल (dukan ka gst bill kaise banaye)

GST बिल में ऊपर की टेबल की सारी GST वाली चीज़ें चाहिए: GSTIN, क्रम वाला बिल नंबर, HSN, कर योग्य रकम और CGST + SGST। हाथ से बनाएँ तो A4 टैक्स इनवॉइस फ़ॉर्मेट लें; जल्दी चाहिए तो फ्री बिल मेकर; रोज़ के बिल हों तो ऐप में GSTIN एक बार डालें, फिर हर बिल अपने आप टैक्स इनवॉइस बनता है। स्टेप, HSN कोड और ₹ के उदाहरण: GST बिल कैसे बनाएं।

स्रोत (CBIC, 15 अक्टूबर 2026 को देखा): CGST एक्ट धारा 31 · धारा 32 · CGST नियम 46 · नियम 49 (बिल ऑफ़ सप्लाई)। यह जानकारी के लिए गाइड है, टैक्स सलाह नहीं: अपना मामला अपने CA से पक्का करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुकान का बिल बनाने वाला ऐप कौन सा है?

कई ऐप हैं: कुछ खाता-बही के लिए, कुछ पूरा अकाउंट-इन्वेंटरी के लिए, कुछ काउंटर बिलिंग के लिए। काउंटर पर जल्दी बिल, प्रिंट, WhatsApp, UPI QR और उधार चाहिए तो Tap & Bill देखें: Android फ़ोन और कंप्यूटर पर, 14 दिन फ्री, फिर ₹199 प्रति माह या ₹1,499 साल। चुनने की 10 बातें: बिलिंग ऐप कैसे चुनें।

क्या हाथ से लिखा बिल मान्य है?

हाँ, अगर उस पर ज़रूरी बातें हों: दुकान, बिल नंबर, तारीख़, सामान, रकम और कुल; GST रजिस्टर्ड दुकान के बिल पर GSTIN, HSN, CGST + SGST और दस्तख़त भी। बिना नंबर की पर्ची (कच्चा बिल) पक्का बिल नहीं है। देखें पक्का बिल कैसे बनाएं।

बहुत छोटी बिक्री पर भी बिल ज़रूरी है?

GST रजिस्टर्ड दुकान ₹200 से कम की बिक्री पर अलग बिल न दे, इसकी छूट है, पर तभी जब ग्राहक रजिस्टर्ड न हो और बिल न माँगे; ऐसी सारी बिक्री का दिन के अंत में एक जोड़ा हुआ बिल बनाना होता है (धारा 31(3)(b), नियम 46)। ऐप में वॉक-इन और Quick bill से छोटा बिल भी कुछ सेकंड में बनता है।

दुकान का बिल PDF में कैसे बनाएं?

फ्री ऑनलाइन बिल मेकर में बिल भरें, “प्रिंट / PDF सेव करें” दबाएँ और प्रिंटर में “Save as PDF” चुनें। Tap & Bill ऐप में हर बिल का PDF अपने आप बनता है और WhatsApp पर एक टैप में जाता है; यह PDF हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी में हो सकता है।

कंप्यूटर में दुकान का बिल किस सॉफ़्टवेयर से बनाएं?

Excel का बिल फ़ॉर्मेट (फ़ॉर्मूले के साथ) कुछ बिलों के लिए ठीक है। रोज़ के बिल हों तो बिलिंग सॉफ़्टवेयर लें। Tap & Bill कंप्यूटर के ब्राउज़र में बिना इंस्टॉल चलता है और फ़ोन वाले ऐप के साथ एक ही अकाउंट में रहता है।

किराना दुकान का बिल कैसे बनाएं? (kirana dukan ka bill)

रोज़ के सामान (दूध, ब्रेड, साबुन) को टाइल बनाकर दाम के साथ रखें, बाकी Quick bill में रकम टाइप करें। वज़न वाला सामान (आटा 5 kg) नाम में वज़न लिखकर रकम से डालें, क्योंकि मात्रा पूरे अंकों में होती है। भीड़ में वॉक-इन बिल बनाएँ।

बिल बुक में बिल नंबर कैसे रखें?

एक वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में हर बिल का नंबर अलग और क्रम से हो, जैसे 001, 002… या INV-0001। नई बुक पिछली बुक के आख़िरी नंबर के बाद से शुरू करें। ऐप में नंबर अपने आप क्रम से लगता है और रद्द बिल भी अपने नंबर के साथ रहता है।

फ्री डेमो बुक करें

रोज़ हाथ से बिल लिखते हैं? हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपके सामान और दाम के साथ मोबाइल से बिल बनाना दिखाएँगे और सेटअप करवा देंगे। फ़ॉर्म हिंदी या अंग्रेज़ी में भरें।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343 या WhatsApp करें.