स्टॉक और बारकोड (ज़रूरी नहीं)

कपड़े की दुकान में स्टॉक और बारकोड कैसे रखें

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

कपड़े की दुकान में स्टॉक और बारकोड कैसे रखें?

Tap & Bill में Settings → “स्टॉक और बारकोड” चालू करें (Growth और Pro प्लान और फ्री ट्रायल में; पहले से बंद रहता है)। हर डिज़ाइन उसके साइज़ और रंग के साथ जोड़ें; हर साइज़-रंग का अपना बारकोड बनता है, या ब्रांड का छपा EAN बारकोड चल जाता है। लेबल छापें और काउंटर पर स्कैनर या फ़ोन कैमरे से स्कैन करके बिल बनाएँ; हर बिल पर स्टॉक अपने आप घटता है। माल आने पर “स्टॉक इन” करें और “शेल्फ़ गिनती” से कम पीस पकड़ें।

वीडियो: स्टॉक और बारकोड (हिंदी, 1 मिनट)

पहले बिलिंग, स्टॉक तब जब आप चाहें

ज़्यादातर कपड़े की दुकानें कैटेगरी से बिल बनाकर शुरू करती हैं (शर्ट, जींस, साड़ी), और Tap & Bill शुरू से ऐसे ही चलता है। पर जब दुकान में सैकड़ों डिज़ाइन हों और हर डिज़ाइन छह साइज़ में, तो मालिक को वे जवाब चाहिए जो बिल बुक नहीं देती: कौन से साइज़ बिकते हैं, कौन से डिज़ाइन छह महीने से पड़े हैं, और शेल्फ़ से तीन पीस कहाँ गए।

“स्टॉक और बारकोड” यही जोड़ता है। यह एक सेटिंग है जो पहले से बंद रहती है, इसलिए जिसे नहीं चाहिए उसे दिखती भी नहीं। चालू करने पर बिल वाली स्क्रीन पर स्कैन का बॉक्स आ जाता है; बिना लेबल वाले पीस के लिए कैटेगरी और Quick bill पहले की तरह चलते हैं। हर स्कैन या लेबल का कोई अलग चार्ज नहीं।

5 स्टेप में स्टॉक और बारकोड

  1. डिज़ाइन जोड़ें

    नाम, दाम, साइज़ और रंग डालें। हर साइज़-रंग का अपना बारकोड बनता है। कंप्यूटर पर, या ऐप में Settings → स्टॉक और बारकोड → डिज़ाइन जोड़ें।

  2. लेबल छापें

    Code 128 बारकोड और छोटा QR: A4 स्टिकर शीट, लेबल प्रिंटर या अपने बिल प्रिंटर पर।

  3. स्कैन करके बिल

    कंप्यूटर या फ़ोन पर हैंडहेल्ड स्कैनर से, या Android ऐप में फ़ोन कैमरे से। हर बिल पर स्टॉक अपने आप घटता है।

  4. स्टॉक इन (माल आया)

    माल आने पर हर साइज़ के पीस स्कैन करें या लिखें, सप्लायर और चालान नंबर डालें, और हर पीस का एक लेबल छापें।

  5. गिनती और रिपोर्ट

    शेल्फ़ गिनती: शेल्फ़ का हर पीस स्कैन करें, कम या ज़्यादा पीस दिख जाएँगे। रिपोर्ट में स्टॉक की क़ीमत, बिकने वाले साइज़ और अटका माल।

उदाहरण: सप्लायर से 24 जींस, एक महीने बाद

दुकान “स्लिम फ़िट जींस” जोड़ती है, दाम ₹1,199, साइज़ 30 से 36। सप्लायर का माल चालान नंबर 418 के साथ आता है। “स्टॉक इन” में मालिक हर साइज़ के पीस और एक पीस की ख़रीद, ₹620, लिखता है:

साइज़आया30 दिन में बिकाजींस की बिक्री में हिस्साबचा
30418%3
328650%2
348542%3
36400%4
कुल241212

स्टॉक इन सेव करते ही ठीक 24 लेबल छपते हैं, हर पीस का एक। काउंटर पर हर स्कैन उस साइज़ का एक पीस घटाता है। महीने भर बाद “कौन से साइज़ बिकते हैं” बताता है कि 32 और 34 से जींस की 92% बिक्री हुई और 36 एक भी नहीं बिका, तो अगले ऑर्डर में 32 और 34 ज़्यादा, 36 नहीं।

फिर शेल्फ़ गिनती: स्टाफ जींस की शेल्फ़ का हर पीस स्कैन करता है। ऐप को साइज़ 34 के 3 पीस की उम्मीद थी पर 2 ही स्कैन हुए, तो सेव करने से पहले लिखा आता है कम: 1। गिनती सेव करने पर स्टॉक ठीक हो जाता है और यह बदलाव स्टॉक हिस्ट्री में दिखता है।

स्टॉक की क़ीमतख़रीद पर (₹620)बिक्री दाम पर (₹1,199)
स्टॉक इन के बाद: 24 पीस₹14,880₹28,776
बिक्री और गिनती के बाद: 11 पीस₹6,820₹13,189

लेबल कहाँ छपते हैं

प्रिंटरकहाँ सेलेबल
A4 स्टिकर शीट (कोई भी आम प्रिंटर)कंप्यूटर ब्राउज़रएक शीट पर 65 या 40 लेबल; आधी इस्तेमाल हुई शीट पर किसी भी लेबल से शुरू
बारकोड लेबल प्रिंटर (रोल)कंप्यूटर ब्राउज़र50 × 25 mm, एक साथ 2, या 38 × 25 mm
आपका 58 mm बिल प्रिंटरकंप्यूटर, या Android ऐप (Bluetooth या Wi-Fi)रसीद के रोल पर एक के बाद एक लेबल
TSPL लेबल प्रिंटर (TSC, TVS, Xprinter)Android ऐप, Wi-Fi या Bluetooth LE से50 × 25 mm, एक साथ 2, या 38 × 25 mm

हर लेबल पर स्कैनर के लिए Code 128 बारकोड और फ़ोन कैमरे के लिए छोटा QR होता है, साथ में डिज़ाइन, साइज़, रंग और दाम। ब्रांड के जिन पीस पर पहले से EAN बारकोड छपा है, उन्हें नया लेबल नहीं चाहिए: वह EAN उस साइज़ पर सेव करें और स्कैन करें। प्रिंटर ख़रीदने से पहले मॉडल हमें बताइए, हम आपके साथ जाँच लेंगे।

स्टॉक कब घटता-बढ़ता है

  • बिल सेव हुआ: बिके पीस घटते हैं। बिना इंटरनेट बने बिल सिंक होने पर गिने जाते हैं।
  • माल वापस आया: स्टॉक बढ़ता है, जब तक वापसी “ख़राब माल” न लिखी हो।
  • बिल कैंसल हुआ: स्टॉक वापस बढ़ता है।
  • स्टॉक इन सेव हुआ: आए हुए पीस जुड़ते हैं; ग़लत स्टॉक इन कैंसल हो सकता है।
  • रिकॉर्ड से ज़्यादा बिक गया: बिक्री कभी नहीं रुकती; स्टॉक माइनस में जा सकता है और रिपोर्ट में अलग दिखता है।

मोल-भाव गार्ड चालू हो तो हर डिज़ाइन का अपना कम से कम दाम भी रख सकते हैं, जैसे ₹2,499 वाली प्रीमियम जींस पर ₹1,900, जबकि आम जींस पर ₹850 रहे। मोल-भाव में घाटा कैसे रोकें

क्या नहीं होता

  • Starter प्लान (₹499) में स्टॉक और बारकोड नहीं है; यह Growth (₹999) और Pro (₹1,999) प्लान और फ्री ट्रायल में है।
  • ख़रीद बिल (अकाउंट या GST इनपुट वाले) नहीं बनते। स्टॉक इन में सप्लायर का नाम, बिल या चालान नंबर और ख़रीद लिखी जाती है, खाते की ख़रीद एंट्री नहीं।
  • सप्लायर का खाता (किसको कितना देना है) नहीं।
  • गोदाम या कई दुकानें नहीं: एक दुकान का एक स्टॉक।
  • बैच, एक्सपायरी और वज़न नहीं: पीस पूरे अंकों में गिने जाते हैं।
  • स्टाफ स्कैन करके बिल बना सकता है, पर डिज़ाइन जोड़ना और स्टॉक इन सिर्फ़ मालिक करता है।
  • फ़ोन कैमरे से स्कैन सिर्फ़ Android ऐप में है (नया ऐप डाउनलोड पेज से)। iPhone ऐप नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या स्टॉक और बारकोड रखना ज़रूरी है?

नहीं। यह पहले से बंद रहता है। इसके बिना आप पहले की तरह कैटेगरी या Quick bill से बिल बनाते हैं। जब चाहें Settings में चालू करें, Growth या Pro प्लान में या फ्री ट्रायल के दौरान।

क्या फ़ोन कैमरे से बारकोड स्कैन हो सकता है?

हाँ, Android ऐप में। बिल स्क्रीन पर स्कैन बॉक्स का कैमरा बटन दबाएँ और बारकोड या QR को बॉक्स के अंदर रखें। इसके लिए tapandbill.in/download से नया ऐप चाहिए। USB या Bluetooth हैंडहेल्ड स्कैनर भी फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर चलता है।

कौन सा लेबल प्रिंटर चलेगा?

Android ऐप से TSPL वाले बारकोड लेबल प्रिंटर, जैसे TSC, TVS, Xprinter, Wi-Fi या Bluetooth LE से। कंप्यूटर से ब्राउज़र के ज़रिए कोई भी प्रिंटर: A4 स्टिकर शीट (65 या 40 लेबल) या लेबल रोल। आपका 58 mm बिल प्रिंटर भी लेबल छाप सकता है। ख़रीदने से पहले मॉडल बताइए, हम जाँच लेंगे।

ब्रांड के कपड़ों पर छपा बारकोड चलेगा?

हाँ। ब्रांड का EAN बारकोड उस साइज़-रंग पर सेव करें, फिर उसे स्कैन करते ही पीस बिल में जुड़ जाता है। जिन पीस पर बारकोड नहीं, उन्हें दुकान का अपना 8 अंकों का कोड मिलता है।

नया माल आने पर स्टॉक कैसे जोड़ें?

“स्टॉक इन” खोलें, हर पीस स्कैन करें या डिज़ाइन ढूँढकर हर साइज़ के पीस लिखें, सप्लायर, बिल या चालान नंबर और एक पीस की ख़रीद डालें, और सेव करें। स्टॉक बढ़ जाता है और आप आए हुए हर पीस का एक लेबल छाप सकते हैं।

क्या इसमें ख़रीद बिल और सप्लायर का हिसाब है?

नहीं। स्टॉक इन माल आने का रिकॉर्ड है, पर अकाउंट या GST इनपुट वाले ख़रीद बिल, सप्लायर का खाता, गोदाम और बैच/एक्सपायरी नहीं हैं। ये चाहिए तो Vyapar या myBillBook जैसा इन्वेंटरी और अकाउंटिंग ऐप बेहतर रहेगा।

फ्री डेमो बुक करें

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपके डिज़ाइन और साइज़ के साथ स्टॉक, लेबल और स्कैनिंग दिखाएँगे। फ़ॉर्म हिंदी या अंग्रेज़ी में भरें।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343 या WhatsApp करें.