शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

गाइड + फ्री स्टॉक रजिस्टर

स्टॉक रजिस्टर फ़ॉर्मेट: दुकान का स्टॉक कैसे मेंटेन करें (Excel और PDF)

Tap & Bill टीम · अपडेट

दुकान का स्टॉक कैसे मेंटेन करें? (stock kaise maintain kare)

हर डिज़ाइन के हर साइज़ और रंग की अलग लाइन रखें, और उसमें शुरुआती स्टॉक, आवक (आया माल), जावक (बिका माल) और वापसी लिखें। बचा स्टॉक = शुरुआती + आवक − जावक + वापसी। महीने में एक बार शेल्फ़ गिनें और रजिस्टर से मिलाएँ: फ़र्क दिखे तो पीस कम हैं। यह काग़ज़ के रजिस्टर, Excel या बिलिंग ऐप में हो सकता है; नीचे फ्री स्टॉक रजिस्टर (Excel फ़ॉर्मूले के साथ और प्रिंट करने वाला PDF) है। सैकड़ों डिज़ाइन हों तो ऐप बेहतर है, जिसमें हर बिल से स्टॉक अपने आप घटता है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

फ्री स्टॉक रजिस्टर डाउनलोड करें

फ़ाइलडाउनलोड
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: स्टॉक रजिस्टर (40 लाइन), भरा हुआ उदाहरण, रोज़ की आवक-जावक शीटहिंदी · Excel · 11 KB · ગુજરાતી · Excel · 11 KB · English · Excel · 10 KB
PDF, A4 आड़ा: प्रिंट करके हाथ से भरें (20 लाइन)हिंदी · PDF · 114 KB · ગુજરાતી · PDF · 124 KB · English · PDF · 118 KB

कॉलम: क्रम, डिज़ाइन / आइटम, साइज़, रंग, ख़रीद दाम, बिक्री दाम, शुरुआती स्टॉक, आवक (आया), जावक (बिका), वापसी (आई), बचा स्टॉक, स्टॉक की क़ीमत (ख़रीद पर), शेल्फ़ गिनती और फ़र्क। Excel में बचा स्टॉक, क़ीमत और फ़र्क अपने आप निकलते हैं। फ़ोन पर Excel या Google Sheets ऐप में भी खुलता है। फ्री, कोई साइन-अप नहीं।

उदाहरण: एक जींस डिज़ाइन, 24 पीस, एक महीना

भरा हुआ स्टॉक रजिस्टर: स्लिम फ़िट जींस साइज़ 30 से 36, ख़रीद ₹620, बिक्री ₹1,199, आवक 24, जावक 12, बचा 12, स्टॉक की क़ीमत ₹7,440, शेल्फ़ गिनती 11, फ़र्क −1
Excel वाले रजिस्टर की “उदाहरण” शीट।

सप्लायर से 24 जींस आईं (30 और 36 के 4-4, 32 और 34 के 8-8), ख़रीद ₹620 एक पीस। महीने में 12 बिकीं, तो रजिस्टर कहता है 12 बचीं, ख़रीद पर क़ीमत 12 × ₹620 = ₹7,440। शेल्फ़ गिनी तो 34 साइज़ की 3 की जगह 2 मिलीं: एक पीस कम, यानी ₹620 का माल (बिक्री दाम पर ₹1,199) बिना हिसाब के गया। और 36 साइज़ एक भी नहीं बिका: अगली बार 36 कम, 32 और 34 ज़्यादा।

स्टॉक मेंटेन करने के 6 स्टेप

  1. हर साइज़ और रंग की लाइन बनाएँ

    डिज़ाइन, साइज़, रंग, ख़रीद दाम और बिक्री दाम लिखें। एक जींस 30 से 36 में है तो 4 लाइन: स्टॉक साइज़ से ही गड़बड़ होता है।

  2. शुरुआती स्टॉक गिनें

    जिस दिन से शुरू करें, शेल्फ़ और गोदाम का हर पीस गिनकर “शुरुआती स्टॉक” में लिखें।

  3. रोज़ आवक और जावक लिखें

    माल आया तो “आवक” (सप्लायर और बिल नंबर के साथ), बिका तो “जावक”, ग्राहक ने लौटाया तो “वापसी”। रोज़ की शीट में लिखें, हफ़्ते या महीने में रजिस्टर में जोड़ें।

  4. बचा स्टॉक निकालें

    बचा स्टॉक = शुरुआती + आवक − जावक + वापसी। Excel वाला रजिस्टर यह अपने आप जोड़ता है, साथ में ख़रीद दाम पर स्टॉक की क़ीमत।

  5. महीने में शेल्फ़ गिनें

    हर साइज़ के पीस गिनकर “शेल्फ़ गिनती” में लिखें। फ़र्क माइनस में है तो पीस कम हैं: बिल, बदली और वापसी की एंट्री देखें।

  6. अगला ऑर्डर रजिस्टर से तय करें

    जो साइज़ जल्दी ख़त्म होते हैं वे ज़्यादा मँगाएँ, जो महीनों से पड़े हैं उन्हें सेल या बंडल में निकालें।

रजिस्टर, Excel या ऐप: कौन सा तरीका?

काग़ज़ का रजिस्टरExcel (फ़ोन या कंप्यूटर)बिलिंग ऐप में स्टॉक
ख़र्चरजिस्टर का दामफ्री (ऊपर की फ़ाइल)Tap & Bill Growth ₹999/माह से
बिक्री कैसे घटती हैहाथ से, हर बिल के बाद या दिन के अंत मेंहाथ से टाइपहर बिल से अपने आप (स्कैन या टैप)
जोड़-घटावहाथ से, ग़लती का ख़तराफ़ॉर्मूले सेअपने आप
कौन से साइज़ बिकते हैंमहीने के अंत में गिनकरफ़िल्टर और जोड़ सेरिपोर्ट में तैयार
कब तक ठीककुछ दर्जन डिज़ाइनकुछ सौ लाइन, अगर रोज़ भरेंहज़ारों साइज़-रंग

हमारा अंदाज़ा (कोई सर्वे नहीं): जब डिज़ाइन लगभग 300 से ऊपर जाएँ, या रोज़ 30–40 से ज़्यादा बिल हों, तो हाथ से जावक लिखना छूटने लगता है और रजिस्टर शेल्फ़ से मेल नहीं खाता। तब बिल से अपने आप घटने वाला स्टॉक बेहतर है।

मोबाइल में स्टॉक कैसे मेंटेन करें

  • Excel या Google Sheets ऐप में: ऊपर की Excel फ़ाइल फ़ोन में खोलें, “स्टॉक रजिस्टर” शीट में हर साइज़ की लाइन भरें और हर शाम आवक-जावक जोड़ें। फ़ाइल का बैकअप Google Drive पर रखें।
  • बिलिंग ऐप में: जिस ऐप से बिल बनाते हैं, उसी में स्टॉक हो तो अलग से कुछ लिखना नहीं पड़ता: बिल बना, स्टॉक घटा। Tap & Bill के Android ऐप में फ़ोन कैमरे से बारकोड स्कैन करके बिल बनता है।
  • फ़ोटो से काम न चलाएँ: रजिस्टर के पन्नों की फ़ोटो से न जोड़ होता है, न खोज।

Excel में स्टॉक कैसे मेंटेन करें: फ़ॉर्मूले

अपनी शीट बनानी है तो कॉलम G में शुरुआती, H में आवक, I में जावक, J में वापसी रखें और:

  • बचा स्टॉक (K): =G5+H5-I5+J5
  • स्टॉक की क़ीमत, ख़रीद पर (L): =K5*E5 (E = एक पीस का ख़रीद दाम)
  • फ़र्क (N): =M5-K5 (M = शेल्फ़ गिनती; माइनस = पीस कम)
  • महीना बदलने पर: शीट कॉपी करें, आवक-जावक-वापसी ख़ाली करें, और पिछली शीट का “बचा स्टॉक” नई शीट के “शुरुआती स्टॉक” में डालें।

Tally या Busy जैसे अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर में स्टॉक, ख़रीद और बिक्री की एंट्री से चलता है; इनके लिए कंप्यूटर और थोड़ी सीख चाहिए, और अक्सर CA के साथ इस्तेमाल होते हैं। सिर्फ़ यह जानना हो कि किस साइज़ के कितने पीस बचे, तो ऊपर का रजिस्टर या बिलिंग ऐप काफ़ी है।

स्टॉक की गड़बड़ी कहाँ से आती है

  • बिल बना, जावक नहीं लिखा: भीड़ में सबसे आम। बिल से अपने आप घटने वाला स्टॉक इसे ख़त्म करता है।
  • बदली (एक्सचेंज) की एंट्री नहीं: एक पीस लौटा (वापसी), दूसरा गया (जावक): दोनों लिखें।
  • ख़राब माल को वापसी में जोड़ा: जो पीस दोबारा नहीं बिकेगा, उसे स्टॉक में न जोड़ें।
  • बिना बिल बिक्री: शेल्फ़ गिनती में फ़र्क यहीं से दिखता है। रोकने के तरीके: दुकान में स्टाफ की चोरी कैसे रोकें।
  • साइज़ एक लाइन में: “जींस 24 पीस” लिखने से कभी पता नहीं चलेगा कि 36 नहीं बिक रहा।

Tap & Bill में स्टॉक: बिल से अपने आप

सेटिंग्स में “स्टॉक और बारकोड” चालू करें (Growth और Pro प्लान और 14 दिन के फ्री ट्रायल में; पहले से बंद रहता है)। डिज़ाइन साइज़ और रंग के साथ जोड़ें, या अपनी लिस्ट Excel से लाएँ; हर साइज़-रंग का अपना बारकोड बनता है।

  1. माल आया: “स्टॉक इन”

    हर साइज़ के पीस स्कैन करें या लिखें, सप्लायर और बिल नंबर डालें, फिर “सेव करें और लेबल छापें”: जितने पीस आए, उतने लेबल।

  2. बिका: बिल से अपने आप

    स्कैनर या फ़ोन कैमरे से स्कैन करके बिल; उस साइज़ का स्टॉक उसी समय घटता है। बिल कैंसल हुआ तो वापस बढ़ता है, वापसी पर बढ़ता है (ख़राब माल लिखा हो तो नहीं)।

  3. महीने में “शेल्फ़ गिनती”

    शेल्फ़ का हर पीस स्कैन करें; सेव करने से पहले दिखता है कि क्या कम या ज़्यादा है, फिर स्टॉक ठीक होता है और बदलाव स्टॉक हिस्ट्री में रहता है।

  4. रिपोर्ट

    स्टॉक की क़ीमत, कौन से साइज़ बिकते हैं, और “अटका माल” जो महीनों से नहीं बिका।

ऐप कभी बिक्री नहीं रोकता: रिकॉर्ड से ज़्यादा बिक जाए तो स्टॉक माइनस में दिखता है, ताकि आप गड़बड़ी पकड़ सकें। बारकोड लेबल बिना ऐप बनाने हैं: बारकोड स्टिकर कैसे बनाएं (फ्री टूल)। ऐप वाला पूरा तरीका, वीडियो के साथ: कपड़े की दुकान में स्टॉक और बारकोड।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • स्टॉक और बारकोड Growth (₹999) और Pro (₹1,999) प्लान और फ्री ट्रायल में है; Basic और Starter में नहीं।
  • अकाउंट या GST इनपुट वाले ख़रीद बिल, गोदाम या कई दुकानें, बैच और एक्सपायरी नहीं हैं। किसको कितना देना है, वह सप्लायर का हिसाब में है (हर पेड प्लान में)।
  • पीस पूरे अंकों में गिने जाते हैं: मीटर या किलो वाला स्टॉक नहीं।
  • फ़ोन कैमरे से स्कैन सिर्फ़ Android ऐप में है; iPhone ऐप नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्टॉक रजिस्टर कैसे बनाएं? (stock register kaise banaye)

हर डिज़ाइन के हर साइज़-रंग की एक लाइन, और कॉलम: शुरुआती स्टॉक, आवक, जावक, वापसी, बचा स्टॉक, ख़रीद दाम और स्टॉक की क़ीमत। ऊपर फ्री स्टॉक रजिस्टर है: Excel (फ़ॉर्मूले के साथ) और प्रिंट करने वाला PDF, हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में।

स्टॉक रजिस्टर कैसे भरें?

पहले दिन हर साइज़ गिनकर “शुरुआती स्टॉक” लिखें। फिर हर दिन आया माल “आवक” में, बिका “जावक” में, लौटा “वापसी” में। महीने के अंत में बचा स्टॉक निकालें और शेल्फ़ गिनकर मिलाएँ।

बचा हुआ स्टॉक कैसे निकालें? (closing stock)

बचा स्टॉक = शुरुआती स्टॉक + आवक − जावक + वापसी। उदाहरण: 0 + 8 − 6 + 0 = 2 पीस। उसकी क़ीमत ख़रीद दाम पर: 2 × ₹620 = ₹1,240।

स्टॉक की क़ीमत ख़रीद दाम पर क्यों गिनें?

क्योंकि वह पैसा है जो आपने माल में लगाया है। बिक्री दाम पर गिनने से स्टॉक बड़ा दिखता है, जबकि माल बिका नहीं है। Tap & Bill की रिपोर्ट दोनों दिखाती है।

मोबाइल में स्टॉक कैसे मेंटेन करें?

ऊपर की Excel फ़ाइल फ़ोन के Excel या Google Sheets ऐप में खोलकर भरें, या ऐसा बिलिंग ऐप लें जिसमें हर बिल से स्टॉक घटे। Tap & Bill के Android ऐप में फ़ोन कैमरे से बारकोड स्कैन करके बिल बनता है और स्टॉक घटता है (Growth और Pro)।

आवक और जावक क्या होता है?

आवक = दुकान में आया माल (सप्लायर से ख़रीद), जावक = दुकान से गया माल (बिक्री)। ग्राहक की वापसी अलग लिखें, ताकि पता रहे कितना माल लौट रहा है।

शेल्फ़ गिनती में पीस कम निकलें तो क्या करें?

पहले उस साइज़ के बिल, बदली और वापसी की एंट्री देखें; अक्सर बदली लिखी नहीं होती। बार-बार कम निकलें तो बिना बिल बिक्री या चोरी हो सकती है: हर बिक्री का बिल और हर स्टाफ का अलग लॉगिन रखें।

कितने समय में स्टॉक गिनना चाहिए?

पूरी दुकान महीने में एक बार, और जल्दी बिकने वाले या महँगे माल (जैसे ब्रांडेड जींस, साड़ी) हर हफ़्ते। त्योहार और सेल से पहले और बाद में ज़रूर।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल करके आपके कुछ डिज़ाइन पर स्टॉक इन, स्कैन से बिल और शेल्फ़ गिनती दिखाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।