शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

गाइड · स्टॉक और हिसाब

क्लोजिंग स्टॉक कैसे निकालें: फ़ॉर्मूला, गिनती और दुकान का ₹ उदाहरण

Tap & Bill टीम · अपडेट

क्लोजिंग स्टॉक कैसे निकालते हैं?

साल के आख़िरी दिन (31 मार्च) दुकान का हर बचा पीस गिनें और उसे ख़रीद के दाम से गुणा करें; सबका जोड़ क्लोजिंग स्टॉक है। जो माल अब ख़रीद से कम में बिकेगा (ख़राब, पुराना), उसका कम वाला दाम लें; MRP पर कभी नहीं। गिनती न हो सके तो अंदाज़ा: ओपनिंग स्टॉक + साल की ख़रीद − (बिक्री − कुल मुनाफ़ा)। यह रकम ट्रेडिंग अकाउंट की क्रेडिट तरफ़ और बैलेंस शीट में चालू संपत्ति में जाती है, और अगले साल का ओपनिंग स्टॉक बनती है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

दो तरीके: गिनती से या फ़ॉर्मूले से

गिनती वाला (सही तरीका)फ़ॉर्मूले वाला (अंदाज़ा)
कैसेहर बचा पीस गिनें × ख़रीद दामओपनिंग + ख़रीद − (बिक्री − कुल मुनाफ़ा)
कबसाल के आख़िर में, हर बारगिनती नहीं हो पाई, या बीच साल अंदाज़ा चाहिए
भरोसाअसली माल, चोरी-ग़लती भी पकड़ मेंउतना ही सही जितना आपका मुनाफ़े का % सही

उदाहरण 1: फ़ॉर्मूले से (एक साल)

एक कपड़े की दुकान, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 (बनाए हुए आँकड़े, बिना GST):

रकम
ओपनिंग स्टॉक (1 अप्रैल)₹4,00,000
+ साल भर की ख़रीद (भाड़ा मिलाकर)₹18,00,000
= बेचने के लिए कुल माल₹22,00,000
साल की बिक्री₹24,00,000
कुल मुनाफ़ा 30% (बिक्री पर)₹7,20,000
बिके माल की लागत (बिक्री − मुनाफ़ा)₹16,80,000
क्लोजिंग स्टॉक (अंदाज़ा)₹5,20,000

₹22,00,000 − ₹16,80,000 = ₹5,20,000। यह अंदाज़ा है: अगर सेल और मोलभाव से असली मुनाफ़ा 30% से कम रहा, तो दुकान में असल में कम माल होगा। इसलिए साल में एक बार गिनती ज़रूर करें।

उदाहरण 2: गिनती से (31 मार्च की शाम)

आइटमबचे पीसख़रीद दाम (1 पीस)क़ीमत
जींस (सारे साइज़)142₹620₹88,040
शर्ट310₹380₹1,17,800
कुर्ती265₹410₹1,08,650
टी-शर्ट420₹190₹79,800
जैकेट (पिछली सर्दी के)38₹900 → ₹600*₹22,800
बच्चों के कपड़े330₹240₹79,200
कुल क्लोजिंग स्टॉक1,505₹4,96,290

* 38 जैकेट ₹900 में आए थे पर अब ₹600 से ज़्यादा में नहीं बिकेंगे, इसलिए ₹600 लिया (ख़रीद या बिकने लायक दाम, जो कम हो)।

गिनती ₹4,96,290 आई, फ़ॉर्मूले का अंदाज़ा ₹5,20,000 था। ₹23,710 का फ़र्क बताता है कि या तो मुनाफ़ा 30% से कम रहा (ज़्यादा छूट), या कुछ माल ग़ायब है (चोरी, बिना बिल बिक्री, बिना लिखी बदली)। यही गिनती का असली फ़ायदा है।

साल के आख़िर में गिनती के 5 स्टेप

  1. तारीख़ तय करें

    साल के आख़िरी दिन (31 मार्च, या दिवाली का चोपड़ा है तो दिवाली से पहले की शाम) दुकान बंद होने के बाद गिनें, जब कोई बिल न बन रहा हो।

  2. हर पीस गिनें

    रैक-रैक, डिज़ाइन, साइज़ और रंग के हिसाब से गिनें और लिखें। गोदाम, काउंटर के नीचे, ऑल्टरेशन में गया और शोकेस का माल भी।

  3. ख़रीद का दाम लिखें

    हर लाइन के आगे एक पीस का ख़रीद दाम (बिना GST, अगर GST का क्रेडिट लेते हैं) और भाड़ा जोड़कर।

  4. कम दाम वाला लें

    ख़राब, दाग़ वाला या बहुत पुराना माल अब ख़रीद से कम में ही बिकेगा तो उसका कम वाला दाम लें (ख़रीद या बिकने लायक दाम, जो कम हो)।

  5. गुणा करके जोड़ें

    हर लाइन: पीस × दाम। सब लाइनों का जोड़ = क्लोजिंग स्टॉक। यही अगले साल का ओपनिंग स्टॉक बनता है।

  • दो लोग गिनें: एक गिने, दूसरा लिखे; बड़ी दुकान में रैक बाँट लें।
  • गिनती के समय बिक्री बंद: वरना एक ही पीस दो बार गिना जाता है या छूट जाता है।
  • उधार पर दिया माल नहीं: जो बिल बन गया, वह स्टॉक नहीं है, चाहे पैसा बाकी हो (वह उधार है)।
  • सप्लायर का माल अलग: “बिक्री पर पैसा” (consignment) वाला माल आपका स्टॉक नहीं।
  • सूची संभालकर रखें: गिनती की शीट पर तारीख़ और दस्तख़त; CA और अगले साल के लिए।

क्लोजिंग स्टॉक कहाँ जाता है

जगहकैसे दिखता है
ट्रेडिंग अकाउंटक्रेडिट तरफ़, बिक्री के साथ: इससे इस साल के ख़र्च में से न बिका माल हट जाता है
बैलेंस शीटसंपत्ति (एसेट) तरफ़, करंट एसेट में
अगला सालवही रकम ओपनिंग स्टॉक बनकर ट्रेडिंग अकाउंट की डेबिट तरफ़
ITR-4 (44AD)“Inventories” के खाने में 31 मार्च का स्टॉक

स्टॉक जितना ज़्यादा लिखेंगे, उतना मुनाफ़ा ज़्यादा दिखेगा (और टैक्स भी)। कम लिखेंगे तो इस साल मुनाफ़ा कम, पर अगले साल ज़्यादा। इसलिए सही गिनती और ख़रीद दाम ही लिखें; मनमर्ज़ी की रकम नहीं।

Tap & Bill में स्टॉक की क़ीमत

अगर दुकान में “स्टॉक और बारकोड” चालू है (Growth ₹999 और Pro ₹1,999 प्रति माह, फ्री ट्रायल में भी), तो हर बिल से स्टॉक अपने आप घटता है और “स्टॉक इन” से बढ़ता है। स्टॉक इन में लिखा ख़रीद दाम उस डिज़ाइन का ख़रीद दाम बन जाता है।

ऐप मेंक्या मिलता है
“सामान और स्टॉक”“स्टॉक में पीस”, “बेचने के दाम से क़ीमत” और “ख़रीद के दाम से क़ीमत”, कैटेगरी के हिसाब से
“{n} पीस का ख़रीद दाम नहीं लिखा”जिन पीस का दाम नहीं है, वे क़ीमत में नहीं जुड़ते: 31 मार्च से पहले भर दें
“गिनती” टैबशेल्फ़ गिनती: रैक पर गिने पीस, रिकॉर्ड से फ़र्क
डिज़ाइन → “ठीक करें”“गिनती इतनी करें” से असली गिनती रखें, कारण के साथ (जैसे “31 मार्च गिनती”)
स्टॉक रजिस्टर का उदाहरण: शुरुआती स्टॉक, आवक, जावक, बचा स्टॉक, ख़रीद पर क़ीमत और शेल्फ़ गिनती
बिना ऐप: फ्री स्टॉक रजिस्टर में यही हिसाब (एक जींस डिज़ाइन, ₹620 ख़रीद)।

बिना ऐप के साइज़-वार रजिस्टर रखना है तो स्टॉक कैसे मेंटेन करें से फ्री Excel और PDF लें। गिनती में जो माल महीनों से पड़ा मिले, उसके लिए डेड स्टॉक कैसे निकालें।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • ऐप आज के स्टॉक की क़ीमत दिखाता है; “31 मार्च को कितना था” वाली पुरानी तारीख़ की रिपोर्ट नहीं है। उसी शाम देखकर लिख लें।
  • अकाउंट वाले ख़रीद बिल, ट्रेडिंग अकाउंट और बैलेंस शीट ऐप में नहीं बनते; वह CA का काम है। सप्लायर के बिल और कितना देना, वह सप्लायर का हिसाब में है।
  • “स्टॉक और बारकोड” पहले से बंद रहता है और सिर्फ़ Growth और Pro में है; बिना इसके ऐप में स्टॉक नहीं गिना जाता।

आधार: ICAI AS 2 (स्टॉक ख़रीद दाम या बिकने लायक दाम, जो कम हो), आयकर विभाग के ITR-4 निर्देश (Inventories)। यह जानकारी के लिए गाइड है, टैक्स सलाह नहीं: अपना मामला अपने CA से पक्का करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Closing stock kya hota hai? (क्लोजिंग स्टॉक क्या है)

क्लोजिंग स्टॉक वह माल है जो साल (या महीने) के आख़िरी दिन दुकान में बिना बिका पड़ा है, उसकी क़ीमत के साथ। कपड़े की दुकान में यह रैक, गोदाम और शोकेस में रखे सारे पीस हैं। इसकी क़ीमत ख़रीद के दाम पर लगती है (या बिकने लायक दाम पर, अगर वह कम हो), MRP पर नहीं।

Closing stock ka formula kya hai?

गिनती से: क्लोजिंग स्टॉक = हर आइटम के बचे पीस × एक पीस का ख़रीद दाम, सबका जोड़। अंदाज़े से (जब गिनती न हुई हो): क्लोजिंग स्टॉक = ओपनिंग स्टॉक + ख़रीद − (बिक्री − कुल मुनाफ़ा)। उदाहरण: ₹4,00,000 + ₹18,00,000 − (₹24,00,000 − ₹7,20,000) = ₹5,20,000।

Balance sheet me closing stock kaha dikhate hain?

दो जगह: ट्रेडिंग अकाउंट में क्रेडिट तरफ़ (बिक्री के साथ, क्योंकि यह माल अभी बिका नहीं, उसका ख़र्च इस साल का नहीं), और बैलेंस शीट में करंट एसेट (चालू संपत्ति) में। अगले साल यही रकम ओपनिंग स्टॉक बनकर ट्रेडिंग अकाउंट की डेबिट तरफ़ आती है।

Closing stock debit hai ya credit?

ट्रेडिंग अकाउंट में क्रेडिट तरफ़ और बैलेंस शीट में एसेट तरफ़। जर्नल एंट्री: Closing Stock A/c Dr., To Trading A/c। ज़्यादातर दुकानों में यह एंट्री और फ़ाइनल अकाउंट CA बनाते हैं; आपको सही गिनती और क़ीमत की सूची देनी होती है।

MRP पर गिनूँ या ख़रीद के दाम पर?

ख़रीद के दाम पर। MRP या बेचने का दाम लेने से स्टॉक ज़्यादा दिखेगा और उस मुनाफ़े पर टैक्स बनेगा जो अभी कमाया ही नहीं। अगर माल अब ख़रीद से भी कम में बिकेगा (पुराना, ख़राब), तो वह कम दाम लें।

GST वाले दाम पर या बिना GST?

GST में रजिस्टर्ड हैं और ख़रीद पर GST का क्रेडिट (ITC) लेते हैं, तो स्टॉक बिना GST वाले ख़रीद दाम पर लगेगा। रजिस्टर्ड नहीं हैं या कंपोज़िशन में हैं (क्रेडिट नहीं मिलता), तो ख़रीद पर दिया GST दाम में ही जुड़ा रहता है। अपने केस में CA से पक्का करें।

ITR में closing stock भरना पड़ता है?

हाँ। ITR-4 (धारा 44AD वाले छोटे व्यापारी) में भी कारोबार की वित्तीय जानकारी में “Inventories” का खाना है, जिसमें 31 मार्च का स्टॉक लिखते हैं। इसलिए दिवाली का चोपड़ा रखने वाले भी 31 मार्च की गिनती अलग रखें।

Excel me closing stock kaise nikale?

कॉलम बनाएँ: आइटम, शुरुआती पीस, आए (आवक), बिके (जावक), वापसी, बचे, ख़रीद दाम, क़ीमत। बचे = शुरुआती + आवक − जावक + वापसी (जैसे =C2+D2-E2+F2), क़ीमत = बचे × ख़रीद दाम (=G2*H2), और कुल क्लोजिंग स्टॉक = =SUM(I2:I500)। तैयार फ़ाइल: फ्री स्टॉक रजिस्टर Excel।

Tap & Bill में स्टॉक की क़ीमत कहाँ दिखती है?

कंप्यूटर वाले डैशबोर्ड में “सामान और स्टॉक”: “स्टॉक में पीस”, “बेचने के दाम से क़ीमत” और “ख़रीद के दाम से क़ीमत”, कैटेगरी के हिसाब से भी। जिन पीस का ख़रीद दाम नहीं लिखा, उनकी गिनती अलग दिखती है। यह आज के स्टॉक की क़ीमत है, किसी पुरानी तारीख़ की नहीं, इसलिए 31 मार्च की शाम ही देखें और लिख लें। “स्टॉक और बारकोड” Growth और Pro में है (फ्री ट्रायल में भी)।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके दिखाएँगे कि बिल से स्टॉक अपने आप कैसे घटता है और स्टॉक की क़ीमत कहाँ दिखती है।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।