शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

ख़रीदने से पहले (2026)

बारकोड मशीन की कीमत: कपड़े की दुकान के लिए स्कैनर और लेबल प्रिंटर (2026)

Tap & Bill टीम · अपडेट

कपड़े की दुकान के लिए बारकोड मशीन कितने की आती है? (barcode machine price)

“बारकोड मशीन” में दो चीज़ें होती हैं: बारकोड स्कैनर (रीडर), जो लेबल पढ़कर बिल में आइटम डालता है, लगभग ₹2,000–₹5,000; और बारकोड लेबल प्रिंटर, जो टैग छापता है, TSC TE244 या TVS LP 46 Neo जैसे 4 इंच वाले मॉडल लगभग ₹9,250–₹14,400 (सेलर लिस्टिंग, 21 अक्टूबर 2026)। शुरुआत ₹0 से भी हो सकती है: A4 स्टिकर शीट पर किसी भी प्रिंटर से लेबल, और Android फ़ोन के कैमरे से स्कैन। लेबल रोल का ख़र्च लगभग 20–30 पैसे एक लेबल।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

तीन बजट: ₹0 से पूरी बारकोड मशीन तक

बजटक्या लेंकिसके लिए
₹0 (जो पास है)A4 स्टिकर शीट (65 या 40 लेबल) किसी भी इंकजेट या लेज़र प्रिंटर पर; स्कैन Tap & Bill के Android ऐप में फ़ोन कैमरे सेशुरुआत, महीने में कुछ सौ टैग, एक काउंटर
लगभग ₹2,000–₹5,000+ USB हैंडहेल्ड स्कैनरभीड़ के समय तेज़ बिल; कंप्यूटर वाला काउंटर
लगभग ₹11,250–₹19,400+ 4 इंच बारकोड लेबल प्रिंटर (TSPL), 50 × 25 mm रोलहर हफ़्ते नया माल, सैकड़ों टैग

फ्री में लेबल छापने का टूल (हिंदी में): बारकोड स्टिकर कैसे बनाएं।

50 × 25 mm के चार हिंदी प्राइस टैग: नाम, साइज़, रंग, दाम, कटा हुआ MRP और Code 128 बारकोड
50 × 25 mm लेबल पर कपड़ों के टैग, हमारे फ्री टूल से।

बारकोड प्रिंटर और स्कैनर की कीमत (अक्टूबर 2026)

क्यालिस्टिंग में दामध्यान दें
बारकोड लेबल प्रिंटर, 4 इंच, 203 dpi (TSC TE244)लगभग ₹9,250–₹14,400USB; रिबन और बिना रिबन दोनों
बारकोड लेबल प्रिंटर (TVS LP 46 Neo)ज़्यादातर लगभग ₹10,800–₹13,500कुछ लिस्टिंग इससे काफ़ी महँगी; मॉडल का कनेक्शन (USB / LAN / Bluetooth) देखें
USB हैंडहेल्ड बारकोड स्कैनर (1D)लगभग ₹2,000–₹5,000वायरलेस और 2D (QR भी पढ़ने वाले) महँगे
50 × 25 mm लेबल रोल (लगभग 1,000 लेबल)लगभग ₹120–₹300काग़ज़ (chromo) सस्ता, पॉलिएस्टर महँगा
वैक्स रिबन 110 mm × 300 mलगभग ₹160–₹300सिर्फ़ रिबन वाली (thermal transfer) छपाई में

दाम 21 अक्टूबर 2026 को सेलर लिस्टिंग में देखे: TSC TE244 (Moglix) · TSC TE244 (IndiaMART) · TVS LP 46 Neo (IndiaMART) · TVS BS-i100N स्कैनर (IndiaMART) · TVS स्कैनर (Techjockey) · 50 × 25 mm लेबल रोल (IndiaMART) · वैक्स रिबन (Flipkart)। ये अंदाज़े हैं, शहर और सेलर के हिसाब से बदलते हैं; कुछ में GST शामिल है, कुछ में ऊपर से। हम इनमें से कुछ नहीं बेचते।

एक लेबल का ख़र्च कितना?

हमारा हिसाब (ऊपर के दाम से): ₹200 का 1,000 लेबल वाला रोल = 20 पैसे एक लेबल। रिबन से छापें तो ₹230 का 300 मीटर रिबन 50 × 25 mm के एक-एक लेबल (गैप मिलाकर लगभग 28 mm) पर लगभग 10,000 लेबल चलता है, यानी 2–3 पैसे और। कुल लगभग 20–30 पैसे एक टैग। महीने में 2,000 पीस आते हैं तो लेबल का ख़र्च लगभग ₹400–600।

बारकोड रीडर (स्कैनर) क्या है, कौन सा लें?

बारकोड रीडर लेबल की काली-सफ़ेद पट्टियाँ पढ़कर उसका नंबर कंप्यूटर या फ़ोन में ऐसे भेजता है जैसे किसी ने कीबोर्ड से टाइप किया हो। बिलिंग ऐप उस नंबर से आइटम, साइज़ और दाम बिल में डाल देता है।

स्कैनरक्या पढ़ता हैकब ठीक
1D (लेज़र या CCD), USBCode 128, EAN जैसे लाइन वाले बारकोडकंप्यूटर वाला काउंटर; सबसे सस्ता
2D (इमेजर)लाइन वाले बारकोड + QR, फ़ोन की स्क्रीन से भीTap & Bill के लेबल पर Code 128 और QR दोनों हैं, 1D काफ़ी है; QR चाहिए तो 2D
Bluetooth / वायरलेसमॉडल के हिसाब सेफ़ोन पर बिल, या काउंटर से दूर शेल्फ़ गिनती
फ़ोन कैमराबारकोड और QR₹0; Tap & Bill के Android ऐप में बिल स्क्रीन पर कैमरा बटन

रिबन वाली छपाई या बिना रिबन?

बिना रिबन (direct thermal)रिबन वाली (thermal transfer)
कैसे छपता हैगर्मी से ख़ास काग़ज़ काला होता हैगर्मी से रिबन की स्याही लेबल पर चिपकती है
कितना टिकता हैधूप और गर्मी में कुछ महीनों में फीकासालों तक, रगड़ में भी
ख़र्चसिर्फ़ लेबललेबल + रिबन (2–3 पैसे एक लेबल)
कपड़ों के लिएजल्दी बिकने वाला मालसीज़न भर या ज़्यादा टंगा रहने वाला माल

TSC TE244 और TVS LP 46 Neo जैसे प्रिंटर दोनों तरह छापते हैं; लेबल रोल उसी हिसाब से लें।

Tap & Bill के साथ क्या चलता है

  • कंप्यूटर से: उस कंप्यूटर पर इंस्टॉल कोई भी लेबल प्रिंटर (TSC, TVS, Zebra आदि) या A4 प्रिंटर, ब्राउज़र के प्रिंट से; एक बार में 1,000 लेबल तक।
  • Android ऐप से: TSPL वाले लेबल प्रिंटर (जैसे TSC, TVS, Xprinter) Wi-Fi या Bluetooth LE से, या आपका 58 mm बिल प्रिंटर; एक बार में 200 लेबल तक। सिर्फ़ USB वाला प्रिंटर फ़ोन से नहीं चलेगा, कंप्यूटर से चलेगा।
  • स्कैनर: USB या Bluetooth हैंडहेल्ड स्कैनर फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर; Android ऐप में फ़ोन कैमरा भी।
  • ब्रांड के बारकोड: जिन पीस पर ब्रांड का EAN छपा है, वह कोड उस साइज़ पर सेव करें; नया लेबल नहीं चाहिए।
लेबलकहाँ से
A4 शीट: 65 लेबल (38 × 21 mm) या 40 लेबल (52 × 30 mm)कंप्यूटर, कोई भी प्रिंटर
50 × 25 mm (एक या दो एक साथ), 38 × 25 mmकंप्यूटर या Android ऐप (TSPL)
58 mm बिल प्रिंटर के रोल परकंप्यूटर या Android ऐप
ज्वेलरी: बारबेल टैग 95 × 12 mm, QR स्टिकर 25 × 15 mmकंप्यूटर या Android ऐप (TSPL)

स्टॉक का पूरा तरीका: कपड़े की दुकान में स्टॉक और बारकोड। बिना ऐप स्टॉक का हिसाब: स्टॉक कैसे मेंटेन करें (फ्री Excel)।

बारकोड मशीन लगाने के 5 स्टेप

  1. पहले ₹0 वाला तरीका आज़माएँ

    हमारे फ्री टूल से A4 स्टिकर शीट पर लेबल छापें और फ़ोन कैमरे से स्कैन करके देखें। चल जाए और रोज़ का काम बढ़े, तब मशीन लें।

  2. स्कैनर लें

    USB हैंडहेल्ड स्कैनर (लगभग ₹2,000–₹5,000): कंप्यूटर में लगाते ही कीबोर्ड की तरह कोड टाइप करता है, कोई सेटिंग नहीं।

  3. लेबल प्रिंटर का मॉडल हमें भेजें

    फ़ोन से छापना है तो Wi-Fi या Bluetooth LE वाला TSPL प्रिंटर चाहिए; सिर्फ़ USB वाला कंप्यूटर से चलेगा। ख़रीदने से पहले मॉडल WhatsApp करें।

  4. सही लेबल और रिबन लें

    50 × 25 mm का रोल (प्रिंटर के गैप / काला निशान के हिसाब से), और रिबन वाले प्रिंटर में वैक्स रिबन, लेबल की चौड़ाई से थोड़ा चौड़ा।

  5. 10 लेबल का टेस्ट

    ऐप में “लेबल प्रिंट करें” से 10 लेबल छापें, स्कैनर और फ़ोन से स्कैन करें, फिर पूरा माल टैग करें।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • स्टॉक, बारकोड और लेबल Growth और Pro प्लान (और फ्री ट्रायल) में हैं; Basic और Starter में नहीं।
  • Android ऐप से सिर्फ़ TSPL वाले लेबल प्रिंटर (Wi-Fi या Bluetooth LE) और ESC/POS बिल प्रिंटर; Zebra जैसे दूसरे प्रिंटर कंप्यूटर से।
  • फ़ोन कैमरे से स्कैन सिर्फ़ Android ऐप में; iPhone ऐप नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बारकोड मशीन की कीमत कितनी है?

दो हिस्से: USB बारकोड स्कैनर लगभग ₹2,000–₹5,000 और 4 इंच बारकोड लेबल प्रिंटर (TSC TE244, TVS LP 46 Neo जैसे) लगभग ₹9,250–₹14,400, सेलर लिस्टिंग में (21 अक्टूबर 2026)। दाम सेलर और शहर से बदलते हैं।

कपड़े की दुकान के लिए कौन सी बारकोड मशीन लें?

कुछ सौ टैग महीने में: A4 स्टिकर शीट और फ़ोन कैमरा (₹0)। रोज़ भीड़: USB स्कैनर। हर हफ़्ते नया माल: 4 इंच TSPL लेबल प्रिंटर, 50 × 25 mm रोल। फ़ोन से छापना है तो Wi-Fi या Bluetooth LE वाला मॉडल; ख़रीदने से पहले मॉडल हमें भेजें।

बारकोड रीडर क्या है?

बारकोड रीडर (स्कैनर) लेबल की पट्टियाँ पढ़कर उसका नंबर कंप्यूटर या फ़ोन में भेजता है, जैसे कीबोर्ड से टाइप हुआ हो। बिलिंग ऐप उस नंबर से आइटम और दाम बिल में डालता है।

क्या बिना प्रिंटर के बारकोड लेबल बन सकते हैं?

आम A4 प्रिंटर काफ़ी है: स्टेशनरी से A4 स्टिकर शीट (65 या 40 लेबल) लें और हमारे फ्री टूल से छापें। लेबल प्रिंटर तब लें जब हर हफ़्ते सैकड़ों टैग हों।

क्या मोबाइल से बारकोड स्कैन हो सकता है?

हाँ, Tap & Bill के Android ऐप में बिल स्क्रीन पर कैमरा बटन से। बहुत भीड़ में हैंडहेल्ड स्कैनर तेज़ है, जो फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर चलता है।

बारकोड प्रिंटर में रिबन ज़रूरी है?

नहीं। बिना रिबन (direct thermal) लेबल सस्ते हैं पर धूप-गर्मी में फीके पड़ते हैं; रिबन वाली छपाई सालों टिकती है। सीज़न भर टंगे रहने वाले कपड़ों के लिए रिबन ठीक है।

एक बारकोड लेबल का ख़र्च कितना?

लगभग 20–30 पैसे: 1,000 लेबल वाला 50 × 25 mm रोल लगभग ₹120–₹300 और रिबन से 2–3 पैसे और (हमारा हिसाब, अक्टूबर 2026 के दाम से)।

क्या अपने बारकोड के लिए GS1 रजिस्ट्रेशन चाहिए?

सिर्फ़ अपनी दुकान के टैग के लिए नहीं। GS1 India के EAN-13 नंबर उनके लिए हैं जो अपना माल दूसरी दुकानों या मार्केटप्लेस पर बेचते हैं।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल करके आपके कुछ डिज़ाइन पर लेबल, स्कैन से बिल और साइज़ वाला स्टॉक दिखाएँगे, और आपका प्रिंटर / स्कैनर मॉडल जाँच देंगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।