गाइड

दुकान का हिसाब कैसे रखें (कपड़े की दुकान के लिए)

Tap & Bill टीम · अपडेट

दुकान का हिसाब कैसे रखें?

हर बिक्री का बिल बनाएँ और रोज़ पाँच चीज़ें देखें: आज की कुल बिक्री (कैश, UPI, कार्ड और उधार अलग-अलग), रात को गल्ले का कैश “होना चाहिए” से मिलता है या नहीं, किसका कितना उधार बाकी है, आज कौन सा माल वापस आया, और ग्राहकों ने क्या माँगा जो दुकान में नहीं था। Tap & Bill में यह सब बिल से अपने आप बनता है और रोज़ की बिक्री मालिक के WhatsApp पर आ सकती है। किराया, तनख़्वाह और पूरा मुनाफ़ा-नुकसान इसमें नहीं है; उसके लिए CA या Tally रखें।

रोज़ के हिसाब की 5 चीज़ें

क्या देखेंक्यों ज़रूरीTap & Bill में कहाँ
आज की बिक्रीकितना बिका, कितने बिल बनेरिपोर्ट → आज; मालिक के फ़ोन पर लाइव
कैश, UPI, कार्ड, उधारकैश गल्ले में होना चाहिए, UPI बैंक मेंरिपोर्ट में पेमेंट के हिसाब से; आधा कैश आधा UPI वाला बिल दोनों में अलग जुड़ता है
गल्लाकैश कम या ज़्यादा तो नहींदिन बंद करें (गल्ला गिनें)
उधारकिससे कितना लेना हैग्राहक सूची → उधार बाकी
वापसी और जो नहीं थाअसली बिक्री और खोई बिक्रीवापसी के क्रेडिट नोट; “स्टॉक में नहीं” की सूची

बिना ऐप के: रोज़ की कॉपी का तरीका

ऐप नहीं है तो एक कॉपी में हर दिन का एक पन्ना रखें और हर बिक्री उसी समय लिखें, रात को याद करके नहीं:

बिल नंबरआइटमरकमकैशUPI / कार्डउधार (किसका)
101जींस, शर्ट₹1,950₹1,950
102साड़ी₹3,200₹1,000₹2,200
103कुर्ती × 2₹1,400₹1,400 (सीमा जी)
कुल₹6,550₹2,950₹2,200₹1,400

रात को कैश वाला कॉलम गल्ले से मिलाएँ। कॉपी का तरीका चलता है, पर भीड़ में लिखना छूट जाता है, जोड़ में ग़लती होती है और उधार अलग-अलग पन्नों में बिखर जाता है। बिलिंग ऐप में बिल ही हिसाब है: कुछ दोबारा नहीं लिखना पड़ता।

कैश, UPI, कार्ड: आज की बिक्री का बँटवारा

मान लीजिए आज 37 बिल बने और कुल बिक्री ₹42,300 हुई। रिपोर्ट में यह ऐसे दिखेगी:

पेमेंटरकमपैसा कहाँ है
कैश₹18,450गल्ले में
UPI₹19,850बैंक खाते में (UPI ऐप या साउंडबॉक्स से जाँचें)
कार्ड₹2,500बैंक खाते में
उधार₹1,500ग्राहक के खाते में बाकी
कुल₹42,300

किसी ग्राहक ने ₹500 कैश और ₹1,200 UPI दिए, तो ₹500 कैश में और ₹1,200 UPI में जुड़ता है। बिल पर आपकी UPI ID का QR उसी रकम का होता है, इसलिए UPI वाली रकम में ग़लती कम होती है। कैंसिल हुए बिल बिक्री में नहीं गिने जाते, पर हिस्ट्री में वजह के साथ रहते हैं।

रात को गल्ला कैसे मिलाएँ (2 मिनट)

  1. बिल सिंक करें

    दुकान बंद करते समय देखें कि हर फ़ोन के बिल सिंक हो गए हैं। ऐप बता देता है अगर किसी फ़ोन के बिल बाकी हैं।

  2. नोट गिनें

    “दिन बंद करें (गल्ला गिनें)” खोलें। ₹500, ₹200, ₹100, ₹50, ₹20, ₹10 के नोट कितने हैं, और सिक्के कितने रुपये के, यह भरें। कुल अपने आप जुड़ता है।

  3. गल्ले से खर्च लिखें

    आज गल्ले से जो पैसा दिया, जैसे चाय, टेम्पो, मज़दूरी, एडवांस, वह हर एक नाम और रकम के साथ लिखें।

  4. कल के लिए छोड़ें

    कितना कैश कल के लिए गल्ले में छोड़ रहे हैं, यह लिखें। बाकी घर या बैंक जाता है। यही रकम कल का शुरुआती कैश बनती है।

  5. फ़र्क देखें

    मालिक को दिखता है कि गल्ले में कितना होना चाहिए था, कितना गिना, और फ़र्क: मिलान सही, कम या ज़्यादा।

उसी दिन का उदाहरण। सुबह गल्ले में ₹2,000 थे:

गल्ले में कितना होना चाहिएरकम
शुरुआती कैश₹2,000
+ कैश बिक्री₹18,450
+ कैश में उधार वसूली (पुराने ग्राहक ने दिए)₹1,500
− कैश वापसी (एक ग्राहक को माल वापसी का पैसा)₹700
− गल्ले से खर्च (चाय ₹120, टेम्पो ₹300)₹420
होना चाहिए₹20,830

गिनती में निकला: ₹500 × 30, ₹200 × 15, ₹100 × 20, ₹50 × 10, ₹20 × 8, ₹10 × 5 और ₹20 के सिक्के, यानी ₹20,730। फ़र्क: ₹100 कम। मालिक ने ₹2,000 कल के लिए गल्ले में छोड़े और ₹18,730 घर ले गए। कल का शुरुआती कैश अपने आप ₹2,000 होगा।

स्टाफ गल्ला गिने तो उसे “होना चाहिए” और फ़र्क नहीं दिखता, सिर्फ़ मालिक को। स्टाफ एक बार सेव कर सकता है; उसके बाद सिर्फ़ मालिक बदल सकता है। गिनती के बाद कोई देर से सिंक हुआ बिल या वापसी आए, तो मालिक को नया “होना चाहिए” दिखता है। गल्ला Android ऐप और कंप्यूटर, दोनों पर है। UPI और कार्ड का पैसा गल्ले में नहीं गिना जाता; उसे बैंक ऐप में देखें।

रोज़ की बिक्री WhatsApp पर

मालिक हर दिन दुकान पर नहीं रहता। Settings → WhatsApp में ऑटोमैटिक WhatsApp और “Daily sales report on WhatsApp” (रोज़ की बिक्री रिपोर्ट) चालू करें, और समय चुनें (दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक)। उस समय मालिक के WhatsApp पर आज की कुल बिक्री, बिलों की गिनती और PDF रिपोर्ट आती है। सोमवार को पिछले हफ़्ते की और हर महीने की 1 तारीख़ को पिछले महीने की रिपोर्ट आती है। जिस दिन दुकान बंद रही और कोई बिल नहीं बना, उस दिन मैसेज नहीं आता। रिपोर्ट दुकान की बिल-भाषा में आती है, जैसे हिंदी। सेल्स रिपोर्ट के बारे में (English)

उधार का हिसाब बिल के साथ

उधार अलग कॉपी में नहीं, बिल पर ही रखें: पेमेंट में “उधार” चुनें (पूरा बिल या उसका हिस्सा)। ग्राहक सूची में “उधार बाकी” से देखें किसका कितना है, थोड़ा-थोड़ा पैसा “वसूली” में दर्ज करें, और “याद दिलाएं” से अपने फ़ोन से WhatsApp पर रकम और UPI ID भेजें। रिपोर्ट बताती है इस अवधि में कितना उधार दिया, कितना वसूला और कुल कितना बाकी है। पूरा तरीका: दुकान में उधार का हिसाब कैसे रखें।

माल वापसी और बदली

कपड़े की दुकान में साइज़ बदलना रोज़ का काम है। पुराने बिल पर “Return / exchange” से माल वापस लें; ऐप क्रेडिट नोट (CN-0001) बनाता है। पैसे लौटाएँ या रकम ग्राहक के खाते में डालकर नया बिल बनाएँ। रिपोर्ट में वापसी अलग दिखती है और असली (नेट) बिक्री मिलती है, ताकि बिक्री बढ़ा-चढ़ाकर न दिखे। वापसी और बदली (English)

जो बिका नहीं: “स्टॉक में नहीं” की सूची

ग्राहक काली जींस 34 नंबर माँगे और आपके पास न हो, तो बिल नहीं बनता और यह कहीं लिखा भी नहीं जाता। बिल स्क्रीन पर “स्टॉक में नहीं? ग्राहक ने क्या माँगा, लिख लें” दबाएँ, आइटम, साइज़ और रंग चुनें, चाहें तो ग्राहक का नंबर। हफ़्ते के आख़िर में मालिक को सबसे ज़्यादा माँगी गई चीज़ें दिखती हैं, जैसे “जींस · 34 · काली: 6 ग्राहकों ने माँगी”। अगली ख़रीद में वही लाएँ, और माल आने पर उन ग्राहकों को WhatsApp करें। स्टॉक में नहीं की सूची (English)

हफ़्ते और महीने का हिसाब

  • कौन सी कैटेगरी या आइटम सबसे ज़्यादा बिके, और सबसे ज़्यादा ख़रीदने वाले ग्राहक।
  • हर स्टाफ ने कितने बिल बनाए और कितनी बिक्री की; मोल-भाव गार्ड चालू हो तो किसने कितना डिस्काउंट दिया। मोल-भाव में घाटा कैसे रोकें
  • गल्ले का पिछले 7, 30 या 90 दिन का हिसाब: किस दिन कम निकला, किस दिन ज़्यादा।
  • महीने के आख़िर में CA के लिए बिलों की Excel (CSV) फ़ाइल और GST रिपोर्ट। GST बिल कैसे बनाएं

क्या नहीं होता

  • पूरा खाता-बही या खर्च का लेजर नहीं: किराया, बिजली, तनख़्वाह, सप्लायर का पेमेंट और बैंक का हिसाब इसमें नहीं है। गल्ले से दिए छोटे खर्च (चाय, टेम्पो) सिर्फ़ दिन बंद करते समय लिखे जाते हैं।
  • मुनाफ़ा-नुकसान (P&L) और बैलेंस शीट नहीं। जिन आइटम की ख़रीद डाली है, उन पर मुनाफ़ा दिखता है, पर दुकान का पूरा मुनाफ़ा नहीं। इसके लिए अपने CA या Tally जैसा अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर रखें।
  • ख़रीद बिल और सप्लायर का खाता नहीं। GST रिटर्न फ़ाइल नहीं करता; रिपोर्ट CA की मदद के लिए है।
  • उधार सिर्फ़ बिल से आता है: किसी को दिया पैसा या बिना बिल की एंट्री नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुकान का हिसाब रोज़ कैसे रखें? (dukan ka hisab kaise rakhe)

हर बिल बनाएँ, चाहे ग्राहक नकद दे, UPI से दे या उधार ले। रात को तीन चीज़ें देखें: आज की कुल बिक्री कैश, UPI और कार्ड में अलग-अलग, गल्ले का कैश “होना चाहिए” से मिलता है या नहीं, और आज कितना उधार गया और कितना आया। हफ़्ते में एक बार देखें क्या ज़्यादा बिका, किसने कितना बेचा और ग्राहकों ने क्या माँगा जो आपके पास नहीं था।

गल्ले में पैसा कम निकले तो क्या करें?

पहले देखें: किसी फ़ोन के बिल सिंक तो बाकी नहीं, कोई खर्च लिखना तो नहीं भूले, कोई UPI पेमेंट ग़लती से कैश में तो नहीं डला, और आज कोई बिल कैंसिल या माल वापस तो नहीं हुआ। Tap & Bill “होना चाहिए” का पूरा जोड़ दिखाता है (शुरुआती कैश, कैश बिक्री, उधार वसूली, वापसी, खर्च), इसलिए फ़र्क जल्दी पकड़ में आता है। मालिक पिछले 62 दिन तक की गिनती सुधार सकता है।

क्या स्टाफ को पता चलेगा कि गल्ले में कितना होना चाहिए?

नहीं। स्टाफ सिर्फ़ गिना हुआ कैश और खर्च भरता है और एक बार सेव कर सकता है। “होना चाहिए” और फ़र्क सिर्फ़ मालिक को दिखता है। इससे स्टाफ गिनती को “मिलाने” के लिए नहीं बदल सकता।

क्या Tap & Bill में खर्च और मुनाफ़ा-नुकसान का पूरा हिसाब है?

नहीं। Tap & Bill बिलिंग का हिसाब रखता है: बिक्री, कैश-UPI, गल्ला, उधार, वापसी और स्टाफ की बिक्री। गल्ले से दिए छोटे खर्च (चाय, टेम्पो) दिन बंद करते समय लिखे जाते हैं, पर किराया, बिजली, तनख़्वाह, सप्लायर का पेमेंट, बैंक और पूरा मुनाफ़ा-नुकसान (P&L) इसमें नहीं है। इसके लिए अपने CA या Tally जैसा अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल करें; Tap & Bill की बिक्री और GST रिपोर्ट (CSV) उन्हें दे सकते हैं।

रोज़ की बिक्री WhatsApp पर कैसे मिलेगी?

Settings → WhatsApp में ऑटोमैटिक WhatsApp चालू करें और “Daily sales report on WhatsApp” (रोज़ की बिक्री रिपोर्ट) चालू करें। आप जो समय चुनें (दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक), उस समय मालिक के WhatsApp पर आज की कुल बिक्री, बिलों की गिनती और PDF रिपोर्ट आती है, Tap & Bill के नंबर से, दुकान की बिल-भाषा में। जिस दिन एक भी बिल नहीं बना, उस दिन मैसेज नहीं आता। पिछले हफ़्ते की रिपोर्ट सोमवार को और पिछले महीने की 1 तारीख़ को आती है।

दुकान का हिसाब-किताब रखने वाला ऐप कौन सा है?

यह इस पर निर्भर है कि हिसाब किसका रखना है। सिर्फ़ उधार का खाता रखना है तो खाता-बही ऐप काफ़ी हैं। पूरा अकाउंट (ख़रीद, सप्लायर, बैंक, P&L) चाहिए तो अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर लें। काउंटर की बिक्री, गल्ला, उधार, वापसी और स्टाफ का हिसाब बिल से अपने आप चाहिए, तो Tap & Bill जैसा बिलिंग ऐप ठीक है।

कितना खर्च आएगा?

Tap & Bill Starter ₹499, Growth ₹999 या Pro ₹1,999 प्रति माह (GST अलग) है। गल्ला, उधार, वापसी, “स्टॉक में नहीं” की सूची और रिपोर्ट हर प्लान में हैं। पहले 14 दिन फ्री, कोई कार्ड नहीं।

फ्री डेमो बुक करें

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपकी दुकान के आइटम के साथ बिल, गल्ला और रोज़ की रिपोर्ट दिखाएँगे। फ़ॉर्म हिंदी या अंग्रेज़ी में भरें।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343 या WhatsApp करें.