फ्री टूल · बिना लॉगिन

ऑनलाइन बिल कैसे बनाएं: दुकान का फ्री GST बिल मेकर

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

ऑनलाइन बिल कैसे बनाएं?

नीचे के बिल मेकर में दुकान का नाम और GSTIN, ग्राहक, और हर सामान का नग और दाम लिखें। यह हर सामान पर GST अपने आप लगाता है (कपड़े और जूते: एक पीस ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%, MRP में GST शामिल हो तब भी), उसे CGST और SGST में बाँटता है, कुल रकम शब्दों में लिखता है, और बिल को प्रिंट, PDF या WhatsApp पर भेजने देता है। फ्री है, लॉगिन नहीं चाहिए, और बिल आपके फ़ोन से बाहर नहीं जाता।

1. आपकी दुकान

दुकान की जानकारी सिर्फ़ इसी फ़ोन/कंप्यूटर के ब्राउज़र में रहती है, अगले बिल के लिए।

2. बिल और ग्राहक
3. GST
4. सामान
5. कागज़ और भाषा

आपका बिलकुल ₹0

WhatsApp पर भेजें

PDF के लिए प्रिंट विंडो में “Save as PDF” चुनें। WhatsApp पर बिल टेक्स्ट मैसेज में जाता है; ग्राहक PDF माँगे तो PDF जोड़ दें।

बिल मेकर से बिल कैसे बनाएं: 5 स्टेप

  1. दुकान की जानकारी एक बार भरें

    दुकान का नाम, पता, मोबाइल और GSTIN (अगर GST में रजिस्टर हैं)। ये इसी ब्राउज़र में रहती है, अगले बिल में दोबारा नहीं लिखनी पड़ती।

  2. ग्राहक का नाम और मोबाइल

    WhatsApp पर भेजना है तो मोबाइल नंबर ज़रूरी। बिज़नेस ग्राहक हो तो उसका GSTIN। वॉक-इन ग्राहक के लिए खाली छोड़ दें।

  3. GST चुनें

    कपड़ों का नियम (एक पीस ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%), हर सामान पर एक दर, या बिना GST का बिल। बताएँ कि दाम MRP (GST शामिल) है या बिना GST।

  4. सामान लिखें

    नाम, HSN (चाहें तो), नग और एक पीस का दाम। किसी सामान की अपनी दर हो (जैसे बेल्ट 18%) तो उस लाइन में बदल दें।

  5. प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें

    A4 या 80 mm / 58 mm थर्मल प्रिंटर पर प्रिंट, “Save as PDF” से PDF, या ग्राहक के नंबर पर WhatsApp मैसेज।

उदाहरण: कपड़े की दुकान का बिल, 5% और 18% दोनों

प्रिया ने ₹999 MRP की दो कॉटन शर्ट और ₹3,000 MRP का एक ब्लेज़र लिया। टैग में GST शामिल है, इसलिए बिल का कुल टैग का जोड़ है: ₹4,998। अंदर का GST हर सामान पर अलग है:

सामानएक पीस बिना GSTदरकर योग्य रकमCGST + SGST
कॉटन शर्ट × 2 (₹1,998)₹951.43: ₹2,500 या कम5%₹1,902.86₹47.57 + ₹47.57
ब्लेज़र × 1 (₹3,000)₹2,542.37: ₹2,500 से ज़्यादा18%₹2,542.37₹228.82 + ₹228.81
पूरा बिल₹4,445.23₹552.77 कुल GST

अगर यही दाम बिना GST के होते, तो ऊपर से GST जुड़ता: ₹1,998 + 5% = ₹2,097.90 और ₹3,000 + 18% = ₹3,540, यानी ग्राहक ₹5,638 देता। MRP वाला बिल, हिंदी में, ऐसा बनता है:

टैक्स इनवॉइस

श्री गणेश गारमेंट्स

दुकान 12, कपड़ा बाज़ार, सूरत

फ़ोन 98XXXXXX10 · GSTIN 24ABCDE1234F1Z5

बिल नं. 101तारीख़ 16-10-2026

ग्राहक: प्रिया शाह

#सामानHSNनगदरGSTरकम
1कॉटन शर्ट62052₹9995%₹1,998
2ब्लेज़र62031₹3,00018%₹3,000
कुल₹4,998

कीमत में GST शामिल

कर योग्य रकम 5%₹1,902.86
CGST 2.5%₹47.57
SGST 2.5%₹47.57
कर योग्य रकम 18%₹2,542.37
CGST 9%₹228.82
SGST 9%₹228.81

रुपये चार हज़ार नौ सौ अट्ठानवे मात्र

भुगतान: UPI

हमारे यहाँ से खरीदारी के लिए धन्यवाद।

यह बिल tapandbill.in पर फ्री बना

इसी पेज के टूल से बना उदाहरण बिल।

कौन सा GST चुनें?

सेटिंगकब चुनेंबिल पर क्या दिखेगा
कपड़े और जूते (5% / 18%)रेडीमेड कपड़े, साड़ी-ड्रेस मटीरियल जैसे तैयार कपड़े या जूते-चप्पल बेचते हैंहर लाइन पर एक पीस के दाम से 5% या 18%; हर दर का GST अलग
हर सामान पर एक दरसब सामान की एक ही दर है (जैसे कॉस्मेटिक, मोबाइल एक्सेसरीज़ पर 18%)हर लाइन पर वही दर, जब तक आप किसी लाइन में न बदलें
बिना GST का बिलदुकान GST में रजिस्टर नहीं है (टर्नओवर सीमा से कम)ऊपर “बिल”, न GSTIN, न टैक्स की लाइन

किसी सामान का HSN कोड नहीं पता? देखें कपड़ों के HSN कोड की लिस्ट (English)।

पक्के बिल पर क्या ज़रूरी है

  • दुकान का नाम, पता और GSTIN
  • बिल नंबर (पूरे साल एक ही सीरीज़ में) और तारीख़
  • ग्राहक का नाम; बिज़नेस ग्राहक का GSTIN; ₹50,000 या ज़्यादा के बिल पर नाम और पता
  • हर सामान का HSN, नग, दर और कर योग्य रकम
  • GST दर और CGST, SGST की रकम
  • कुल रकम, और शब्दों में रकम

पूरी जानकारी: पक्का बिल कैसे बनाएं।

फ्री बिल मेकर या बिलिंग ऐप?

कभी-कभार का बिल, नई दुकान या GST जाँचने के लिए बिल मेकर ठीक है। रोज़ बिल बनाने वाली दुकान को ऐप चाहिए, क्योंकि यहाँ कुछ सेव नहीं होता:

यह फ्री बिल मेकरTap & Bill ऐप (₹199/माह से)
ख़र्चफ्रीBasic ₹199, Starter ₹499, Growth ₹999, Pro ₹1,999 प्रति माह (Basic ₹1,499/साल भी); 14 दिन फ्री
बिल बनानाहर सामान और दाम टाइप करेंसामान पर टैप, मोलभाव हो तो रेट बदलें, या Quick bill कीपैड पर रकम
बिल सेवनहीं; PDF या प्रिंट अपने पास रखेंहर बिल ऑनलाइन सेव, फ़ोन और कंप्यूटर पर एक ही नंबरिंग
WhatsAppआपके WhatsApp से टेक्स्ट मैसेजफ़ोन से एक टैप में बिल PDF; Starter से अपने आप
थर्मल प्रिंटरब्राउज़र की प्रिंट विंडो सेAndroid ऐप से Bluetooth या Wi-Fi प्रिंटर पर सीधे
उधार, वापसी, रिपोर्टनहींउधार की सूची, क्रेडिट नोट से वापसी, रोज़ की बिक्री, स्टाफ के हिसाब से, CA के लिए GST रिपोर्ट

सबसे सस्ता Basic प्लान · ऐप में GST बिल · Tap & Bill हिंदी में

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह बिल मेकर सच में फ्री है? लॉगिन चाहिए?

हाँ, बिल्कुल फ्री। न लॉगिन, न साइन-अप, न वॉटरमार्क। जितने चाहें उतने बिल बनाएँ। बिल के नीचे “यह बिल tapandbill.in पर फ्री बना” वाली लाइन चाहें तो हटा सकते हैं।

Dukan ka bill kaise banaye online? (दुकान का बिल ऑनलाइन कैसे बनाएं)

इसी पेज पर ऊपर बिल मेकर खोलें: दुकान का नाम, ग्राहक, और हर सामान का नग और दाम लिखें। GST अपने आप लगता है, कुल रकम शब्दों में आती है। फिर “प्रिंट / PDF सेव करें” या “WhatsApp पर भेजें” दबाएँ। रोज़ बहुत बिल बनते हैं तो मोबाइल ऐप से बिल बनाना तेज़ है।

क्या मेरा बिल कहीं सेव होता है? क्या Tap & Bill को दिखता है?

नहीं। बिल आपके ब्राउज़र में ही बनता है, हमें कुछ नहीं जाता। सिर्फ़ दुकान की जानकारी और आख़िरी बिल नंबर इसी ब्राउज़र में रहते हैं, ताकि अगला बिल जल्दी बने। “मेरी दुकान की जानकारी हटाएँ” से मिट जाते हैं। बिल का रिकॉर्ड नहीं रहता, इसलिए PDF या प्रिंट अपने पास रखें।

कपड़ों पर GST कैसे लगता है?

हर पीस के हिसाब से: डिस्काउंट के बाद और बिना GST के एक पीस की कीमत ₹2,500 या कम हो तो 5%, ज़्यादा हो तो 18% (22 सितंबर 2025 से)। MRP में GST शामिल हो तो GST उसी में से निकलता है: ₹999 की शर्ट में ₹47.57 GST है। पूरी जानकारी: कपड़े की दुकान का GST बिल।

बिना GST नंबर के बिल कैसे बनाएं?

“बिना GST का बिल” चुनें। बिल पर न GSTIN छपेगा न टैक्स की लाइनें, ऊपर सिर्फ़ “बिल” लिखा आएगा। जो दुकान GST में रजिस्टर नहीं है, उसके लिए यही सही बिल है। कंपोज़िशन वाले व्यापारी को “बिल ऑफ़ सप्लाई” देना होता है, वह यह टूल नहीं बनाता। देखें बिना GST नंबर के बिल कैसे बनाएं।

क्या थर्मल प्रिंटर पर प्रिंट होगा?

हाँ, अगर प्रिंटर उस कंप्यूटर या फ़ोन में इंस्टॉल है: “कागज़” में 80 mm या 58 mm चुनें, प्रिंट दबाएँ और प्रिंटर चुनें। सिर्फ़ किसी ऐप से जुड़े Bluetooth प्रिंटर अक्सर ब्राउज़र में नहीं दिखते; Tap & Bill ऐप उन पर सीधे प्रिंट करता है।

WhatsApp पर बिल कैसे भेजें?

ग्राहक का मोबाइल नंबर लिखें और “WhatsApp पर भेजें” दबाएँ। उसी ग्राहक की चैट में बिल का मैसेज (सामान, GST, कुल, भुगतान) तैयार खुलेगा, बस भेजें दबाएँ। PDF भेजना हो तो प्रिंट विंडो से PDF सेव करके जोड़ दें। Tap & Bill ऐप एक टैप में बिल का PDF भेजता है।

हर ग्राहक का बिल सेकंडों में

सामान पर टैप, प्रिंट और WhatsApp। 14 दिन फ्री, कोई कार्ड नहीं।