शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

दुकान के हिसाब से

बेकरी के लिए बिलिंग ऐप: केक किलो में, GST और WhatsApp बिल

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

बेकरी का बिल कैसे बनाएं? (bakery ka bill)

केक को “किलो में बिकता है” रखें: बिल में 500 ग्राम या 1.5 किलो टैप करें या “₹200 का” लिखें, पफ़-पेस्ट्री नग में टैप करें, और बिल 58 mm प्रिंटर पर या ग्राहक के WhatsApp पर। Tap & Bill में केक पर 5% और सादी ब्रेड पर 0% GST अपने आप, बर्थडे केक का एडवांस और बाकी उधार में, और बिल के नीचे FSSAI नंबर। Free प्लान में 60 बिल/महीना ₹0, पेड प्लान ₹199/माह से।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

बेकरी काउंटर की ज़रूरतें

ज़रूरतTap & Bill में
“आधा किलो ब्लैक फ़ॉरेस्ट देना”केक और खुली कुकीज़ “किलो में बिकता है”, दाम प्रति किलो। बिल में केक टैप करें: 250 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो के बटन, या 1.5 लिखें। पेस्ट्री और पफ़ उसी बिल में नग में। किलो में बिल।
ब्रेड पर 0%, केक पर 5%दुकान की GST “सब पर एक ही रेट” 5%, और सादी ब्रेड के आइटम पर अपनी 0% दर। GST बिल पर दोनों दरें अलग दिखती हैं।
बर्थडे केक का ऑर्डरऑर्डर बुक होते ही बिल: एडवांस UPI से, बाकी ग्राहक के उधार में, लेते समय वसूल। पूरे स्टेप नीचे।
सुबह की भीड़वॉक-इन बिल: न नाम, न नंबर। स्क्रीन और रसीद पर सही रकम वाला UPI QR।
होटल, ऑफ़िस, कैटरर का महीने का खाताहर पक्का ग्राहक एक खाता: बिल उधार में, पैसा किस्तों में, WhatsApp पर याद (आपकी UPI ID के साथ)।
मालिक दुकान पर नहींआज की बिक्री, बिल की गिनती और कैश-UPI फ़ोन पर; रात को गल्ला मिलान।

एक बेकरी बिल, GST के साथ

वॉक-इन ग्राहक आधा किलो केक, पफ़, पेस्ट्री, खुली कुकीज़ और एक ब्रेड लेता है। दाम MRP वाले (GST अंदर); दुकान की GST सेटिंग “सब पर एक ही रेट” 5%, और ब्रेड पर अपनी 0% दर। दाम सिर्फ़ उदाहरण के लिए हैं:

सामानमात्रादाम (GST समेत)GSTGST के बिनाअंदर का GST
ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक0.5 kg₹640/kg5%₹304.76₹15.24
वेज पफ़4₹255%₹95.24₹4.76
पाइनएप्पल पेस्ट्री2₹605%₹114.28₹5.72
जीरा कुकीज़ (खुली)0.25 kg₹480/kg5%₹114.29₹5.71
मिल्क ब्रेड1₹450%₹45₹0
ग्राहक देता है₹705₹673.57₹31.43

5% पर टैक्सेबल ₹628.57 (CGST ₹15.72 + SGST ₹15.71), और ब्रेड के ₹45 पर 0%: GST बिल पर दोनों अलग। केक 0.5 किलो × ₹640 = ₹320 और कुकीज़ 0.25 किलो × ₹480 = ₹120: दोनों “किलो में बिकता है” वाले आइटम। GST नंबर नहीं है तो सेटिंग में “GST नहीं” चुनें, यही ₹705 का बिल बिना टैक्स के छपेगा: बिना GST के बिल। 58 mm थर्मल प्रिंटर पर ऐसा निकलता है:

      SHREE GANESH BAKERY
      Station Road, Indore
--------------------------------
Bill: INV-0218    06/11/26 10:42
Cust: Walk-in
--------------------------------
Item          Qty  Rate   Amount
Black Forest                 320
  0.5 kg x 640/kg
Veg puff        4    25      100
Pineapple pas   2    60      120
Jeera cookies                120
  0.25 kg x 480/kg
Milk bread      1    45       45
--------------------------------
Subtotal                     705
--------------------------------
TOTAL                     Rs 705
Paid by                      UPI
--------------------------------
 FSSAI Reg. No. 2xxxxxxxxxxxxx
बिना GST वाला बिल, 58 mm पर, जैसे ऐप छापता है। नाम अंग्रेज़ी अक्षरों में; नीचे की लाइन में FSSAI नंबर।

बर्थडे केक का ऑर्डर: एडवांस और बाकी

कबक्या होता हैTap & Bill में
गुरुवारनेहा शनिवार शाम 6 बजे के लिए 1.5 किलो ट्रफ़ल केक ऑर्डर करती है, “Happy Bday Riya”, ₹900 प्रति किलोअभी बिल: दूसरा सामान नाम “Truffle cake 1.5kg Sat 6pm - Happy Bday Riya” (60 अक्षर तक), ₹1,350; मिश्रित भुगतान: ₹500 UPI + ₹850 उसके उधार में
गुरुवारनेहा को बिल मिलता हैउसके WhatsApp पर PDF: ऑर्डर, एडवांस और बाकी
शनिवारकेक ले जाती है, बाकी पैसा देती हैउसके उधार में ₹850 नकद या UPI से जमा; बाकी ₹0
ऑर्डर कैंसलएडवांस वापसलाइन वापस करें (क्रेडिट नोट) और पैसा लौटाएँ: पेड प्लान और ट्रायल में; फ्री प्लान में उसी दिन बिल रद्द करें

ऐप में ऑर्डर कैलेंडर या पिकअप की याद नहीं है: जिस ऑर्डर का पैसा बाकी है, वह उधार बाकी सूची में रहता है, नाम में पिकअप का समय। ऑर्डर वाली लाइन पर दुकान की 5% दर लगती है, जो केक की सही दर है।

बेकरी के सामान पर GST (22 सितंबर 2025 से)

बेकरी का ज़्यादातर सामान अब 5% पर है। केक, पेस्ट्री, बिस्किट और बेकरी का दूसरा सामान (HSN 1905) 22 सितंबर 2025 को 18% से 5% हुआ; चॉकलेट और आइसक्रीम भी; नमकीन, मक्खन और घी 12% से 5%। सादी ब्रेड 0% ही है, और पिज़्ज़ा ब्रेड, खाखरा, रोटी, पराठा 0% हो गए। एक दर बढ़ी: सोडा वाली या मीठी कोल्ड ड्रिंक (कोला, चीनी या फ़्लेवर वाला सोडा, गैस वाली फ्रूट ड्रिंक) अब 40% (पहले 28%)। बिना सोडा वाली फ्रूट पल्प या जूस ड्रिंक, जैसे Frooti या Maaza, 5% पर है।

सामानHSN हेडिंग22 सितं. 2025 से GSTउससे पहले
केक, पेस्ट्री, बिस्किट, कुकीज़, पफ़, खारी, नानखटाई19055%18%
रस्क और टोस्ट1905 405%5% (कोई बदलाव नहीं)
सादी ब्रेड (काउंटर से बिक्री, परोसी नहीं)19050%0% (कोई बदलाव नहीं)
पिज़्ज़ा ब्रेड, खाखरा, चपाती, रोटी1905 / 21060%5%
पराठा, परोटा और दूसरी भारतीय रोटियाँ21060%18%
मिठाई21065%5% (कोई बदलाव नहीं)
नमकीन, भुजिया, मिक्सचर2106 905%12%
चॉकलेट18065%18%
आइसक्रीम21055%18%
मक्खन, घी, चीज़0405 / 04065%12%
सोडा वाली / मीठी कोल्ड ड्रिंक: कोला, चीनी या फ़्लेवर वाला सोडा, गैस वाली फ्रूट ड्रिंक2202 10 / 220240%28%
फ्रूट पल्प या जूस वाली ड्रिंक, बिना सोडा (जैसे Frooti, Maaza)2202 99 205%12%

स्रोत: अधिसूचना 9/2025-Integrated Tax (Rate) (5% वाली Schedule I: क्रम 123 और 124 (1905), 142 मिठाई, 143 नमकीन, 150 फ्रूट पल्प / जूस ड्रिंक; 40% वाली Schedule III: क्रम 1 (2202 10) और 4 (गैस वाली फ्रूट ड्रिंक)) और GST काउंसिल की 56वीं बैठक की प्रेस रिलीज़ (दरों के बदलाव, पिज़्ज़ा ब्रेड-खाखरा-रोटी-पराठा पर शून्य)। 6 नवंबर 2026 को देखा। अपने सामान की दर अपने CA से पक्की करें। किसी एक दाम पर GST जोड़ना या MRP में से निकालना हो: फ्री GST कैलकुलेटर।

काउंटर से या टेबल पर बैठाकर? पैक करके काउंटर से दिया केक-ब्रेड सामान (goods) है, ऊपर की दरों पर। ग्राहक आपकी टेबल पर बैठकर खाएँ तो वह रेस्टोरेंट सेवा हो सकती है (ज़्यादातर अलग दुकानों के लिए 5%, इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना); कैफ़े कॉर्नर वाली बेकरी दोनों का बिल कैसे बने, CA से पूछे। GST नंबर कब ज़रूरी है: GST नंबर कब लेना पड़ता है।

कोल्ड ड्रिंक पर 40% अब ऐप में: Tap & Bill में बोतल वाली कोल्ड ड्रिंक के आइटम या कैटेगरी को अपनी 40% दर दें (दर चुनने में 0%, 5%, 18% और 40% हैं, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर)। उसी बिल में केक 5% और ब्रेड 0% पर रहते हैं, और कोल्ड ड्रिंक की लाइन पर GST 40% = CGST 20% + SGST 20% छपता है। Frooti, Maaza जैसी फ्रूट ड्रिंक 5% पर ही रखें।

रोज़ कितने बिल, कौन सा प्लान

रोज़ के बिल (लगभग)प्लानकीमतस्टाफ लॉगिन
2 तक (घर से केक, छोटी दुकान)Free₹0 हमेशासिर्फ़ मालिक
33 तकBasic₹199/महीना1
50 तकStarter₹499/महीना2
166 तकGrowth₹999/महीना5

ट्रायल में ऐप रोज़ के बिल गिनता है, दो हफ़्ते बाद देखकर प्लान चुनें। सारे प्लान: कीमत।

पहला बिल 5 कदम में

  1. दुकान का प्रकार “कैफ़े / खाना” चुनें

    साइन-अप पर “कैफ़े / खाना” चुनें (बेकरी का अलग पैक अभी नहीं है)। ऐप Quick bill कीपैड पर खुलता है; चाय-नाश्ते की जो टाइल आप नहीं बेचते, उनका नाम बदलें या हटा दें।

  2. सामान एक बार डालें

    “लिस्ट चिपकाएँ” में हर लाइन में नाम और दाम, जैसे “Veg puff 25”, या कंप्यूटर पर Excel से रेट लिस्ट। नाम अंग्रेज़ी अक्षरों में रखें: थर्मल रसीद अंग्रेज़ी में छपती है।

  3. केक और खुला सामान किलो में

    सेटिंग्स → बिलिंग → वज़न / मीटर वाला सामान (kg, m, L) चालू करें (हर प्लान में, फ्री में भी)। फिर सामान और दाम → केक → कैसे बिकता है: किलो, दाम प्रति किलो।

  4. GST और FSSAI एक बार

    सेटिंग्स → GST: “सब पर एक ही रेट” 5%, ब्रेड के आइटम पर अपनी 0% दर; GST नंबर नहीं है तो “GST नहीं”। “बिल के नीचे की लाइन” में अपना FSSAI नंबर लिखें।

  5. पहला बिल

    केक पर टैप करें, 500 ग्राम चुनें, दो पफ़ जोड़ें, UPI चुनें, सेव करें: बिल 58 mm प्रिंटर पर या ग्राहक के WhatsApp पर।

बेकरी शॉप आइटम लिस्ट (ऐप में डालने के लिए)

ज़्यादातर बेकरी काउंटर इन्हीं से शुरू करते हैं। कॉपी करें, अपने हिसाब से बदलें, हर नाम के आगे अपना दाम लिखें और “लिस्ट चिपकाएँ” में डाल दें। “(per kg)” वाले आइटम को बाद में “कैसे बिकता है: किलो” करें।

  • Black Forest cake (per kg)
  • Pineapple cake (per kg)
  • Chocolate truffle cake (per kg)
  • Butterscotch cake (per kg)
  • Pastry (pineapple / chocolate)
  • Veg puff, paneer puff
  • Cream roll
  • Khari
  • Nankhatai (per kg)
  • Jeera / atta cookies (per kg)
  • Rusk pack
  • Toast pack
  • Milk bread, brown bread
  • Pav pack, bun
  • Doughnut, muffin
  • Birthday candles, cake topper
  • Cold drink, water bottle
  • Namkeen packet

बेकरी का बिल फ़ॉर्मेट (फ्री: PDF, Excel, Word)

अभी बिल बुक पर हैं? इन फ़ॉर्मेट में यूनिट (kg, pc, pkt), HSN, हर लाइन का GST % (5% पहले से भरा), केक ऑर्डर की तारीख-समय, केक पर संदेश, एडवांस और बाकी के खाने हैं; कागज़ और Excel में 1.5 किलो चलता है। हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में, साइन-अप नहीं चाहिए।

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
GST बिल (टैक्स इनवॉइस): A4, यूनिट (kg / pc / pkt), HSN, हर लाइन का GST % (5% पहले से भरा; ब्रेड पर 0% करें), केक ऑर्डर की तारीख और संदेश, एडवांस और बाकी (18 लाइन)PDF · 214 KBPDF · 130 KBPDF · 236 KB
बिना GST का बिल / कैश मेमो: A5 बिल बुक साइज़, यूनिट और एडवांस की लाइन (12 लाइन)PDF · 175 KBPDF · 113 KBPDF · 193 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: GST बिल (1.5 किलो चलता है), बिना GST बिल, बेकरी की 2025 GST दरों वाली HSN सूची और केक ऑर्डर का भरा उदाहरणExcel · 13 KBExcel · 12 KBExcel · 13 KB
Word: दोनों बिल, बेकरी का नाम एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 5 KBWord · 4 KBWord · 5 KB
बेकरी का GST बिल फ़ॉर्मेट, नमूना बिल के साथ: ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक 1.5 किलो ₹600 प्रति किलो, वेज पफ़, पाइनएप्पल पेस्ट्री, खुली नानखटाई 0.5 किलो और रस्क 5% GST पर, मिल्क ब्रेड 0% पर, शनिवार शाम 6 बजे का केक ऑर्डर, ₹1,000 एडवांस, कुल ₹1,666
A4 बेकरी GST बिल फ़ॉर्मेट, केक ऑर्डर का नमूना भरा हुआ (दर GST से पहले की)।

बिल पर FSSAI नंबर

FSSAI के 8 जून 2021 के आदेश से, 1 अक्टूबर 2021 से हर खाने के कारोबार को अपनी रसीद, कैश मेमो और बिल पर 14 अंक का FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर छापना है। Tap & Bill में कंप्यूटर की सेटिंग्स में “बिल के नीचे की लाइन” (80 अक्षर तक) में लिखें, जैसे “FSSAI Reg. No. 2xxxxxxxxxxxxx”: हर रसीद और PDF पर छपेगा।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • किलो वाले सामान (केक, कुकीज़) का स्टॉक नहीं गिना जाता; आटा, मक्खन जैसे कच्चे माल का स्टॉक भी नहीं। स्टॉक और बारकोड सिर्फ़ पैक नग गिनता है।
  • रेसिपी की लागत, प्रोडक्शन प्लान, बैच और एक्सपायरी डेट नहीं।
  • केक ऑर्डर का कैलेंडर या पिकअप की याद नहीं: बाकी पैसे वाले ऑर्डर “उधार बाकी” सूची में दिखते हैं।
  • तराज़ू (वज़न मशीन) से जुड़ाव नहीं: अपने तराज़ू पर तौलें और वज़न टैप करें या लिखें।
  • टेबल, KOT, Swiggy / Zomato के ऑर्डर नहीं: Tap & Bill काउंटर बिलिंग है।
  • iPhone ऐप नहीं है: Android ऐप, और iPhone या कंप्यूटर के ब्राउज़र में वेब ऐप।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Bakery ke liye kaun sa billing app accha hai?

काउंटर के लिए ऐसा ऐप जो केक किलो में और पेस्ट्री नग में बिल करे, हर लाइन पर सही GST लगाए, केक ऑर्डर का एडवांस रखे, वॉक-इन बिल में सही रकम वाला UPI QR दे और बिल WhatsApp पर भेजे। Tap & Bill यह Android फ़ोन और कंप्यूटर पर करता है, हिंदी में भी, ₹199/माह से (या 60 बिल/महीना फ्री)। कच्चे माल का स्टॉक, रेसिपी की लागत या Swiggy-Zomato ऑर्डर चाहिए तो बेकरी ERP या रेस्टोरेंट POS लें।

केक पर कितना GST है? (cake gst rate new)

22 सितंबर 2025 से केक, पेस्ट्री, बिस्किट, कुकीज़, पफ़ और रस्क (HSN 1905) पर 5%; पहले 18% था। सादी ब्रेड 0%, और पिज़्ज़ा ब्रेड, खाखरा, रोटी, पराठा भी 0%। मिठाई और नमकीन 5%, चॉकलेट और आइसक्रीम 5%, सोडा वाली या मीठी कोल्ड ड्रिंक 40% (Frooti, Maaza जैसी फ्रूट ड्रिंक 5%)। स्रोत: अधिसूचना 9/2025; अपने CA से पक्का करें।

बेकरी के सामान का HSN कोड क्या है?

केक, पेस्ट्री, बिस्किट और बेकरी का सामान 1905 (रस्क और टोस्ट 1905 40), मिठाई, पराठा और नमकीन 2106 (नमकीन 2106 90), चॉकलेट 1806, आइसक्रीम 2105, मक्खन-घी 0405। पूरा 8 अंक का कोड सप्लायर के बिल या CA से लें और आइटम पर डालें: हर GST बिल पर छपेगा।

आधा किलो केक का बिल कैसे बनाएं?

सेटिंग्स में “वज़न / मीटर वाला सामान” चालू करें (हर प्लान में, फ्री में भी), केक को “किलो में बिकता है” रखें, दाम प्रति किलो। बिल में केक टैप करें, 500 ग्राम चुनें: बिल पर “0.5 kg × ₹640/kg = ₹320” छपता है। “₹200 का दे दो” बोले तो “₹ का” में 200 लिखें।

बर्थडे केक के ऑर्डर का एडवांस कैसे लें?

ऑर्डर बुक होते ही बिल बनाएँ: “दूसरा सामान” में फ़्लेवर, वज़न, पिकअप का समय और संदेश नाम में (60 अक्षर तक), फिर मिश्रित भुगतान: एडवांस UPI या नकद, बाकी ग्राहक के उधार में। केक लेते समय बाकी वसूल करें। बाकी पैसे वाले ऑर्डर “उधार बाकी” सूची में रहते हैं; ऑर्डर कैलेंडर या याद नहीं है।

बेकरी का बिल फ़ॉर्मेट Excel या PDF में मिलेगा?

हाँ, इसी पेज पर फ्री: A4 GST बिल और A5 बिना GST बिल (PDF), GST फ़ॉर्मूले, 2025 की बेकरी GST सूची और केक ऑर्डर के भरे उदाहरण वाला Excel, और Word; हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में।

बेकरी के बिल पर FSSAI नंबर ज़रूरी है?

हाँ। FSSAI के 8 जून 2021 के आदेश से, 1 अक्टूबर 2021 से खाने के हर कारोबार को रसीद, कैश मेमो और बिल पर 14 अंक का FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर छापना है। Tap & Bill में इसे “बिल के नीचे की लाइन” में लिखें।

क्या Tap & Bill बेकरी के लिए फ्री है?

हाँ, Free प्लान हमेशा ₹0: 60 बिल/महीना, सिर्फ़ मालिक, किलो में बिल, GST बिल, उधार, UPI QR और WhatsApp बिल के साथ। हर नई दुकान को पहले 14 दिन का फ्री ट्रायल, सारे Growth फ़ीचर, कोई कार्ड नहीं।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में फ़ोन करके आपके केक, पफ़ और रेट के साथ Tap & Bill सेट करवाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।