शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

दुकान के हिसाब से

किराना दुकान का बिल कैसे बनाएं: बिलिंग ऐप, GST और फ्री फ़ॉर्मेट

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

किराना दुकान का बिल कैसे बनाएं? (kirana dukan ka bill kaise banaye)

किराना के बिल में पैकेट नग में और खुला चावल, दाल, चीनी किलो में लिखते हैं (जैसे “0.5 kg × ₹160/kg = ₹80”), फिर कुल रकम और भुगतान। मोबाइल पर Tap & Bill में पैकेट टैप करें, खुले सामान पर 500 ग्राम दबाएँ या “₹50 का” लिखें, नकद, UPI या उधार चुनें और बिल छापें या WhatsApp पर भेजें; पक्के ग्राहक का उधार खाता अपने आप चलता है। कागज़ पर बनाना है तो नीचे फ्री किराना बिल फ़ॉर्मेट है। Free प्लान में 60 बिल/महीना ₹0।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

किराना का बिल बनाने के 3 तरीके

तरीकाकैसेकिसके लिए ठीक
बिल बुक (हाथ से)छपी बिल बुक में सामान, मात्रा, दर और रकम लिखें; कार्बन कॉपी दुकान मेंदिन में कुछ ही बिल; नीचे फ्री फ़ॉर्मेट छपवा सकते हैं
Excelफ़ॉर्मूले वाली शीट में भरें, जोड़ अपने आप, प्रिंट करेंकंप्यूटर वाली दुकान, महीने के बड़े ऑर्डर
मोबाइल ऐपटैप करें, किलो या ₹ लिखें, सेव: प्रिंट या WhatsApp, उधार और रोज़ की बिक्री अपने आपरोज़ के ज़्यादा बिल, उधार वाले ग्राहक, UPI

मोबाइल से किराना का बिल: 5 कदम

  1. दुकान का प्रकार “किराना / जनरल स्टोर” चुनें

    साइन-अप पर “किराना / जनरल स्टोर” चुनें: चावल, आटा, चीनी, दाल, तेल, दूध, बिस्किट, साबुन जैसी टाइल पहले से भरी मिलती हैं। जो नहीं बेचते उसे हटाएँ।

  2. खुला सामान किलो में (पहले से तैयार)

    नई किराना दुकान में वज़न / मीटर वाले आइटम (kg, m, L) पहले से चालू है: चावल, आटा, चीनी, दाल, पोहा, बेसन प्रति किलो और खुला तेल प्रति लीटर; दूध, चाय, नमक, डिटर्जेंट, बिस्किट के पैकेट पीस में। फ़ोन ऐप के सामान और दाम में अपने रेट डालें: दाम पर टैप करें, लिखें, अपने-आप सेव। (हर प्लान में, फ्री में भी।)

  3. बाकी सामान एक बार डालें

    “लिस्ट चिपकाएँ” में हर लाइन में नाम और दाम (“Maggi 14”), या कंप्यूटर पर Excel से रेट लिस्ट। जो कभी-कभी बिकता है, उसे Quick bill में सिर्फ़ रकम लिखकर बिल करें।

  4. UPI, प्रिंटर, FSSAI

    सेटिंग्स में UPI ID (हर बिल पर सही रकम वाला QR), 58 mm Bluetooth प्रिंटर, और “बिल के नीचे की लाइन” में FSSAI नंबर।

  5. बिल बनाएँ

    चावल टैप करें, “₹ का” में 50 लिखें, दाल का 500 ग्राम बटन, पक्के ग्राहक का आटा “✎ रेट बदलें” से, साबुन × 3; नकद, UPI या उधार (या मिश्रित) चुनें, सेव करें: बिल छपता है या WhatsApp पर जाता है।

एक रोज़ का बिल: “₹50 का चावल” और आधा किलो दाल

बिना GST वाली किराना दुकान, वॉक-इन ग्राहक:

सामानकैसे डालारकम
चावल (खुला) 1.053 kg × ₹47.50/kgचावल किलो में बिकता है: ग्राहक ने ₹50 का माँगा, “₹ का” में 50 लिखा₹50
तुअर दाल 0.5 kg × ₹160/kgपैड का 500 ग्राम बटन₹80
चीनी 1.5 kg × ₹46/kg1.5 लिखा₹69
आटा 5 kg पैक × 1टाइल₹245
सरसों तेल 1 लीटर × 1टाइल₹165
नहाने का साबुन × 3टाइल, तीन बार टैप₹114
Item 7Quick bill: सिर्फ़ ₹20 लिखा (माचिस, टॉफ़ी)₹20
कुल₹743

चावल: ₹50 ÷ ₹47.50 = 1.0526…, यानी 1.053 kg, और लाइन ठीक ₹50 की रहती है। अपने तराज़ू पर तौलें; ऐप तराज़ू से नहीं जुड़ता। पूरी जानकारी: किलो, मीटर और लीटर में बिल।

250 ग्राम, आधा किलो और ग्राहक का अपना रेट

किलो वाले सामान पर टैप करते ही पैड खुलता है: 250 ग्राम · 500 ग्राम · 1 किलो · 2 किलो · 5 किलो (तेल पर 500 मि.ली. · 1 लीटर · 2 लीटर · 5 लीटर), या वज़न लिखें (0.750), या ₹ का में रकम। ऊपर लिखा रहता है रेट ₹60 / किलो ✎ रेट बदलें: पक्के ग्राहक को ₹42 किलो आटा देना है तो रेट बदलें और 5 किलो दबाएँ, लाइन ₹210 की। यह सिर्फ़ इस बिल में; अगले ग्राहक को ₹45 ही लगेगा। रसीद पर ऐसे छपता है:

------------------------------------------
Rice (1 kg)                             15
  0.25 kg x 60/kg
Dal (1 kg)                              60
  0.5 kg x 120/kg
Sugar (1 kg)                            50
  1.111 kg x 45/kg
Atta (1 kg)                            210
  5 kg x 42/kg
Oil (1 L)                               75
  0.5 L x 150/L
------------------------------------------
TOTAL                                  410
तैयार सामान से एक बिल, 58 mm थर्मल रसीद पर: 250 ग्राम चावल, 500 ग्राम दाल, ₹50 की चीनी, ग्राहक के रेट पर 5 किलो आटा और 500 मि.ली. तेल।

आटे-तेल का रेट बदला? फ़ोन ऐप में सामान और दाम खोलें, “किलो/लीटर वाले” चुनें और हर दाम पर टैप करके नया लिखें: वह अपने-आप सेव होता है। बिल वाली स्क्रीन पर टाइल दबाकर रखने से भी नाम, दाम और किलो/पीस बदलता है। हर बटन और उदाहरण: किराना में किलो वाला बिल।

महीने का उधार खाता (पक्के ग्राहक)

किराने में आधी बिक्री पक्के ग्राहकों की होती है, जो महीने के आख़िर में पैसा देते हैं। Tap & Bill में हर ग्राहक का खाता उसके मोबाइल नंबर से: बिल में भुगतान “उधार” चुनें, या कुछ नकद-UPI और बाकी उधार (मिश्रित)। उधार बाकी सूची में सबसे ज़्यादा बाकी वाले ऊपर, पैसा किस्तों में जमा, और WhatsApp रिमाइंडर में रकम और आपकी UPI ID पहले से लिखी। डायरी का पुराना बाकी एक बार Excel से आ सकता है (पेड प्लान और ट्रायल में)। यह सब हर प्लान में है, फ्री में भी: उधार का हिसाब कैसे रखें।

अनाज, चावल और आटे की दुकान: बोरी, कट्टा और क्विंटल

ग्राहक माँगता हैबिल में कैसेउदाहरण
घर के लिए खुलाआइटम “किलो में बिकता है”, दाम प्रति किलोगेहूँ 12.5 kg × ₹32/kg = ₹400
पूरी बोरी या कट्टाबोरी अलग आइटम, नग में, दाम प्रति बोरी“Sona Masoori 25 kg bag” × 4
क्विंटल मेंकिलो में लिखें: 1 क्विंटल = 100 kgचावल 250 kg × ₹38/kg = ₹9,500

एक लाइन में 999.999 किलो तक जाता है; उससे ज़्यादा हो तो दो लाइन या बोरी के हिसाब से। GST का नियम: पैक और लेबल वाला चावल, आटा, दाल (25 kg तक का पैक) 5%; खुला, या बोरी से तौलकर बेचा 0%; और 25 kg से बड़ी एक ही बोरी (जैसे 50 kg का कट्टा) “पैक और लेबल” में नहीं गिनी जाती, उस पर भी GST नहीं (CBIC के FAQ)। मंडी का काम (आढ़त का कमीशन, हम्माली, मंडी शुल्क, किसान से ख़रीद की पर्ची) Tap & Bill में नहीं है: यह ग्राहक को बेचने का बिल है, मंडी सॉफ़्टवेयर नहीं। होटल के बोरी वाले ऑर्डर का पूरा बिल, अनाज पर GST की तालिका और स्रोत: चावल और अनाज की दुकान के लिए बिलिंग ऐप।

किराने के सामान पर GST (22 सितंबर 2025 से नई दरें)

22 सितंबर 2025 के बाद किराने का ज़्यादातर पैक सामान 5% पर है: बिस्किट और चॉकलेट 18% से 5%, घी, मक्खन और नमकीन 12% से 5%, और नहाने का साबुन, टूथपेस्ट, बालों का तेल, शैम्पू 18% से 5%। खुला चावल, आटा, दाल 0% ही। डिटर्जेंट 18% ही। सोडा वाली या मीठी कोल्ड ड्रिंक (कोला, चीनी या फ़्लेवर वाला सोडा, गैस वाली फ्रूट ड्रिंक) 28% से 40%; पर बिना सोडा वाली फ्रूट पल्प या जूस ड्रिंक, जैसे Frooti या Maaza, 5% पर आ गई।

सामानHSN हेडिंग22 सितं. 2025 से GSTउससे पहले
चावल, आटा, दाल और दूसरा अनाज, खुला1006 / 1101 / 07130%0% (कोई बदलाव नहीं)
चावल, आटा, दाल, पैक और लेबल वाले (25 kg तक)1006 / 1101 / 07135%5% (कोई बदलाव नहीं)
चीनी17015%5% (कोई बदलाव नहीं)
खाने का तेल: सरसों, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी1507–15155%5% (कोई बदलाव नहीं)
चाय पत्ती09025%5% (कोई बदलाव नहीं)
घी और मक्खन04055%12%
बिस्किट19055%18%
नमकीन और भुजिया2106 905%12%
चॉकलेट18065%18%
नहाने का साबुन (बट्टी)34015%18%
टूथपेस्ट, बालों का तेल, शैम्पू3306 / 33055%18%
डिटर्जेंट पाउडर और लिक्विड340218%18% (कोई बदलाव नहीं)
सोडा वाली / मीठी कोल्ड ड्रिंक: कोला, चीनी या फ़्लेवर वाला सोडा, गैस वाली फ्रूट ड्रिंक2202 10 / 220240%28%
फ्रूट पल्प या जूस वाली ड्रिंक, बिना सोडा (जैसे Frooti, Maaza)2202 99 205%12%

स्रोत: अधिसूचना 9/2025-Integrated Tax (Rate) (5% वाली Schedule I, फ्रूट पल्प / जूस ड्रिंक क्रम 150; 18% वाली Schedule II क्रम 67; 40% वाली Schedule III क्रम 1 और 4), GST काउंसिल की 56वीं बैठक की प्रेस रिलीज़ और पैक-लेबल वाले सामान पर CBIC के FAQ। 6 नवंबर 2026 को देखा। अपने सामान की दर अपने CA से पक्की करें। किसी भी दाम पर 0%, 5%, 18% या 40% GST जोड़ें या MRP में से निकालें: फ्री GST कैलकुलेटर।

GST वाली दुकान का बिल: शर्मा जी का महीने का सामान, MRP दाम (GST अंदर)। दुकान की सेटिंग “सब पर एक ही रेट” 5%, खुली दाल के आइटम पर अपनी 0% और डिटर्जेंट पर अपनी 18%:

सामानमात्रादाम (GST समेत)GSTGST के बिनाअंदर का GST
बासमती चावल 5 kg पैक1₹4755%₹452.38₹22.62
तुअर दाल (खुली)2 kg₹150/kg0%₹300₹0
चीनी (खुली)3 kg₹46/kg5%₹131.43₹6.57
सरसों तेल 1 लीटर2₹1705%₹323.81₹16.19
चाय पत्ती 500 ग्राम1₹2505%₹238.10₹11.90
डिटर्जेंट पाउडर 1 kg1₹12018%₹101.69₹18.31
नहाने का साबुन4₹385%₹144.76₹7.24
ग्राहक देता है₹1,775₹1,692.17₹82.83

अंदर का GST: 5% पर ₹64.52 और 18% पर ₹18.31, बिल पर अलग-अलग। ₹1,000 UPI से और ₹775 शर्मा जी के उधार में (मिश्रित भुगतान)। ₹200 से कम की बिक्री पर अलग बिल का नियम और कच्चा-पक्का बिल: पक्का बिल कैसे बनाएं। GST नंबर नहीं है तो “GST नहीं” चुनें: बिना GST के बिल; कब लेना पड़ता है: GST नंबर कब लेना पड़ता है।

कोल्ड ड्रिंक पर 40% अब ऐप में: Tap & Bill में कोल्ड ड्रिंक के आइटम या कैटेगरी को अपनी 40% दर दें (दर चुनने में 0%, 5%, 18% और 40% हैं, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर)। ₹40 MRP की बोतल में ₹11.43 GST निकलता है, और बिल पर GST 40% = CGST 20% + SGST 20% छपता है। Frooti, Maaza जैसी फ्रूट ड्रिंक 5% पर ही रखें।

रोज़ कितने बिल, कौन सा प्लान

रोज़ के बिल (लगभग)प्लानकीमतस्टाफ लॉगिन
2 तक (सिर्फ़ उधार और बड़े ऑर्डर के बिल)Free₹0 हमेशासिर्फ़ मालिक
33 तकBasic₹199/महीना1
50 तकStarter₹499/महीना2
166 तकGrowth₹999/महीना5
इससे ज़्यादाPro₹1,999/महीना20

किराने में बिल बहुत बनते हैं, इसलिए पहले गिनें। बहुत सी बिना-GST दुकानें हर छोटी बिक्री का बिल नहीं बनातीं, सिर्फ़ उधार, होम डिलीवरी और बड़े ऑर्डर का; तब Basic या Free काफ़ी है। हर नई दुकान को पहले 14 दिन का पूरा ट्रायल मिलता है: ऐप बिलों की गिनती दिखाता है, उसी से प्लान चुनें। सारे प्लान: कीमत।

बारकोड वाले पैकेट

Growth और Pro में स्टॉक और बारकोड: पैकेट पर छपा बारकोड सेव करें और स्कैनर या फ़ोन के कैमरे से स्कैन करके बिल। स्टॉक सिर्फ़ नग में गिनता है; किलो वाले खुले सामान का स्टॉक, बैच और एक्सपायरी डेट नहीं। बारकोड न हो तो टाइल टैप या नाम से खोज ही काफ़ी है।

किराना बिल फ़ॉर्मेट (फ्री: PDF, Excel, Word)

बिल बुक छपवानी है या Excel में बिल बनाना है? इन फ़ॉर्मेट में यूनिट (kg, g, L, pc, pkt), HSN, हर लाइन का GST % (5% पहले से भरा, लाइन पर बदलें), डिलीवरी का पता, खाता, पुराना उधार और अब का कुल उधार है; कागज़ और Excel में 0.75 किलो चलता है। हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में, साइन-अप नहीं चाहिए। हर खाना कैसे भरें (अंग्रेज़ी में): kirana bill format।

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
GST बिल (टैक्स इनवॉइस): A4, यूनिट (kg / g / L / pc / pkt), HSN, हर लाइन का GST % (0%, 5%, 18%), डिलीवरी का पता, खाता, पुराना और नया उधार (18 लाइन)PDF · 205 KBPDF · 129 KBPDF · 223 KB
बिना GST का बिल / कैश मेमो: A5 बिल बुक साइज़, यूनिट और पुराने उधार की लाइन (12 लाइन)PDF · 169 KBPDF · 114 KBPDF · 187 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: GST बिल (0.75 किलो चलता है), बिना GST बिल, किराने की HSN और GST सूची (2025 दरें) और भरा उदाहरणExcel · 13 KBExcel · 12 KBExcel · 13 KB
Word: दोनों बिल, दुकान का नाम एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 5 KBWord · 4 KBWord · 5 KB
किराना दुकान का GST बिल फ़ॉर्मेट, नमूना बिल के साथ: बासमती चावल 5 kg पैक 5%, खुली तुअर दाल 2 kg 0%, खुली चीनी 3 kg, सरसों तेल, चाय पत्ती और साबुन 5%, डिटर्जेंट 18%, कर योग्य ₹1,692, CGST ₹41.95, SGST ₹41.95, कुल ₹1,776, UPI ₹1,000 और ₹776 उधार
A4 किराना GST बिल फ़ॉर्मेट, महीने के खाते का नमूना भरा हुआ (दर GST से पहले की)।

बिल पर FSSAI नंबर

खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकान को FSSAI रजिस्ट्रेशन चाहिए, और FSSAI के 8 जून 2021 के आदेश से, 1 अक्टूबर 2021 से रसीद, कैश मेमो और बिल पर 14 अंक का FSSAI नंबर छापना है। Tap & Bill में कंप्यूटर की सेटिंग्स में “बिल के नीचे की लाइन” (80 अक्षर तक) में लिखें: हर रसीद और PDF पर छपेगा।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • किलो, लीटर वाले खुले सामान का स्टॉक नहीं गिना जाता; स्टॉक और बारकोड सिर्फ़ पैक नग गिनता है।
  • बैच नंबर और एक्सपायरी डेट नहीं; दवा की दुकान या FMCG डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ठीक नहीं।
  • तराज़ू (वज़न मशीन) से जुड़ाव नहीं: अपने तराज़ू पर तौलें और वज़न या ₹ लिखें।
  • मंडी का हिसाब (आढ़त, हम्माली, मंडी शुल्क) और दूसरे राज्य का बिल (IGST), ई-वे बिल नहीं।
  • Free प्लान में Excel इम्पोर्ट, वापसी (क्रेडिट नोट), स्टाफ लॉगिन और 7 दिन से पुरानी रिपोर्ट नहीं; पेड प्लान और ट्रायल में हैं।
  • iPhone ऐप नहीं है: Android ऐप, और iPhone या कंप्यूटर के ब्राउज़र में वेब ऐप।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Kirana store ka bill kaise banaye?

तीन तरीके: छपी बिल बुक में हाथ से, Excel शीट में, या मोबाइल ऐप में। ऐप में पैकेट टैप करें, खुले सामान पर किलो या ₹ लिखें (“₹50 का चावल”), नकद, UPI या उधार चुनें और बिल प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें। Tap & Bill का Free प्लान 60 बिल/महीना ₹0 में।

किराना दुकान के लिए कौन सा बिलिंग ऐप अच्छा है?

ऐसा ऐप जो खुला सामान किलो में और पैकेट नग में बिल करे, उधार खाता रखे, सही रकम वाला UPI QR दे और बिल WhatsApp पर भेजे। Tap & Bill यह Android फ़ोन और कंप्यूटर पर हिंदी में करता है, ₹199/माह से। किलो में स्टॉक, बैच-एक्सपायरी या ख़रीद का पूरा हिसाब चाहिए तो इन्वेंटरी वाला ऐप (जैसे Vyapar, myBillBook) लें।

खुले चावल और दाल पर GST लगता है?

नहीं। चावल, आटा, दाल पर 5% GST तभी लगता है जब वे पैक और लेबल वाले हों (25 kg तक का पैक)। खुला, या बोरी से तौलकर बेचा अनाज, और 25 kg से बड़ी एक ही बोरी पर GST नहीं (CBIC के FAQ)। चीनी, तेल, चाय पत्ती पर 5% खुले हों या पैक।

किराने के सामान पर नई GST दरें क्या हैं? (kirana gst rate list)

22 सितंबर 2025 से: खुला चावल, आटा, दाल 0%; पैक वाले 5%; चीनी, खाने का तेल, चाय पत्ती, घी, बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट, नहाने का साबुन, टूथपेस्ट, बालों का तेल 5%; डिटर्जेंट 18%; सोडा वाली या मीठी कोल्ड ड्रिंक 40%, बिना सोडा वाली फ्रूट ड्रिंक (Frooti, Maaza) 5%। स्रोत: अधिसूचना 9/2025; अपने CA से पक्का करें।

“₹50 का चावल दे दो” तो बिल में कैसे लिखें?

चावल को “किलो में बिकता है” रखें (दाम प्रति किलो)। बिल में चावल टैप करें, “₹ का” खोलें और 50 लिखें: ऐप वज़न निकाल देता है (₹47.50/kg पर 1.053 kg) और लाइन ठीक ₹50 की रहती है।

किराना बिल फ़ॉर्मेट PDF या Excel में मिलेगा?

हाँ, इसी पेज पर फ्री: A4 GST बिल और A5 बिना GST बिल (PDF), GST फ़ॉर्मूले, किराने की HSN और GST सूची और भरे उदाहरण वाला Excel, और Word; हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में।

किराना दुकान में 250 ग्राम का बिल कैसे बनाएं?

नई किराना दुकान में चावल, आटा, चीनी, दाल, पोहा, बेसन पहले से किलो में हैं। बिल में सामान टैप करें और पैड का 250 ग्राम बटन दबाएँ: ₹60 किलो का चावल 0.25 kg = ₹15। दूसरा वज़न किलो में लिखें (750 ग्राम = 0.750)। रसीद पर रकम के नीचे “0.25 kg x 60/kg” छपता है।

पक्के ग्राहक को कम रेट कैसे दें?

फ़ोन ऐप के पैड में “✎ रेट बदलें” दबाएँ, ग्राहक का रेट लिखें, फिर वज़न चुनें (5 किलो आटा ₹42 पर = ₹210)। रेट सिर्फ़ इस बिल में बदलता है, सामान का दाम वही रहता है।

किराने के रेट रोज़ बदलते हैं, दाम जल्दी कैसे बदलें?

फ़ोन ऐप में “सामान और दाम” खोलें, नाम से ढूँढें या “किलो/लीटर वाले” चुनें, दाम पर टैप करके नया लिखें: अपने-आप सेव। इसके लिए इंटरनेट चाहिए; पुराने बिल अपने दाम पर रहते हैं।

अनाज की दुकान (चावल की बोरी) का बिल कैसे बनाएं?

खुला अनाज किलो में (दाम प्रति किलो), पूरी बोरी अलग आइटम नग में (“Sona Masoori 25 kg bag”), और क्विंटल को किलो में लिखें (1 क्विंटल = 100 kg; एक लाइन में 999.999 kg तक)। मंडी का आढ़त-हम्माली वाला हिसाब Tap & Bill में नहीं है।

क्या हर छोटी बिक्री का बिल ज़रूरी है?

GST में रजिस्टर्ड दुकान को टैक्स इनवॉइस देना है; ₹200 से कम की बिक्री पर, अगर ग्राहक रजिस्टर्ड नहीं और बिल नहीं माँगता, तो दिन के अंत में ऐसी सारी बिक्री का एक जोड़ा हुआ बिल बना सकते हैं। बिना GST वाली दुकान पर GST बिल का नियम नहीं, पर नंबर वाला बिल बिक्री का सबूत रहता है।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में फ़ोन करके आपके सामान और रेट के साथ Tap & Bill सेट करवाएँगे, पहला बिल साथ में।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।