शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

खर्चा · महीने का हिसाब

दुकान का खर्चा कैसे लिखें: खर्चा रजिस्टर और महीने का मुनाफ़ा

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

दुकान का रोज़ का खर्चा कैसे लिखें और महीने का मुनाफ़ा कैसे पता करें?

हर खर्चा उसी दिन लिखें: तारीख, किस लिए (किराया, बिजली, चाय, भाड़ा, तनख्वाह…), नकद, UPI या बैंक, और रकम; महीने के आख़िर में हर कैटेगरी जोड़ें। Tap & Bill में खर्चा यही करता है, Android ऐप और कंप्यूटर पर: कैटेगरी के हिसाब से महीने का जोड़, नकद / UPI / बैंक का जोड़, तनख्वाह और एडवांस अपने आप, और महीने का मुनाफ़ा (हिसाब): बिक्री − सप्लायर बिल − खर्चा = मोटा मुनाफ़ा। सिर्फ़ मालिक के लिए, हर पेड प्लान में ₹199/माह से। नीचे फ्री खर्चा रजिस्टर (PDF, Excel)।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

खर्चा रजिस्टर क्यों ज़रूरी है

दुकानदार को आज की बिक्री रुपये तक याद रहती है, पर पिछले महीने ₹50,000 कहाँ गए, यह नहीं। किराया और बिजली का बिल याद रहता है; चाय, टेम्पो, थैली, AC की रिपेयर और सेल्समैन को दिया एडवांस नहीं। महीने के आख़िर में असली सवाल, “दुकान ने कमाया या नहीं?”, का जवाब नहीं मिलता। खर्चा रजिस्टर यही बताता है: हर रुपया किस लिए गया, और बिक्री में से खर्चा निकालकर क्या बचा।

उदाहरण: कपड़े की दुकान का एक महीने का खर्चा

श्री फ़ैशन, अक्टूबर 2026: 11 एंट्री, जिस दिन पैसे दिए उसी दिन लिखी गईं।

पैसा कहाँ गयाएंट्रीरकम
किराया1₹25,000
तनख्वाह और एडवांस (उपाड़)3₹17,750
बिजली बिल1₹4,200
थैली / पैकिंग1₹2,400
चाय / नाश्ता3₹1,850
रिपेयर1₹1,500
भाड़ा / ट्रांसपोर्ट1₹1,100
कुल खर्चा11₹53,800

कैसे दिया: नकद ₹22,600, UPI ₹6,200, बैंक ₹25,000। तनख्वाह वाले ₹17,750 में सुरेश की तनख्वाह ₹12,750 और दो एडवांस (₹3,000 और ₹2,000) हैं; ये तनख्वाह शीट से अपने आप आए, किसी ने दोबारा नहीं लिखे।

Tap & Bill में खर्चा पेज: अक्टूबर 2026 का कुल खर्चा ₹53,800 कैटेगरी के हिसाब से, और महीने का मुनाफ़ा (हिसाब) कार्ड: बिक्री ₹3,52,663, खरीद ₹1,29,890, मोटा मुनाफ़ा ₹1,68,973
कंप्यूटर पर खर्चा: पैसा कहाँ गया, और साथ में महीने का हिसाब।

महीने का मुनाफ़ा कैसे निकालें (मोटा हिसाब)

अक्टूबर 2026रकम
बिक्री (वापसी घटाकर)₹3,52,663
− खरीद (इस महीने के सप्लायर बिल, माल वापस घटाकर)₹1,29,890
− खर्चा (तनख्वाह मिलाकर)₹53,800
मोटा मुनाफ़ा₹1,68,973

“मोटा” क्यों: यहाँ खरीद = इस महीने के सप्लायर बिल, जो पीस बिके उनकी असली लागत नहीं। दिवाली से पहले माल भरने वाले महीने में खरीद ज़्यादा, तो मुनाफ़ा कम दिखेगा; अगले महीने ज़्यादा। दो-तीन महीने साथ देखें, या असली मुनाफ़ा (स्टॉक के साथ) अपने CA से निकलवाएँ। मार्जिन का पूरा हिसाब: कपड़े की दुकान में कितना प्रॉफिट होता है।

कौन सा पैसा कहाँ लिखें

आपने पैसे दिए…कहाँ लिखेंक्यों
किराया, बिजली, इंटरनेट, चाय, टेम्पो, थैली, रिपेयरखर्चादुकान चलाने का महीने का खर्च
स्टाफ को तनख्वाह या एडवांस (उपाड़)स्टाफ और तनख्वाह (खर्चे में अपने आप)एडवांस अगली तनख्वाह से अपने आप कटता है
होलसेलर या कंपनी का माल का बिलसप्लायर बिलयह खरीद है, खर्चा नहीं; हिसाब में “खरीद” में गिना जाता है
दिन में गल्ले से निकाले पैसेगल्ला → गल्ले से दिएताकि शाम की गिनती मिले; दुकान का खर्च है तो खर्चे में भी लिखें

गल्ले के “गल्ले से दिए” सिर्फ़ उस शाम की नकद गिनती के लिए हैं; वे खर्चे में अपने आप नहीं जाते।

फ्री खर्चा रजिस्टर फ़ॉर्मेट (PDF, Excel)

काउंटर पर किताब रखनी है? A4 खर्चा रजिस्टर छापें: तारीख, किस लिए, विवरण, कैसे दिया और रकम, एक पेज पर 28 लाइन, नीचे कैटेगरी के हिसाब से जोड़ और महीने का हिसाब। Excel हर कैटेगरी और नकद / UPI / बैंक अपने आप जोड़ता है और मोटा मुनाफ़ा निकालता है; उदाहरण वाली शीट में ऊपर वाला महीना भरा है।

भरा हुआ खर्चा रजिस्टर, अक्टूबर 2026: 11 एंट्री, कुल ₹53,800, कैटेगरी के हिसाब से जोड़ और महीने का हिसाब, मोटा मुनाफ़ा ₹1,68,973
फ्री खर्चा रजिस्टर, अक्टूबर के उदाहरण से भरा हुआ।
फ़ॉर्मेटहिंदीEnglish
खर्चा रजिस्टर: A4, 28 लाइन, कैटेगरी के हिसाब से महीने का खर्चा और महीने का हिसाब (मोटा मुनाफ़ा)PDF · 235 KBPDF · 156 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: कैटेगरी और नकद / UPI / बैंक के हिसाब से जोड़, महीने का हिसाब और भरा उदाहरणExcel · 11 KBExcel · 11 KB

खर्चा लिखने के 5 नियम

  • उसी दिन लिखें। छोटा नकद खर्च (चाय, टेम्पो, टेप) ही भूलता है, और महीने में हज़ारों का हो जाता है।
  • हर एंट्री की कैटेगरी। “पैसा कहाँ गया” का जवाब कैटेगरी देती है, लंबी लिस्ट नहीं।
  • हर लाइन पर नकद, UPI या बैंक। महीने के आख़िर में पता चलता है गल्ले से कितना गया और खाते से कितना।
  • तनख्वाह और एडवांस भी खर्चा हैं। नाम के साथ “तनख्वाह” में लिखें।
  • सप्लायर का बिल खर्चा नहीं। वह खरीद है, सप्लायर के खाते में रखें।

Tap & Bill में 4 स्टेप

  1. खर्चा खोलें

    मालिक के लॉगिन से, Android ऐप या कंप्यूटर पर खर्चा खोलें। ऊपर महीने का कुल खर्चा, नीचे “पैसा कहाँ गया”।

  2. खर्चा जोड़ें

    खर्चा जोड़ें दबाएँ: रकम, किस लिए (किराया, बिजली बिल, चाय / नाश्ता, भाड़ा, तनख्वाह, रिपेयर, थैली / पैकिंग, और, या अपनी कैटेगरी जैसे “गैस सिलेंडर”), नकद, UPI या बैंक, और चाहें तो नोट। 5 सेकंड का काम।

  3. तनख्वाह अपने आप

    स्टाफ और तनख्वाह में दी गई तनख्वाह और एडवांस (उपाड़) खर्चे में अपने आप “तनख्वाह” में जुड़ जाते हैं।

  4. महीने का हिसाब देखें

    महीने का मुनाफ़ा (हिसाब) कार्ड: बिक्री (वापसी घटाकर) − खरीद (सप्लायर बिल) − खर्चा = मोटा मुनाफ़ा।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • यह अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर नहीं: कैश बुक का चलता बैलेंस, बैंक मिलान, P&L या बैलेंस शीट नहीं। CA को CSV दें।
  • महीने का मुनाफ़ा मोटा है: खरीद = सप्लायर बिल, बिके माल की लागत नहीं; स्टॉक की कीमत इसमें नहीं।
  • खर्च की रसीद की फ़ोटो और खर्चे पर GST इनपुट क्रेडिट नहीं।
  • स्टाफ खर्चा नहीं जोड़ सकता: सिर्फ़ मालिक।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुकान का खर्चा कैसे लिखें?

हर खर्चा उसी दिन लिखें: तारीख, किस लिए (कैटेगरी), किसको, नकद-UPI-बैंक और रकम। महीने के आख़िर में हर कैटेगरी जोड़ें। Tap & Bill में “खर्चा जोड़ें” से यही 5 सेकंड में होता है और जोड़ अपने आप।

खर्चा रजिस्टर में कौन से कॉलम होते हैं?

तारीख, किस लिए (कैटेगरी), विवरण / किसको दिया, कैसे दिया (नकद / UPI / बैंक) और रकम। नीचे कैटेगरी के हिसाब से महीने का जोड़। ऊपर वाले फ्री PDF और Excel में यही है।

महीने का मुनाफ़ा कैसे निकालें?

महीने की बिक्री (वापसी घटाकर) − इस महीने के सप्लायर बिल (माल वापस घटाकर) − सारा खर्चा (तनख्वाह मिलाकर) = मोटा मुनाफ़ा। Tap & Bill का “महीने का मुनाफ़ा (हिसाब)” कार्ड यही दिखाता है। यह मोटा अंदाज़ा है, क्योंकि खरीद = बिल, बिके माल की लागत नहीं।

क्या तनख्वाह खर्चे में दिखती है?

हाँ। स्टाफ और तनख्वाह में दी तनख्वाह और एडवांस (उपाड़) खर्चे में “तनख्वाह” में नाम के साथ अपने आप जुड़ते हैं।

अपनी कैटेगरी बना सकते हैं?

हाँ। किराया, बिजली बिल, चाय / नाश्ता, भाड़ा, तनख्वाह, रिपेयर, थैली / पैकिंग और “और” के साथ अपनी 30 तक कैटेगरी, जैसे “गैस सिलेंडर” या “विज्ञापन”।

क्या स्टाफ खर्चा देख सकता है?

नहीं। खर्चा, महीने का हिसाब और तनख्वाह सिर्फ़ मालिक देखता है।

खर्चा Excel में निकाल सकते हैं?

हाँ। कंप्यूटर पर खर्चे में “CSV डाउनलोड” है; यह Excel या Google Sheets में खुलता है।

खर्चा किस प्लान में है?

हर पेड प्लान में और 14 दिन के फ्री ट्रायल में: Basic ₹199/माह (या ₹1,499/साल) से, GST अलग से नहीं।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में फ़ोन करके खर्चा और महीने का हिसाब आपकी दुकान के हिसाब से सेट करके दिखाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।