शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

गाइड · GST बिल

बिल नंबर क्या होता है: GST में बिल नंबर के नियम और सही फ़ॉर्मेट

Tap & Bill टीम · अपडेट

बिल नंबर (इनवॉइस नंबर) क्या होता है?

बिल नंबर हर बिल की अपनी पहचान है: क्रम से चलने वाला नंबर, जिससे बिल ढूँढा, गिना और जाँचा जाता है। GST नियम 46(b) के अनुसार टैक्स इनवॉइस का नंबर 16 अक्षरों तक हो, उसमें अक्षर, अंक, “-” (डैश) और “/” (स्लैश) हो सकते हैं, एक या ज़्यादा सीरीज़ में चल सकता है, और एक वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में एक नंबर एक ही बार आए। जैसे INV-0042 या 2627/0042। Tap & Bill हर बिल को अपने आप अगला नंबर देता है: आपकी चुनी शुरुआत (1 से 8 अक्षर, जैसे INV) + “-0001”।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

बिल नंबर क्यों ज़रूरी है

  • बिल ढूँढने के लिए: ग्राहक बदली के लिए आए तो बिल नंबर से असली बिल, सामान, साइज़ और दाम मिल जाते हैं।
  • हिसाब जाँचने के लिए: आज INV-0118 से INV-0151 बने, यानी 34 बिल। बीच का कोई नंबर ग़ायब हो तो सवाल पूछें।
  • GST रिटर्न के लिए: GSTR-1 की Table 13 में हर सीरीज़ के बिल नंबर (कहाँ से कहाँ तक), कुल बिल और रद्द बिल भरे जाते हैं।
  • ग्राहक के भरोसे के लिए: नंबर वाला बिल पक्का बिल लगता है; बिना नंबर की पर्ची कच्चा बिल।

GST में बिल नंबर के नियम (नियम 46)

नियममतलबउदाहरण
क्रम से (consecutive)हर नया बिल पिछले से अगला नंबरINV-0041, INV-0042, INV-0043
16 अक्षरों तकअक्षर, अंक और चिह्न मिलाकर कुल 16 तकINV-0042 = 8 अक्षर
सिर्फ़ “-” और “/” चिह्नअक्षर (A–Z), अंक (0–9), डैश और स्लैश; स्पेस, #, _ या . नहीं25-26/0042 ठीक; INV#42 नहीं
एक या ज़्यादा सीरीज़काउंटर, ब्रांच या बिल के प्रकार के लिए अलग सीरीज़ चल सकती हैA/0001 (काउंटर 1), B/0001 (काउंटर 2)
साल में एक बार (unique)एक वित्त वर्ष (1 अप्रैल–31 मार्च) में एक नंबर दोबारा नहींINV-0042 इस साल एक ही बार

नियम का असली शब्द: “a consecutive serial number not exceeding sixteen characters, in one or multiple series, containing alphabets or numerals or special characters- hyphen or dash and slash … unique for a financial year” (CGST नियम 46, CBIC)। क्रेडिट नोट (माल वापसी) की अपनी अलग सीरीज़ रखें, जैसे CN-0001।

सही और गलत बिल नंबर: उदाहरण

बिल नंबरअक्षरठीक है?क्यों
INV-00428हाँशुरुआत + डैश + क्रम
2627/00429हाँसाल (2026-27) + स्लैश + क्रम; अप्रैल में 1 से शुरू करने वालों के लिए अच्छा
SG/25-26/104213हाँदुकान का छोटा नाम + साल + क्रम
SHREEGANESH/2025-26/4222नहीं16 अक्षर से ज़्यादा
INV 426नहींस्पेस की इजाज़त नहीं
INV#426नहीं# चिह्न नहीं चलता
INV-0042 (दूसरी बार, उसी साल)8नहींएक साल में एक नंबर एक ही बार
GST टैक्स इनवॉइस पर बिल नंबर और तारीख़ की जगह
GST बिल पर बिल नंबर और तारीख़ ऊपर, दुकान के GSTIN के पास।

क्या अप्रैल में बिल नंबर 1 से शुरू करना होता है?

नहीं, यह ज़रूरी नहीं। नियम बस यह कहता है कि एक वित्त वर्ष में नंबर दोहराया न जाए। दो तरीके चलते हैं:

तरीकाकैसेध्यान रखें
लगातार नंबरINV-1250 के बाद 1 अप्रैल को INV-1251सबसे आसान; कोई नंबर कभी नहीं दोहराता
हर साल नया, साल के साथ2526/1250 के बाद 1 अप्रैल को 2627/0001साल वाला हिस्सा ज़रूर बदलें, वरना पिछले साल का नंबर दोहराएगा

Tap & Bill में दुकान की गिनती कभी 1 पर वापस नहीं जाती। साल दिखाना हो तो 1 अप्रैल को “बिल नंबर की शुरुआत” बदल दें, जैसे INV से A2627: अगला बिल A2627-1251 होगा। नंबर लगातार और अलग रहते हैं, इसलिए नियम पूरा होता है।

Tap & Bill में बिल नंबर कैसे सेट करें (4 स्टेप)

  1. सेटिंग्स खोलें

    कंप्यूटर (या फ़ोन के ब्राउज़र) में Tap & Bill का डैशबोर्ड खोलें और मालिक के लॉगिन से “सेटिंग्स” में जाएँ।

  2. “बिल नंबर की शुरुआत” भरें

    1 से 8 अक्षर या अंक लिखें, जैसे INV, SG या A2627। नीचे दिखता है: “बिल नंबर ऐसे दिखेंगे: INV-0001”।

  3. सेव करें

    सेव करते ही अगला बिल नई शुरुआत के साथ बनेगा। गिनती वहीं से आगे चलती है, 1 से दोबारा नहीं, इसलिए कोई नंबर दोहराया नहीं जाता।

  4. बिल बनाएँ

    फ़ोन, कंप्यूटर या स्टाफ का फ़ोन, कहीं से भी बिल बने, सर्वर उसे क्रम से अगला नंबर देता है: INV-0041, INV-0042…

रद्द, बदले और बिना इंटरनेट वाले बिल का नंबर

क्या हुआबिल नंबर का क्या होता है
बिल रद्द कियानंबर वही रहता है; बिल “रद्द” लिखा, कारण के साथ हिस्ट्री में। बिक्री में नहीं गिना जाता। स्टाफ अपना बिल 15 मिनट तक रद्द कर सकता है
मालिक ने बिल ठीक किया (30 दिन तक)नंबर और तारीख़ वही; PDF पर “Revised”, पुराना रूप बदलाव के इतिहास में
माल वापस आयाअसली बिल का नंबर वही; वापसी का अलग क्रेडिट नोट नंबर (CN-0001…)
इंटरनेट नहीं थाफ़ोन पर कच्चा नंबर (T-… से), रसीद पर “Offline copy - will sync”; इंटरनेट आते ही असली क्रम वाला नंबर
बिल मिटानाTap & Bill में बिल मिटाने का बटन नहीं है, इसलिए क्रम में कोई नंबर ग़ायब नहीं होता

बिल बुक में नंबर कैसे रखें

हाथ की बिल बुक छपवाते समय प्रिंटिंग वाले से हर पन्ने पर क्रम से नंबर (नंबरिंग मशीन से) डलवाएँ, और हर बुक का अपना नंबर रखें (बुक 7: 0301 से 0350)। दुकान के लिए कार्बन कॉपी रखें। गलत बिल पर “रद्द” लिखकर दोनों कॉपी बुक में रहने दें, फाड़ें नहीं। नई बुक वहीं से शुरू करें जहाँ पिछली ख़त्म हुई। बिल बुक का डिज़ाइन और छपाई का ख़र्च: कपड़े का बिल फ़ॉर्मेट और बिल बुक।

स्रोत (21 अक्टूबर 2026 को देखा): CGST नियम 46 (CBIC) · GST पोर्टल: GSTR-1 (Table 13, जारी किए गए दस्तावेज़)। यह जानकारी के लिए गाइड है, टैक्स सलाह नहीं: अपना मामला अपने CA से पक्का करें।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • पूरी दुकान की एक ही बिल सीरीज़ चलती है; काउंटर या स्टाफ के हिसाब से अलग सीरीज़ नहीं।
  • बिल नंबर की शुरुआत में सिर्फ़ अक्षर और अंक (1 से 8); “/” या साल वाला हिस्सा अलग से नहीं जुड़ता, और गिनती 1 पर वापस नहीं जाती।
  • GSTR-1 अपने आप नहीं भरता; CA के लिए बिलों की Excel (CSV) और GST रिपोर्ट मिलती है। Basic ₹199 से, 14 दिन फ्री।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Bill number kya hota hai? (बिल नंबर क्या होता है)

बिल नंबर हर बिल का अपना क्रम वाला नंबर है, जैसे INV-0042। इससे बिल पहचाना और ढूँढा जाता है, बदली या वापसी में असली बिल मिलता है, और दुकान का हिसाब (कितने बिल बने, कोई बीच का बिल ग़ायब तो नहीं) जाँचा जाता है। GST बिल पर यह ज़रूरी है।

Invoice number और bill number में क्या फ़र्क है?

दुकान की बोलचाल में कोई फ़र्क नहीं: GST कानून “इनवॉइस” (टैक्स इनवॉइस) कहता है, दुकानदार “बिल”। दोनों के नियम एक ही हैं (नियम 46)। क्रेडिट नोट (वापसी) का नंबर अलग सीरीज़ में चलता है, जैसे CN-0001।

GST में बिल नंबर कितने अंक का होना चाहिए?

ज़्यादा से ज़्यादा 16 अक्षर, अंक और “-” या “/” मिलाकर। कम से कम की कोई सीमा नहीं। INV-0042 (8 अक्षर) या 25-26/0042 (10 अक्षर) ठीक हैं; SHOP/2025-26/00042 (18 अक्षर) 16 से ज़्यादा है।

क्या हर साल 1 अप्रैल से बिल नंबर 1 से शुरू करना ज़रूरी है?

नहीं। नियम सिर्फ़ इतना कहता है कि एक वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में एक नंबर एक ही बार आए। नंबर लगातार आगे चलाते रहना भी ठीक है। अगर 1 से दोबारा शुरू करते हैं, तो नंबर में साल डालें (जैसे 2627/0001), ताकि पिछले साल के बिलों से न मिले।

बिल नंबर कैसे निकालें? (पुराने बिल का नंबर)

छपे बिल या WhatsApp वाले PDF में ऊपर “बिल नं.” के पास लिखा होता है। बिल खो गया है तो बिलिंग ऐप की बिल हिस्ट्री में ग्राहक का मोबाइल नंबर या नाम खोजें: बिल नंबर, तारीख़ और सामान दिख जाएगा। बिल बुक में दुकान वाली कॉपी पर वही नंबर होता है।

गलत बिल बन गया तो उसका नंबर क्या करें?

बिल फाड़ें या मिटाएँ नहीं, “रद्द” करें: नंबर वैसे ही रहता है ताकि क्रम में कोई नंबर ग़ायब न लगे। GSTR-1 की Table 13 में रद्द बिलों की गिनती अलग दिखाई जाती है। Tap & Bill में बिल मिटाने का बटन है ही नहीं; रद्द बिल कारण के साथ हिस्ट्री में रहता है, और मालिक 30 दिन तक का बिल उसी नंबर पर ठीक कर सकता है।

क्या दो काउंटर या दो फ़ोन के अलग बिल नंबर रख सकते हैं?

नियम 46 “एक या ज़्यादा सीरीज़” की इजाज़त देता है, जैसे काउंटर 1 के A/0001 और काउंटर 2 के B/0001, बस हर सीरीज़ में नंबर न दोहराए। Tap & Bill में पूरी दुकान की एक ही सीरीज़ चलती है: सारे फ़ोन और कंप्यूटर एक ही क्रम में नंबर लेते हैं, इसलिए कोई टकराव नहीं होता।

बिना GST वाली दुकान को बिल नंबर रखना ज़रूरी है?

नियम 46 GST में रजिस्टर्ड दुकानों के टैक्स इनवॉइस के लिए है। फिर भी हर बिल पर क्रम वाला नंबर रखना समझदारी है: बदली, उधार, गल्ला मिलान और स्टाफ की बिक्री, सब बिल नंबर से जुड़ते हैं, और GST में रजिस्टर होने पर आदत पहले से रहती है।

इंटरनेट बंद हो तो ऐप बिल नंबर कैसे देता है?

Android ऐप बिना इंटरनेट भी बिल बनाता और छापता है, पर उस पर कच्चा नंबर (T-… से शुरू) होता है और रसीद पर “Offline copy - will sync” छपता है। इंटरनेट आते ही बिल सर्वर पर जाता है और उसे क्रम का असली नंबर मिलता है, ताकि दो फ़ोन एक ही नंबर न दे दें।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके दिखाएँगे कि बिल नंबर, रद्द बिल और क्रेडिट नोट ऐप में कैसे चलते हैं।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।