शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

दुकान के हिसाब से

CCTV कैमरे का बिल और कोटेशन कैसे बनाएं: दुकान के लिए बिलिंग ऐप

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

CCTV कैमरे का बिल और कोटेशन कैसे बनाएं? (cctv camera ka bill kaise banaye)

कोटेशन या बिल में हर सामान (कैमरा, DVR या NVR, हार्ड डिस्क, पावर सप्लाई, केबल, कनेक्टर) ब्रांड और मॉडल के साथ अलग लाइन में लिखें, लगाने का चार्ज अलग लाइन में रखें, और सब पर 18% GST लगाएँ (कैमरे का HSN 8525, लगाने का SAC 9987)। Tap & Bill में यह Android फ़ोन या कंप्यूटर पर बनता है: कोटेशन का PDF WhatsApp पर जाता है, ऑर्डर पक्का होने पर एक टैप में बिल बनता है, एडवांस UPI से और बाकी ग्राहक के उधार में। AMC और सर्विस की तारीख़ें मेन्यू के “AMC / सर्विस” में: उस दिन Android ऐप में सुबह नोटिफ़िकेशन और एक टैप में ग्राहक को WhatsApp। सीरियल नंबर और वारंटी का रजिस्टर, AMC का कॉन्ट्रैक्ट रजिस्टर और जॉब कार्ड इसमें नहीं हैं। Free प्लान में 60 बिल/महीना ₹0 (बिल, GST, UPI QR, उधार); कोटेशन पेड प्लान में, ₹199/माह से; 14 दिन फ्री ट्रायल।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

CCTV काउंटर की ज़रूरतें

ज़रूरतTap & Bill में
“4 कैमरे का पूरा सेट कितने का?”कैमरे, DVR, हार्ड डिस्क, केबल और लगाने के चार्ज का कोटेशन, GST और “कब तक मान्य” की तारीख के साथ, A4 PDF WhatsApp पर। ग्राहक हाँ कहे तो “बिल बनाएँ” पर एक टैप। (पेड प्लान और ट्रायल में।)
लगाने और केबलिंग का चार्ज“Installation (per camera)” को आइटम बनाएँ और HSN के खाने में 9987 लिखें, या किसी भी रकम की लाइन टाइप करें। सामान के साथ उसी बिल पर आता है।
अभी एडवांस, बाकी लगाने के बादएक ही बिल पर स्प्लिट पेमेंट: एडवांस UPI से (QR पर ठीक वही रकम), बाकी ग्राहक के उधार में। हर प्लान में, Free में भी।
ब्रांड और मॉडल हर लाइन परआइटम के नाम में रखें (40 अक्षर तक)। खोज नाम के किसी भी हिस्से से मिलाती है, “dome” या ब्रांड लिखना काफ़ी है।
“इसको कौन सा DVR दिया था?”सीरियल नंबर लाइन के “सीरियल नं. / मॉडल” खाने में लिखें (30 अक्षर तक), आइटम के नीचे छपता है। सीरियल नंबर का रजिस्टर या उससे खोज नहीं है।
ऑफ़िस और दुकान को GST बिलहर लाइन पर HSN, CGST + SGST और ग्राहक का GSTIN, A4 PDF या थर्मल प्रिंट। रजिस्टर्ड नहीं हैं तो “GST नहीं” चुनें।

4 कैमरे का काम: कोटेशन से बिल तक

एक दुकानदार को रिकॉर्डिंग के साथ चार कैमरे चाहिए। CCTV के कोटेशन में दाम आम तौर पर GST से पहले के लिखे जाते हैं, इसलिए यहाँ GST सेटिंग “सब पर एक ही रेट”, 18%, दाम GST के बिना। दाम सिर्फ़ उदाहरण के लिए हैं:

सामानHSN / SACनगदर (GST से पहले)रकमGST 18%
2.4MP डोम कैमरा85252₹1,150₹2,300₹414
2.4MP बुलेट कैमरा85252₹1,250₹2,500₹450
4 चैनल DVR85211₹2,400₹2,400₹432
1 TB सर्विलांस हार्ड डिस्क84711₹3,900₹3,900₹702
पावर सप्लाई 4 चैनल (SMPS)85041₹450₹450₹81
3+1 CCTV केबल, 90 मीटर बंडल85441₹1,350₹1,350₹243
BNC + DC कनेक्टर सेट85364₹50₹200₹36
लगाने और केबलिंग का चार्ज, प्रति कैमरा99874₹400₹1,600₹288
कुल₹14,700₹2,646

टैक्सेबल ₹14,700, CGST ₹1,323 + SGST ₹1,323, यानी ग्राहक देता है ₹17,346। ग्राहक ₹10,000 UPI से एडवांस देता है (QR पर ठीक ₹10,000) और बाकी ₹7,346 उसके उधार में जाता है; लगाने के दिन वह बाकी देता है। GST नंबर नहीं है तो यही काम ₹14,700 का सादा कोटेशन और बिल है, बिना टैक्स की लाइन के: बिना GST के बिल।

कोटेशन और बिल 6 कदम में

  1. दुकान का प्रकार “CCTV / सिक्योरिटी कैमरा” चुनें

    साइन-अप पर “CCTV / सिक्योरिटी कैमरा” चुनें (Android ऐप में “CCTV और सिक्योरिटी”); दुकान के नाम में CCTV हो या आप इस पेज से शुरू करें तो यह पहले से चुना आता है। 14 टाइल तैयार मिलते हैं: चार कैमरे, DVR 4 और 8 चैनल, NVR, हार्ड डिस्क, पावर सप्लाई, केबल प्रति मीटर और 90 मीटर की कॉइल, BNC कनेक्टर, Installation Charge और Service Visit।

  2. टाइल अपने हिसाब से करें

    दाम बदलें, नाम में ब्रांड और मॉडल जोड़ें (40 अक्षर तक), और जो नहीं है वह “लिस्ट चिपकाएँ” से डालें: हर लाइन में नाम और दाम, जैसे “16-channel DVR 6400”। पहले “दूसरी दुकान” चुनकर साइन-अप करने वाली दुकान के अपने आइटम वैसे ही रहते हैं।

  3. GST एक बार सेट करें

    GST नंबर है तो सेटअप में बताएँ: “सब पर एक ही रेट”, 18% सुझाया जाता है, और बताएँ कि दाम में GST शामिल है या नहीं। तैयार टाइल में HSN पहले से भरा है (कैमरा 8525, लगाने का चार्ज 9987)। GST नंबर नहीं है तो “GST नहीं” चुनें।

  4. कोटेशन बनाएँ और WhatsApp करें

    CCTV की दुकान में “कोटेशन” होम स्क्रीन पर ही शॉर्टकट है। कोटेशन में कैमरे, DVR, हार्ड डिस्क, केबल और लगाने का चार्ज जोड़ें, “कब तक मान्य” की तारीख और नोट में अपनी शर्तें लिखें। PDF ग्राहक के WhatsApp पर जाता है। (पेड प्लान और फ्री ट्रायल में।)

  5. ऑर्डर पक्का हो तो “बिल बनाएँ”

    कोटेशन खोलकर “बिल बनाएँ” दबाएँ। एडवांस UPI या नकद में लें, बाकी रकम ग्राहक के उधार में डालें।

  6. काम पूरा होने पर बाकी लें

    ग्राहक बाकी रकम दे तो उसके उधार में जमा करें। देर हो तो रिमाइंडर भेजें: WhatsApp रकम और आपकी UPI ID के साथ खुलता है।

CCTV का कोटेशन और बिल फ़ॉर्मेट (फ्री: PDF, Excel, Word)

अभी लेटरहेड या बिल बुक पर हैं? इन फ़ॉर्मेट में HSN / SAC, हर लाइन का GST % (18% पहले से भरा), साइट का पता, टेक्नीशियन, वारंटी और सीरियल नंबर के खाने हैं; कोटेशन में “कब तक मान्य”, पेमेंट की शर्त और ग्राहक की मंज़ूरी की लाइन है। हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में, साइन-अप नहीं चाहिए।

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
कोटेशन: A4, ब्रांड और मॉडल के साथ सामान, HSN / SAC, हर लाइन का GST %, साइट का पता, कब तक मान्य, पेमेंट की शर्त, वारंटी, ग्राहक की मंज़ूरी (18 लाइन)PDF · 184 KBPDF · 123 KBPDF · 202 KB
GST बिल (टैक्स इनवॉइस): A4, वही कॉलम, टेक्नीशियन, वारंटी और DVR / कैमरे का सीरियल नं. (18 लाइन)PDF · 203 KBPDF · 130 KBPDF · 210 KB
बिना GST का बिल / कैश मेमो: A5 बिल बुक साइज़, यूनिट और साइट का पता (12 लाइन)PDF · 171 KBPDF · 114 KBPDF · 185 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: कोटेशन, GST बिल (18% भरा, लाइन पर बदलें), बिना GST बिल, HSN / SAC सूची और 4 कैमरे का भरा उदाहरणExcel · 17 KBExcel · 15 KBExcel · 17 KB
Word: कोटेशन और दोनों बिल, दुकान का नाम एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 6 KBWord · 5 KBWord · 6 KB
CCTV कोटेशन फ़ॉर्मेट, 4 कैमरे के नमूने के साथ: डोम और बुलेट कैमरे HSN 8525, 4 चैनल DVR 8521, 1 TB हार्ड डिस्क 8471, पावर सप्लाई 8504, केबल 8544, कनेक्टर 8536 और लगाने का चार्ज SAC 9987, सब 18%, कुल ₹17,346
A4 कोटेशन फ़ॉर्मेट, ऊपर वाले 4 कैमरे के काम के साथ भरा हुआ।

फ़ॉर्मेट कैसे भरें और हर खाने में क्या लिखें (English): CCTV bill and quotation format guide।

कोटेशन में कौन सी शर्तें लिखें

शर्तें छोटी रखें ताकि ग्राहक पढ़ ले। CCTV के काम में झगड़े ज़्यादातर इन्हीं बातों पर होते हैं:

  • कब तक मान्य: “यह कोटेशन 15 दिन तक मान्य है।” कैमरे और हार्ड डिस्क के दाम बदलते रहते हैं।
  • पेमेंट: “60% एडवांस ऑर्डर के साथ, बाकी लगाने के दिन।” अपनी शर्त लिखें।
  • वारंटी: “कैमरा, DVR और हार्ड डिस्क: कंपनी के वारंटी कार्ड के अनुसार। लगाने और केबलिंग की वारंटी: 6 महीने।” वोल्टेज, बिजली गिरने, पानी या छेड़छाड़ से हुआ नुकसान वारंटी में नहीं, यह भी लिखें।
  • क्या अलग लगेगा: “रेट ऊपर लिखे सामान और मात्रा के हैं। ज़्यादा केबल, पाइप और फ़िटिंग जितनी लगे उतनी अलग।”
  • ग्राहक क्या देगा: “DVR के पास बिजली का पॉइंट, मोबाइल पर देखने के लिए इंटरनेट, और मॉनिटर (अगर ऊपर नहीं लिखा)।”
  • GST: “GST 18% जैसा ऊपर दिखाया है” (या “दाम में GST शामिल है”; रजिस्टर्ड नहीं हैं तो कुछ नहीं)।

Tap & Bill के कोटेशन में शर्तें नोट में लिखी जाती हैं (300 अक्षर तक) और PDF पर छपती हैं।

CCTV कैमरा, DVR, केबल और लगाने के चार्ज पर GST

CCTV कैमरे पर 18% GST है (HSN हेडिंग 8525), और CCTV के बिल का लगभग सारा सामान 18% पर ही है। 22 सितंबर 2025 के बदलाव में CCTV कैमरे की दर नहीं बदली: पहले भी 18%, अब भी 18%। लगाने, रिपेयर और AMC की मज़दूरी सेवा है (SAC हेडिंग 9987), उस पर भी 18%।

सामानHSN हेडिंग / SAC22 सितं. 2025 से GSTउससे पहले
CCTV कैमरा: डोम, बुलेट, IP, PTZ, Wi-Fi852518%18% (कोई बदलाव नहीं)
DVR और NVR (वीडियो रिकॉर्डर)852118%18% (कोई बदलाव नहीं)
हार्ड डिस्क (सर्विलांस HDD)847118%18% (कोई बदलाव नहीं)
मेमोरी कार्ड (SD कार्ड), पेन ड्राइव852318%18% (कोई बदलाव नहीं)
पावर सप्लाई (SMPS), अडैप्टर, UPS850418%18% (कोई बदलाव नहीं)
केबल: 3+1 CCTV केबल, कोएक्सियल, CAT6 LAN केबल854418%18% (कोई बदलाव नहीं)
BNC और DC कनेक्टर, RJ45 कनेक्टर853618%18% (कोई बदलाव नहीं)
देखने के लिए मॉनिटर या LED TV852818%कुछ सेट पर 28% था (28% से 18% वाली सूची में)
नेटवर्क स्विच (PoE स्विच), Wi-Fi राउटर851718%18% (कोई बदलाव नहीं)
चोर अलार्म, सायरन, फ़ायर अलार्म853118%18% (कोई बदलाव नहीं)
केबल के लिए PVC पाइप और केसिंग391718%18% (कोई बदलाव नहीं)
लगाने, केबलिंग की मज़दूरी, रिपेयर, AMC (सेवा)SAC 998718%18% (कोई बदलाव नहीं)

स्रोत: अधिसूचना 9/2025-Integrated Tax (Rate) (18% वाली Schedule II; क्रम 497 में हेडिंग 8525 के नीचे “Closed-circuit television (CCTV)” लिखा है), GST काउंसिल की 56वीं बैठक की प्रेस रिलीज़ और लगाने / रिपेयर के लिए अधिसूचना 11/2017-Central Tax (Rate) (हेडिंग 9987, 9% CGST + 9% SGST)। 10 नवंबर 2026 को देखा। ऊपर 4 अंक की हेडिंग है: पूरा HSN सप्लायर के टैक्स इनवॉइस से लें और दरें अपने CA से पक्की करें।

एक बात और: GST रजिस्ट्रेशन की ₹40 लाख वाली सीमा सिर्फ़ सामान बेचने वाली दुकान के लिए है। जो दुकान लगाने या रिपेयर का चार्ज भी लेती है वह सेवा भी देती है, और उसकी सीमा ज़्यादातर राज्यों में ₹20 लाख सालाना है। अपने CA से पूछ लें: GST नंबर कब लेना पड़ता है।

सीरियल नंबर, वारंटी और AMC

CCTV की दुकान के बिल की हर लाइन में “सीरियल नं. / मॉडल” का खाना आता है (30 अक्षर तक), कुछ चालू नहीं करना पड़ता: DVR या कैमरे का सीरियल नंबर वहाँ लिखें, रसीद, PDF और WhatsApp बिल पर आइटम के नीचे छपता है। पहले “दूसरी दुकान” चुनकर साइन-अप करने वाली दुकान में यही खाना “साइज़ / रंग” नाम से है (My tools में साइज़ चालू)। वारंटी का नियम बिल की आख़िरी लाइन में रखें (सेटिंग, 80 अक्षर तक)। ग्राहक बाद में आए तो बिल उसके मोबाइल नंबर, नाम, बिल नंबर या रकम से मिल जाता है। AMC का बिल सेवा की लाइन की तरह बनता है (“AMC 8 cameras, 1 year”, SAC 9987, 18%)। AMC के रिन्यूअल और अगली विज़िट की तारीख़ मेन्यू के “AMC / सर्विस” में एक बार लिखें (हर 6 महीने या हर साल दोहराएँ): उस दिन Home पर सबसे ऊपर दिखती है, Android ऐप में उस सुबह एक नोटिफ़िकेशन आता है, और एक टैप में ग्राहक को अपने WhatsApp से मैसेज (कस्टमर रिमाइंडर ऐप)। वारंटी रजिस्टर, सीरियल नंबर से खोज और AMC का कॉन्ट्रैक्ट रजिस्टर Tap & Bill में नहीं है।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • वारंटी रजिस्टर, सीरियल नंबर से खोज और वारंटी ख़त्म होने की याद नहीं: सीरियल नंबर सिर्फ़ लाइन के नोट में छपता है।
  • AMC का कॉन्ट्रैक्ट रजिस्टर (शर्तें, सामान, कितनी विज़िट हुईं) नहीं, सिर्फ़ उसकी तारीख़ की याद; जॉब कार्ड, टेक्नीशियन की विज़िट और शिकायत का हिसाब भी नहीं।
  • तैयार “CCTV Cable (per m)” टाइल में मात्रा पूरे मीटर में लिखी जाती है (35), बिल और कोटेशन दोनों में; पूरी कॉइल का अलग टाइल है। 7.5 मीटर जैसी मात्रा के लिए “वज़न / मीटर वाला सामान” चालू करके केबल का मीटर वाला आइटम बनाएँ: वह बिल में चलता है, पर कोटेशन की लिस्ट में नहीं आता।
  • स्टॉक और बारकोड (Growth और Pro) आइटम के हिसाब से गिनते हैं, हर सीरियल नंबर अलग नहीं।
  • दूसरे राज्य का बिल (IGST), ई-वे बिल और ई-इनवॉइस नहीं है: बिल CGST + SGST में, अपने राज्य की बिक्री के लिए।
  • तैयार 14 टाइल में दाम सिर्फ़ शुरुआती हैं और ब्रांड-मॉडल नहीं: अपने दाम और नाम खुद डालें। Free प्लान में कोटेशन, वापसी और स्टॉक नहीं हैं (पेड प्लान और ट्रायल में हैं)।
  • थर्मल रसीद अंग्रेज़ी में छपती है, इसलिए सामान के नाम अंग्रेज़ी अक्षरों में रखें। iPhone ऐप नहीं है: Android ऐप और कंप्यूटर का ब्राउज़र।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

CCTV camera ka bill kaise banaye?

दुकान का नाम, पता और GSTIN (अगर है), बिल नंबर और तारीख, ग्राहक का नाम; फिर हर सामान अलग लाइन में (कैमरा, DVR, हार्ड डिस्क, केबल) HSN, मात्रा, दर और 18% GST के साथ; लगाने का चार्ज अलग लाइन में (SAC 9987); कुल रकम, पेमेंट और वारंटी। Tap & Bill में सामान टैप करें या खोजें और बिल प्रिंट या WhatsApp पर PDF; कागज़ पर बनाना हो तो इसी पेज का फ्री फ़ॉर्मेट लें।

CCTV camera ka quotation kaise banaye?

ऊपर “कोटेशन” लिखें, कोटेशन नंबर, तारीख और “कब तक मान्य”; ग्राहक और साइट का पता; हर सामान की लाइन मात्रा और दर के साथ; लगाने का चार्ज अलग; GST 18%; कुल रकम; और शर्तें: एडवांस, वारंटी, क्या अलग लगेगा। Tap & Bill में कोटेशन का PDF WhatsApp पर जाता है और एक टैप में बिल बनता है।

CCTV camera par kitna GST lagta hai? HSN code kya hai?

18%, HSN हेडिंग 8525। अधिसूचना 9/2025 की 18% वाली सूची में हेडिंग 8525 के नीचे “Closed-circuit television (CCTV)” लिखा है। DVR और NVR 8521, हार्ड डिस्क 8471, केबल 8544, पावर सप्लाई 8504, कनेक्टर 8536: सब 18%। 22 सितंबर 2025 को CCTV की दर नहीं बदली। अपने CA से पक्का करें।

CCTV lagane ke charge (installation) par GST aur SAC code kya hai?

लगाने, रिपेयर और AMC की मज़दूरी SAC हेडिंग 9987 में आती है (maintenance, repair and installation services), 18% GST: 9% CGST + 9% SGST। 6 अंक का कौन सा कोड छापें (लगाने के लिए 998734 या 998736) यह अपने CA से पूछें; दर वही 18% है।

DVR ka serial number aur warranty bill par aati hai?

हाँ, नोट की तरह: सीरियल नंबर लाइन के “सीरियल नं. / मॉडल” खाने में लिखें (30 अक्षर तक), आइटम के नीचे छपता है; वारंटी का नियम बिल की आख़िरी लाइन में। वारंटी रजिस्टर या सीरियल नंबर से खोज नहीं है।

Kya CCTV ki dukan ke liye free billing app hai?

हाँ। Tap & Bill का Free प्लान हमेशा ₹0: 60 बिल/महीना, सिर्फ़ मालिक, GST बिल, UPI QR, उधार और WhatsApp बिल के साथ। कोटेशन, वापसी और स्टॉक पेड प्लान में हैं (Basic ₹199/माह से)। हर नई दुकान को पहले 14 दिन का फ्री ट्रायल मिलता है, सारे फ़ीचर के साथ, कोई कार्ड नहीं।

Bina GST number ke CCTV ka bill ban sakta hai?

हाँ। सेटिंग में “GST नहीं” चुनें: बिल और कोटेशन पर दुकान का नाम, सामान, कुल रकम और पेमेंट आता है, GSTIN या टैक्स की लाइन नहीं। लगाने का चार्ज भी लेते हैं तो ₹20 लाख वाली रजिस्ट्रेशन सीमा अपने CA से पूछ लें।

AMC ka bill ya quotation ban sakta hai?

हाँ, सेवा की लाइन की तरह: “AMC 8 cameras, 1 year”, SAC 9987, 18% GST। कितनी विज़िट शामिल हैं और पार्ट्स अलग लगेंगे या नहीं, यह नोट में लिखें। रिन्यूअल और विज़िट की तारीख़ “AMC / सर्विस” में लिखें, उस दिन ऐप याद दिलाता है; AMC का कॉन्ट्रैक्ट ऐप में नहीं रहता। AMC कोटेशन, एग्रीमेंट का नमूना, सर्विस रिपोर्ट और रिन्यूअल पत्र के फ्री फ़ॉर्मेट (हिंदी फ़ाइलों के साथ) और Excel ट्रैकर: CCTV AMC format।

CCTV ka quotation format Excel ya Word me milega?

हाँ, इसी पेज पर फ्री: A4 कोटेशन, A4 GST बिल और A5 बिना GST बिल (PDF), GST फ़ॉर्मूले, HSN / SAC सूची और 4 कैमरे के भरे उदाहरण वाला Excel, और Word, हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में फ़ोन करके आपके सामान और रेट के साथ Tap & Bill दिखाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।