सप्लायर के चेक
चेक रिमाइंडर ऐप: आगे की तारीख वाले चेक की याद, ऐप में सबसे ऊपर
सप्लायर को दिए आगे की तारीख वाले (पोस्ट डेटेड) चेक कैसे याद रखें?
हर चेक उस पर लिखी तारीख के साथ दर्ज करें, और बैंक जाने से पहले देखें कि क्या आने वाला है। Tap & Bill में यह काम एक पट्टी करती है: कंप्यूटर और Android ऐप पर मालिक को आज, कल और तारीख निकल चुके (क्लियर नहीं लगाया) चेक सप्लायर के नाम, रकम, चेक नंबर और बैंक के साथ सबसे ऊपर दिखते हैं। दबाकर क्लियर हो गया या बाउंस हुआ लगाएँ, सप्लायर फ़ोल्डर खोलें या कल तक छुपाएँ। ऐप के अंदर (WhatsApp या SMS नहीं), हर पेड प्लान में ₹199/माह से।
कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता
पोस्ट डेटेड चेक (PDC) क्या होता है, और याद क्यों चाहिए
आगे की तारीख वाला चेक: बैंक उसे उस तारीख से पहले पास नहीं करता। होलसेलर अक्सर बाकी रकम का ऐसा चेक लेते हैं। हर चेक एक वादा है कि उस दिन खाते में पैसे होंगे। रजिस्टर दराज़ में रहता है और तब खुलता है जब बैंक से बाउंस का फ़ोन आता है: बैंक चार्ज, नाराज़ सप्लायर, और बार-बार हो तो नोटिस। Tap & Bill में सप्लायर के बिल और चेक रखते हैं, तो आज के काम के चेक वहीं ऊपर दिखते हैं जहाँ से आप बिल बनाते हैं।

उदाहरण: 27 अक्टूबर को पट्टी पर क्या दिखेगा
| चेक | सप्लायर | रकम | पट्टी पर |
|---|---|---|---|
| #004512, SBI, तारीख 27 अक्टूबर | Raj Textiles | ₹25,000 | आज का चेक |
| #000873, HDFC, तारीख 28 अक्टूबर | Laxmi Textiles | ₹18,500 | कल |
| #004498, SBI, तारीख 20 अक्टूबर, निशान नहीं लगा | Mahavir Sarees | ₹32,000 | तारीख निकल गई – बैंक चेक करें |
| #004530, SBI, तारीख 10 नवंबर | Kids Corner Garments | ₹13,750 | अभी नहीं (9 नवंबर से); “आने वाले चेक” लिस्ट में 3 नवंबर से |
27 अक्टूबर को SBI में आज ₹25,000 और HDFC में कल तक ₹18,500 चाहिए, और 20 अक्टूबर वाले चेक का पता करना है: क्लियर होकर भूल गए, या बाउंस? क्लियर हो गया या बाउंस हुआ, एक टैप में रजिस्टर और सप्लायर का बाकी सही।

दुकान के लिए चेक का आसान नियम
- चेक देते ही उस पर लिखी तारीख दर्ज करें, आज की तारीख नहीं।
- हर सुबह पट्टी देखें: आज और कल = अभी बैंक में पैसे।
- हर हफ़्ते “आने वाले चेक” में अगले 7 दिन देखें, ज़रूरत हो तो खाते में पैसे डालें।
- स्टेटमेंट आए तो हर चेक पर क्लियर लगाएँ; बाउंस हुआ तो उसी हफ़्ते नया चेक या UPI।
- चेक 3 महीने तक चलता है उस पर लिखी तारीख से (RBI का नियम, 1 अप्रैल 2012 से); पोस्ट डेटेड चेक के 3 महीने उसकी आगे की तारीख से।
चेक बाउंस हो तो क्या होता है (बैंक चार्ज, धारा 138 का नोटिस), यह चेक रजिस्टर फ़ॉर्मेट वाले पेज पर है।
फ्री PDC / चेक रजिस्टर (PDF, Excel)
अभी काग़ज़ पर रखना है? फ्री चेक रजिस्टर में वही कॉलम हैं जो दुकानें रखती हैं (तारीख, बिल नंबर, कंपनी, बिल रकम, चेक तारीख, चेक नंबर, बैंक, चेक रकम, क्लियर / बाउंस); Excel अगले 7 दिन के चेक और तारीख निकल चुके चेक अपने आप जोड़ता है।
| फ़ॉर्मेट | हिंदी | English | ગુજરાતી |
|---|---|---|---|
| चेक रजिस्टर: A4 आड़ा, 18 लाइन (तारीख, बिल नंबर, कंपनी, बिल रकम, चेक तारीख, चेक नंबर, बैंक, चेक रकम, क्लियर / बाउंस) | PDF · 174 KB | PDF · 126 KB | PDF · 200 KB |
| Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: हर बिल और हर कंपनी का बाकी, बाउंस चेक छोड़कर, अगले 7 दिन के चेक, और भरा हुआ उदाहरण | Excel · 17 KB | Excel · 16 KB | Excel · 17 KB |
Tap & Bill में 4 स्टेप
चेक एक बार लिखें
सप्लायर को चेक दें तो सप्लायर बिल और चेक या सप्लायर के फ़ोल्डर में पेमेंट जोड़ें: चेक नंबर, चेक पर लिखी तारीख, बैंक और रकम। आगे की तारीख का चेक (पोस्ट डेटेड) तो वही आगे की तारीख।
ऊपर पट्टी दिखेगी
तारीख से एक दिन पहले से कंप्यूटर पर हर पेज के ऊपर और Android ऐप के मुख्य टैब पर पट्टी आती है: “आज का चेक: Raj Textiles ₹25,000 (#004512, SBI) · कल: Laxmi Textiles ₹18,500”। सिर्फ़ मालिक को।
बैंक में पैसे रखें
पट्टी दबाएँ: आज, कल और जिनकी तारीख निकल गई, कुल रकम के साथ। इतने पैसे बैंक में होने चाहिए।
निशान लगाएँ
बैंक में क्लियर हो तो क्लियर हो गया, वापस आए तो बाउंस हुआ (वह दिया हुआ नहीं गिना जाता)। या सप्लायर फ़ोल्डर खोलें, या कल तक छुपाएं।
क्या नहीं होता
- WhatsApp या SMS पर याद नहीं: पट्टी ऐप और कंप्यूटर के अंदर है।
- बैंक खाता नहीं पढ़ता: क्लियर या बाउंस आप लगाते हैं।
- सिर्फ़ सप्लायर को दिए चेक; ग्राहक से मिले चेक नहीं।
- स्टाफ को नहीं दिखता: सिर्फ़ मालिक।