शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

फ्री डाउनलोड · बिल बुक

बिल बुक फॉर्मेट हिंदी में: हर दुकान के लिए फ्री PDF, Excel और Word

Tap & Bill टीम · अपडेट

बिल बुक में क्या छपवाएँ, और हिंदी बिल बुक फॉर्मेट कहाँ से लें? (bill book format in hindi)

बिल बुक के हर बिल में दुकान का नाम-पता-फ़ोन, क्रम से छपा बिल नंबर, तारीख़, ग्राहक का नाम, सामान-मात्रा-दर-रकम की तालिका, कुल रकम (शब्दों में भी) और दस्तख़त की जगह हो। GST वाली दुकान की बुक में इसके साथ GSTIN, HSN, GST % और CGST + SGST के खाने; कंपोज़िशन वाली दुकान की बुक पर ऊपर “बिल ऑफ़ सप्लाई”। नीचे अपनी दुकान के हिसाब से हिंदी फॉर्मेट चुनें: सादा बिल (A5), GST बिल (A4), Excel और Word, फ्री, बिना साइन-अप।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

यही पेज दूसरी भाषाओं में: ગુજરાતી બિલ બુક ફોર્મેટ · मराठी बिल बुक फॉरमॅट · कपड़े की दुकान के लिए विस्तार से: कपड़े का बिल फ़ॉर्मेट · English: cloth shop bill format

अपनी दुकान का बिल बुक फॉर्मेट चुनें (फ्री, हिंदी में)

दुकानफॉर्मेट में खास क्याहिंदी फ़ाइलें
कपड़े, साड़ी, रेडीमेड, बुटीकसाइज़ / रंग का खाना, हर पीस पर 5% या 18% GSTGST बिल (A4 PDF) · 190 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 163 KB
Excel · 9 KB
Word · 5 KB
किराना, जनरल स्टोर, अनाजयूनिट (kg, g, L, नग), हर लाइन का GST % (0%, 5%, 18%), खाता और पुराना उधारGST बिल (A4 PDF) · 205 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 169 KB
Excel · 13 KB
Word · 5 KB
बेकरी, केक, मिठाईकिलो में केक, ब्रेड 0%, केक ऑर्डर की तारीख़, एडवांस और बाकीGST बिल (A4 PDF) · 214 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 175 KB
Excel · 13 KB
Word · 5 KB
इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर, प्रिंटिंगयूनिट (नग, कॉइल, मीटर), 18% पहले से भरा, साइट का पताGST बिल (A4 PDF) · 211 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 176 KB
Excel · 14 KB
Word · 5 KB
स्पेयर पार्ट्स, कार ग्लासपार्ट नंबर, गाड़ी नंबर, वारंटीGST बिल (A4 PDF) · 198 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 168 KB
Excel · 13 KB
Word · 5 KB
मोबाइल की दुकानIMEI / सीरियल नंबर का खाना, HSN 8517, 18% पहले से भरा, वारंटीGST बिल (A4 PDF) · 202 KB
बिना GST बिल (A5 PDF) · 172 KB
Excel · 13 KB
Word · 5 KB
कंपोज़िशन वाली कोई भी दुकानऊपर “बिल ऑफ़ सप्लाई” और कंपोज़िशन वाली लाइन, GST के खाने नहींबिल ऑफ़ सप्लाई (A4 PDF) · 240 KB
बिल ऑफ़ सप्लाई (A5 PDF) · 204 KB
Excel (1% टैक्स की शीट के साथ) · 9 KB
Word · 4 KB
प्रेस से छपवाने के लिएA5 बिल: ग्राहक + दुकान की कॉपी, दूसरे पन्ने पर प्रिंटिंग वाले के लिए हिदायतबिल बुक डिज़ाइन (PDF) · 268 KB

PDF कोरे फ़ॉर्म हैं: प्रिंट करके हाथ से भरें, या प्रिंटिंग प्रेस को देकर नंबर वाली बिल बुक छपवाएँ। Excel हर लाइन का जोड़ और GST अपने आप लगाता है; Word में दुकान का नाम, लोगो और शर्त एक बार लिखकर प्रिंट करें। यही फ़ाइलें गुजराती और अंग्रेज़ी में भी हैं।

हिंदी किराना GST बिल फॉर्मेट, नमूने के साथ भरा: बासमती चावल, खुली दाल और चीनी किलो में, सरसों तेल, चाय, डिटर्जेंट 18% और साबुन, कुल ₹1,776
हिंदी A4 GST बिल फॉर्मेट (किराना), नमूने के बिल के साथ।

सादा बिल बुक फॉर्मेट (बिना GST)

Simple bill book format यानी कैश मेमो: जिस दुकान का GST नंबर नहीं है, उसकी बिल बुक में बस ये खाने चाहिए: दुकान का नाम-पता-फ़ोन, बिल नंबर, तारीख़, ग्राहक का नाम और मोबाइल, क्रम, सामान, मात्रा, दर, रकम, कुल, छूट, देय रकम, भुगतान (नकद / UPI / उधार) और दस्तख़त। GST, GSTIN या “टैक्स इनवॉइस” कुछ न लिखें। एक भरा हुआ उदाहरण (जनरल स्टोर, दाम सिर्फ़ उदाहरण के लिए):

क्र.सामानमात्रादररकम
1चीनी (खुली), किलो2₹44₹88
2सरसों तेल 1 लीटर1₹165₹165
3नहाने का साबुन3₹38₹114
4बिस्किट4₹10₹40
कुल₹407
छूट− ₹7
देय रकम₹400

A5 साइज़ (आधा A4) काउंटर पर जल्दी लिखने के लिए ठीक है। रकम शब्दों में: “चार सौ रुपये मात्र”। रुपये शब्दों में लिखने का फ्री टूल।

GST बिल बुक फॉर्मेट हिंदी में

GST में रजिस्टर्ड दुकान की बिल बुक पर ऊपर “टैक्स इनवॉइस” और GSTIN छपा हो, और हर लाइन में HSN, कर योग्य रकम (छूट के बाद), GST % और CGST + SGST। अलग-अलग दर वाला सामान एक बिल में हो तो हर लाइन की अपनी दर लिखें। उदाहरण, दाम GST से पहले के:

सामानHSNमात्रा × दरकर योग्य रकमGSTCGST + SGSTरकम
बासमती चावल 5 kg पैक10061 × ₹450₹450.005%₹11.25 + ₹11.25₹472.50
डिटर्जेंट पाउडर 1 kg34021 × ₹110₹110.0018%₹9.90 + ₹9.90₹129.80
तुअर दाल (खुली), किलो07132 × ₹150₹300.000%—₹300.00
कुल₹860.00₹42.30₹902.30

राउंड ऑफ़ के बाद ग्राहक ₹902 देता है। पैक वाला बासमती 5%, डिटर्जेंट 18% और खुली दाल 0% (22 सितंबर 2025 से; स्रोत और पूरी सूची: किराने पर GST)। हाथ से लिखते समय सबसे ज़्यादा गलती यहीं होती है: हर लाइन की दर अलग। कपड़ों पर एक पीस ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%: कपड़े का GST बिल।

सादा बिल, GST बिल या बिल ऑफ़ सप्लाई: आपकी बुक कौन सी?

आपकी दुकानकौन सी बिल बुकऊपर क्या छपे
GST में रजिस्टर्ड नहींसादा बिल / कैश मेमो (A5)“बिल” या “कैश मेमो”; GSTIN या टैक्स नहीं
GST रजिस्टर्ड (रेगुलर)टैक्स इनवॉइस (A4)“टैक्स इनवॉइस”, GSTIN; हर लाइन में HSN, GST %, CGST + SGST
कंपोज़िशन स्कीम वालीबिल ऑफ़ सप्लाई (A4 या A5)“बिल ऑफ़ सप्लाई” और “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies”

फ़र्क विस्तार से: टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई में अंतर · बिना GST नंबर के बिल · English: bill of supply format।

दुकान का बिल बुक कैसे बनाएं और छपवाएँ (apna bill book kaise banaye)

  • फॉर्मेट चुनें: ऊपर की तालिका से अपनी दुकान का फॉर्मेट लें, या प्रेस के लिए “बिल बुक डिज़ाइन” PDF।
  • अपनी जानकारी: Word फ़ाइल में दुकान का नाम, पता, फ़ोन, GSTIN (हो तो), FSSAI नंबर (खाने का सामान हो तो) और लोगो डालें; नीचे बदली या वापसी की शर्त।
  • साइज़: सादा बिल A5 (आधा A4) या 1/8; GST बिल में खाने ज़्यादा हैं, इसलिए A4 या 1/4।
  • नंबर छपाई में: हर सेट पर क्रम से बिल नंबर (नंबरिंग मशीन से) और हर बुक का अपना नंबर। नए वित्त वर्ष में नई सीरीज़, जैसे 2026-27/0001। नियम: बिल नंबर क्या होता है।
  • कॉपी: सादे बिल में दो (ग्राहक + दुकान), कार्बन या कार्बनलेस काग़ज़। GST में माल के टैक्स इनवॉइस की तीन कॉपी बनती हैं (नियम 48: ग्राहक, ट्रांसपोर्टर, दुकान); आपको कितनी चाहिए, CA से पूछें।
  • पहले प्रूफ़ देखें: GSTIN का एक अक्षर गलत हुआ तो पूरी बुक बेकार। 50 या 100 सेट की बुक बनती है।

छपी बुक का दाम (Amazon.in की लिस्टिंग, 6 बुक का पैक) और एक बिल का ख़र्च: बिल बुक छपवाएँ या ऐप? मोटे तौर पर एक बिल ₹2 से ₹4.5 का पड़ता है।

Excel में बिल बुक: 5 कदम (bill book format in excel)

  1. अपनी दुकान वाली फ़ाइल डाउनलोड करें

    नीचे की तालिका से अपनी दुकान की Excel फ़ाइल लें। फ़ोन के Excel या Google Sheets में भी खुलती है।

  2. दुकान की जानकारी एक बार

    दुकान का नाम, पता, फ़ोन और GSTIN (हो तो) भरें और फ़ाइल को “कोरा बिल” नाम से सेव करें।

  3. हर सामान की लाइन

    सामान, यूनिट (kg, नग), मात्रा, दर और छूट लिखें। GST वाली फ़ाइल में GST % और CGST + SGST अपने आप आते हैं।

  4. बिल नंबर और तारीख़

    हर बिल को क्रम से अगला नंबर दें (जैसे 0142); एक साल में एक नंबर एक ही बार।

  5. प्रिंट या PDF

    रकम शब्दों में लिखें, प्रिंट करें या PDF बनाकर WhatsApp पर भेजें, और अपनी कॉपी रखें।

मोबाइल से बिल बुक कैसे बनाएं (bill book kaise banaye mobile se)

फ़ोन पर बिल बुक जैसा फ़ॉर्म भरने से आसान है बिलिंग ऐप: सामान एक बार डालें, फिर हर बिक्री पर टैप करें। Tap & Bill में बिल नंबर क्रम से अपने आप आता है, GST हर सामान पर अपनी दर से लगता है (या “GST नहीं”), कंपोज़िशन वाली दुकान का बिल “बिल ऑफ़ सप्लाई” छपता है, खुला सामान किलो में बिकता है, और बिल थर्मल प्रिंटर पर छपता है या ग्राहक के WhatsApp पर PDF जाता है। दुकान की कॉपी ऐप की हिस्ट्री में रहती है। मोबाइल से बिल के 4 कदम: मोबाइल से बिल कैसे बनाएं।

छपी बिल बुकExcel (ये फ़ाइलें)बिलिंग ऐप (Tap & Bill)
एक बिल का समय2-4 मिनट, GST हो तो ज़्यादाकंप्यूटर पर 1-2 मिनटज़्यादातर 30 सेकंड से कम
GST का हिसाबहाथ से हर लाइनफ़ॉर्मूलाहर सामान पर अपने आप
बिल नंबरछपाई मेंख़ुद लिखेंअपने आप क्रम से
ग्राहक की कॉपीकाग़ज़प्रिंट या PDFथर्मल प्रिंट और WhatsApp पर PDF
आज की बिक्री, उधारजोड़ हाथ सेहाथ सेरिपोर्ट में अपने आप
ख़र्चएक बिल ~₹2–4.5फ्रीFree प्लान ₹0 (60 बिल/महीना), या ₹199/माह से; GST अलग से नहीं

बिल की भाषा हिंदी रखें तो PDF और WhatsApp वाला बिल हिंदी में बनता है (“मात्रा”, “दर”, “कुल”); Bluetooth या Wi-Fi थर्मल प्रिंटर की रसीद अंग्रेज़ी अक्षरों में छपती है, क्योंकि ये प्रिंटर हिंदी अक्षर नहीं छापते। सामान की लिस्ट Excel से एक बार में डालनी है: बिलिंग ऐप में आइटम कैसे ऐड करें।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • ऐप में छपी बिल बुक जैसा कार्बन कॉपी वाला सेट नहीं: ग्राहक की कॉपी प्रिंट या WhatsApp पर, दुकान की कॉपी ऐप में।
  • दूसरे राज्य का बिल (IGST), ई-वे बिल और ई-इनवॉइस नहीं: बिल CGST + SGST में, अपने राज्य के ग्राहकों के लिए।
  • थर्मल प्रिंटर की रसीद अंग्रेज़ी अक्षरों में; हिंदी बिल PDF, WhatsApp और कंप्यूटर के प्रिंट में।
  • iPhone ऐप नहीं: Android ऐप, और iPhone या कंप्यूटर के ब्राउज़र में वेब ऐप।

स्रोत: CGST नियम 46 (टैक्स इनवॉइस), 48 (कॉपी), 49 (बिल ऑफ़ सप्लाई) और 5(1)(f) (कंपोज़िशन की लाइन); किराने की GST दरें: अधिसूचना 9/2025-Integrated Tax (Rate) और 10/2025-Central Tax (Rate), 22 सितंबर 2025 से। यह जानकारी समझने के लिए है, टैक्स सलाह नहीं: अपना मामला CA से पक्का करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिल बुक फॉर्मेट हिंदी PDF कहाँ मिलेगा?

इसी पेज पर, फ्री: हर तरह की दुकान के लिए हिंदी GST बिल (A4 PDF), बिना GST का बिल / कैश मेमो (A5 PDF), बिल ऑफ़ सप्लाई, और प्रेस से छपवाने के लिए बिल बुक डिज़ाइन PDF। साइन-अप नहीं चाहिए। प्रिंट करके हाथ से भरें या प्रेस में देकर बुक छपवाएँ।

Bill book format in Hindi Word में मिलेगा?

हाँ। हर दुकान वाले सेट में हिंदी Word फ़ाइल है, जिसमें GST बिल और सादा बिल दोनों हैं। दुकान का नाम, पता, लोगो और शर्त एक बार लिखें और प्रिंट करें। फ़ाइल में हिंदी अक्षरों के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट रखा है (Windows 10 और 11 में होता है)।

Bill book format in Hindi Excel में है?

हाँ। हिंदी Excel में GST बिल, बिना GST बिल और HSN / GST दरों की शीट है; मात्रा और दर लिखें तो कर योग्य रकम, GST %, CGST, SGST और कुल अपने आप आते हैं। किराना वाली फ़ाइल में 0.75 किलो जैसी मात्रा भी चलती है। Excel, Google Sheets और फ़ोन के Excel में खुलती है।

Simple bill book format में क्या लिखें?

दुकान का नाम-पता-फ़ोन, बिल नंबर, तारीख़, ग्राहक का नाम, सामान-मात्रा-दर-रकम, कुल, छूट, देय रकम, भुगतान का तरीका और दस्तख़त। बिना GST वाली दुकान के बिल पर GST, GSTIN या “टैक्स इनवॉइस” न लिखें।

GST bill book format in Hindi में क्या ज़रूरी है?

ऊपर “टैक्स इनवॉइस”, दुकान का GSTIN, 16 अक्षर तक का क्रम वाला बिल नंबर (साल में एक बार), तारीख़, ग्राहक (GST वाला हो तो उसका GSTIN), हर लाइन में HSN, कर योग्य रकम, GST %, CGST + SGST, कुल और दस्तख़त (CGST नियम 46)।

Dukan ka bill book kaise banaye?

अपनी दुकान का फॉर्मेट इस पेज से लें, Word में नाम-पता-GSTIN भरें, और प्रिंटिंग प्रेस को A5 (सादा) या A4 (GST) साइज़, क्रम से छपे नंबर, ग्राहक + दुकान की कॉपी और 50 या 100 सेट की बुक के लिए कहें। छपवाने से पहले प्रूफ़ में GSTIN जाँच लें।

Apna bill book kaise banaye, दुकान के नाम और लोगो के साथ?

Word फ़ाइल खोलें, ऊपर अपनी दुकान का नाम, पता, फ़ोन, GSTIN और लोगो डालें, नीचे “बदली 7 दिन में” जैसी शर्त, और PDF बनाकर प्रेस को दें। प्रेस हर पन्ने पर नंबर डालेगी। “बिल बुक डिज़ाइन” PDF के दूसरे पन्ने पर प्रेस के लिए हिदायत है।

Bill book kaise banaye mobile se?

फ़ोन पर बिल बुक भरने की जगह बिलिंग ऐप से हर बिक्री का बिल बनाएँ: सामान टैप करें, बिल नंबर, जोड़ और GST अपने आप, ग्राहक को WhatsApp पर PDF और दुकान की कॉपी ऐप में। Tap & Bill में Free प्लान ₹0 (60 बिल/महीना) और पेड प्लान ₹199/माह से; पहले 14 दिन पूरा ट्रायल, कार्ड नहीं।

बिल बुक में कितनी कॉपी होती है?

सादे बिल में आम तौर पर दो: ग्राहक की (Original) और दुकान की (Duplicate)। GST में माल के टैक्स इनवॉइस की तीन कॉपी बनती हैं (नियम 48: ग्राहक, ट्रांसपोर्टर, दुकान)। काउंटर की बिक्री में कितनी चाहिए, अपने CA से पूछें।

कंपोज़िशन वाली दुकान का बिल बुक फॉर्मेट कैसा हो?

ऊपर “बिल ऑफ़ सप्लाई” और “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies”, दुकान का GSTIN, बिल नंबर, तारीख़, ग्राहक, HSN, सामान और रकम; GST की दर या रकम नहीं। इस पेज पर हिंदी बिल ऑफ़ सप्लाई फॉर्मेट (A4, A5, Excel, Word) फ्री है।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपके सामान और दाम के साथ दिखाएँगे कि यही बिल फ़ोन से 30 सेकंड में कैसे बनता है।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।