शुरुआत · 2 मिनट में आइटम
बिलिंग ऐप में आइटम कैसे ऐड करें: लिस्ट, फ़ोटो या Excel से, 2 मिनट में
बिलिंग ऐप में आइटम कैसे ऐड करें?
एक-एक आइटम टाइप करने की ज़रूरत नहीं। Tap & Bill में “लिस्ट चिपकाएँ” खोलें और हर लाइन में नाम और दाम लिखें या चिपकाएँ, जैसे “Shirt 499”, “Jeans - 899” (फ़ोन के कीबोर्ड के 🎤 से बोलकर भी)। ऐप नाम और दाम पढ़कर टिक के साथ दिखाता है, एक टैप में सारे आइटम सेव। नई दुकान है तो अपनी दुकान का तैयार आइटम पैक चुनें, छपी रेट लिस्ट या सप्लायर का बिल है तो कंप्यूटर पर उसकी फ़ोटो या PDF से, और सैकड़ों आइटम हों तो Excel से। आम तौर पर 2 मिनट में दुकान के आइटम तैयार। 14 दिन फ्री।
कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता
कौन सा तरीका आपकी दुकान के लिए
| आपके पास क्या है | तरीका | कहाँ |
|---|---|---|
| रेट दिमाग़ में हैं, या लिस्ट WhatsApp / नोटपैड में | लिस्ट चिपकाएँ (टाइप करें, चिपकाएँ या बोलें) | फ़ोन का ऐप और कंप्यूटर |
| नई दुकान, कोई लिस्ट नहीं | तैयार आइटम पैक, फिर अपने दाम | Tap & Bill ऐप |
| छपी रेट लिस्ट, प्राइस बोर्ड या सप्लायर का बिल | फ़ोटो या PDF से | कंप्यूटर (या फ़ोन के ब्राउज़र) वाला डैशबोर्ड |
| Excel फ़ाइल, या पुराने ऐप (Vyapar, myBillBook) से निकाली लिस्ट | Excel / CSV से, सैकड़ों आइटम एक बार में | कंप्यूटर, मालिक का लॉगिन |
| बिल बनाते समय कोई नया सामान | “अन्य आइटम” या क्विक बिल: 2 बिल के बाद ऐप टाइल बनाने को पूछता है | बिल बनाते समय |
ऊपर के सारे तरीके मिलाकर भी चला सकते हैं: पहले दिन तैयार पैक, फिर अपनी लिस्ट चिपकाएँ, और जो छूट जाए वह बिल बनाते-बनाते जुड़ जाए। आइटम डालने के लिए कोई AI सेवा इस्तेमाल नहीं होती और इसका कोई अलग चार्ज नहीं।
तरीका 1: लिस्ट चिपकाएँ (Paste a list), 4 स्टेप में
तरीका चुनें
लिस्ट दिमाग़ में या WhatsApp पर है तो “लिस्ट चिपकाएँ”; नई दुकान है तो तैयार आइटम पैक; छपी रेट लिस्ट या सप्लायर का बिल है तो फ़ोटो / PDF; Excel फ़ाइल है तो Excel से।
लिस्ट चिपकाएँ या बोलें
हर लाइन में एक आइटम: पहले नाम, फिर दाम, जैसे “Shirt 499”, “Jeans - 899” या “Kurta ₹650”। फ़ोन के कीबोर्ड के 🎤 से बोलकर भी लिख सकते हैं; हिंदी और गुजराती अंक भी चलते हैं।
जाँचें और टिक करें
ऐप हर लाइन से नाम और दाम पढ़कर लिस्ट दिखाता है। जो लाइन नहीं चाहिए या ग़लत पढ़ी गई, उसका टिक हटा दें।
एक टैप में सेव
सेव दबाते ही सारे आइटम बिल वाली स्क्रीन पर टाइल बन जाते हैं। दाम बाद में कभी भी “दाम” में बदलें।
ऐप हर लाइन से नाम और दाम ऐसे अलग करता है:
| आपने लिखा | आइटम का नाम | दाम |
|---|---|---|
| Shirt 499 | Shirt | ₹499 |
| Jeans - 899 | Jeans | ₹899 |
| Kurta ₹650 | Kurta | ₹650 |
| कुर्ती ५९९ (हिंदी अंक) | कुर्ती | ₹599 |
| સાડી ૧૨૦૦ (ગુજરાતી અંક) | સાડી | ₹1,200 |
- एक लाइन, एक आइटम: पहले नाम, फिर दाम। WhatsApp पर आई या नोटपैड में लिखी लिस्ट सीधे कॉपी करके चिपका सकते हैं।
- बोलकर लिखें: बॉक्स में फ़ोन के कीबोर्ड (जैसे Gboard) का 🎤 दबाएँ, बोलें “शर्ट 499”, कीबोर्ड का Enter दबाएँ, फिर अगला आइटम। हिंदी में बोलना भी चलता है।
- थर्मल रसीद छापते हैं? नाम अंग्रेज़ी अक्षरों में रखें (Shirt, Kurti)। थर्मल प्रिंटर अंग्रेज़ी में छापता है और हिंदी अक्षर वहाँ “?” बन जाते हैं; PDF और WhatsApp बिल पर हिंदी नाम ठीक दिखते हैं। हिंदी में बोलें तो कीबोर्ड देवनागरी में लिखेगा, इसलिए थर्मल रसीद के लिए कीबोर्ड की बोलने की भाषा English (India) रखें।
- सेव से पहले देखें: लिस्ट में हर आइटम के आगे टिक होता है; जो लाइन नहीं चाहिए उसका टिक हटाएँ। दाम बाद में भी बदल सकते हैं।
तैयार लिस्ट: कॉपी करें, दाम बदलें, ऐप में चिपकाएँ
ये उदाहरण के दाम हैं, अपनी दुकान के रेट लिखें।
मेन्सवियर की लिस्ट
Shirt 799 T-Shirt 449 Jeans 1199 Trouser 999 Kurta 899 Blazer 2999 Belt 299 Socks 99
लेडीज़ वियर की लिस्ट
Kurti 699 Leggings 299 Palazzo 499 Top 549 Dupatta 349 Saree 1499 Night Suit 599
किराना की लिस्ट
Sugar 45 Tea Patti 120 Biscuit 10 Soap 40 Toothpaste 55 Maggi 15
चाय-नाश्ते की लिस्ट
Chai 15 Coffee 25 Samosa 20 Vada Pav 25 Sandwich 60 Cold Coffee 60
तरीका 2: दुकान के प्रकार का तैयार आइटम पैक
लिस्ट बनाने का भी समय नहीं? अपनी दुकान का पैक एक टैप में जोड़ें, फिर दाम अपने हिसाब से बदलें। पैक इन दुकानों के लिए हैं:
- मेन्सवियर
- लेडीज़ वियर
- साड़ी और ड्रेस मटीरियल
- किड्स वियर
- इनरवियर
- जूते-चप्पल (फ़ुटवियर)
- इमिटेशन ज्वेलरी
- किराना / जनरल स्टोर
- कैफ़े / चाय-नाश्ता
पैक के दाम सिर्फ़ शुरुआत के लिए हैं: बिल बनाने से पहले अपने रेट रख लें। जो आइटम आप नहीं बेचते, उसे हटा दें। साइन-अप पर दुकान का प्रकार चुनते ही कुछ आइटम पहले से आते हैं (कपड़े की दुकान को T-Shirt ₹450, Shirt ₹750, Jeans ₹1,200 जैसे 8 आइटम); पैक उनसे आगे की पूरी लिस्ट है।
तरीका 3: रेट लिस्ट, प्राइस बोर्ड या सप्लायर के बिल की फ़ोटो / PDF से
कंप्यूटर (या फ़ोन के ब्राउज़र) में Tap & Bill का डैशबोर्ड खोलें और छपी हुई रेट लिस्ट, दुकान के प्राइस बोर्ड या सप्लायर के बिल की फ़ोटो या PDF चुनें। डैशबोर्ड ब्राउज़र में ही छपे अक्षर पढ़कर आइटम और दाम निकालता है; यह AI नहीं, अक्षर पहचानने (OCR) वाला तरीका है। हर पेड प्लान में, Basic ₹199 में भी।
- सबसे अच्छा: छपी हुई लिस्ट या बिल, सीधी रखी फ़ोटो, पूरी रोशनी, एक बार में एक पन्ना। PDF हो तो फ़ोटो से बेहतर।
- कम भरोसेमंद: हाथ की लिखावट, धुंधली, टेढ़ी या छाया वाली फ़ोटो। हाथ से लिखी लिस्ट है तो उसे बोलकर “लिस्ट चिपकाएँ” में डालना अक्सर जल्दी होता है।
- सेव से पहले: हर नाम और दाम एक बार देख लें। सप्लायर के बिल में ख़रीद का दाम होता है; बेचने का दाम अपने हिसाब से रखें।
यह आइटम (टाइल) बनाने के लिए है। सप्लायर के बिल से स्टॉक चढ़ाना (हर साइज़-रंग के पीस गिनना) अलग सुविधा है, जो स्टॉक और बारकोड में Growth और Pro प्लान पर मिलती है। सप्लायर का बिल ख़ुद (बिल नंबर, तारीख, रकम, GSTIN) और कितना देना है, वह बिल स्कैन से “सप्लायर बिल और चेक” में जाता है, हर पेड प्लान में।
तरीका 4: Excel / CSV से सैकड़ों आइटम (कंप्यूटर पर)
फ़ाइल तैयार करें
पुराने ऐप से आइटम लिस्ट Excel में निकालें, या नीचे दी फ्री रेट लिस्ट Excel भरें। ज़रूरी: सामान का नाम और बेचने का दाम।
“Excel से लाएं” खोलें
कंप्यूटर पर Tap & Bill डैशबोर्ड → “दाम और कैटेगरी” → “Excel से लाएं” → “सामान और दाम” → “फ़ाइल चुनें”।
कॉलम मिलाएं
ऐप नाम, दाम, HSN, GST %, कम से कम दाम और ख़रीद दाम के कॉलम ख़ुद पहचानता है; कोई ग़लत लगे तो बदल दें।
जाँचें और लाएं
“लाइनें जाँचें” दबाएँ: इससे कुछ सेव नहीं होता, बस दिखता है कि क्या जुड़ेगा और कौन सी लाइन क्यों छूटी। ठीक लगे तो “सामान लाएं”।
फ़ाइल .xlsx या CSV हो, सिर्फ़ पहली शीट पढ़ी जाती है; आइटम एक फ़ाइल में 1,000 तक, ग्राहक 10,000 लाइन तक। दुकान में कुल 10,000 आइटम तक। पुरानी .xls फ़ाइल को Excel में “Save as” .xlsx कर लें। पहले से मौजूद आइटम के दाम बदलने हों तो “Tap & Bill में पहले से मौजूद सामान अपडेट करें” चालू रखें। इसी पेज से ग्राहक (उधार बाकी के साथ) भी आते हैं।
रेट लिस्ट कैसे बनाएं: फ्री Excel
दुकान की रेट लिस्ट (प्राइस लिस्ट) बनाने का सबसे आसान तरीका Excel है: एक कॉलम में आइटम का नाम, दूसरे में बेचने का दाम। हमारी फ्री फ़ाइल में यही तैयार है, 15 आइटम के उदाहरण और “कैसे भरें” शीट के साथ:
रेट लिस्ट (हिंदी) · Excel · 6 KB · Rate list (English) · Excel · 6 KB
- Excel में रेट लिस्ट कैसे बनाएं: “रेट लिस्ट” शीट में उदाहरण की लाइनें मिटाकर अपने आइटम और दाम लिखें। दाम सिर्फ़ अंक में (799), ₹ लिखने की ज़रूरत नहीं।
- GST: कपड़ों का नियम (₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%) वाली दुकान “GST %” ख़ाली छोड़े, ऐप हर पीस का GST ख़ुद चुनता है। HSN अपने CA से पक्का करें।
- काउंटर पर लगाने के लिए: File → Print (A4)। ग्राहकों को दिखाने से पहले “कम से कम दाम” और “ख़रीद दाम” कॉलम छिपा दें।
- ऐप में डालने के लिए: यही फ़ाइल बिना बदलाव Tap & Bill के “Excel से लाएं” में चलती है (ऊपर के कॉलम के नाम न बदलें)।
तरीका 5: बिल बनाते-बनाते आइटम जुड़ें
सारे आइटम पहले दिन डालना ज़रूरी नहीं। कोई सामान लिस्ट में नहीं है तो बिल में “अन्य आइटम” या “क्विक बिल” से नाम और रकम लिखकर बेच दें। वही आइटम 2 बिल में लिखा गया तो ऐप पूछता है कि उसे टाइल बना दें; हाँ कहते ही अगली बार एक टैप में बिल। धीरे-धीरे आपकी असली बिकने वाली लिस्ट अपने आप बन जाती है।
Vyapar, myBillBook और Khatabook में आइटम कैसे ऐड करते हैं
Vyapar app me item add kaise kare खोजने वाले बहुत हैं, इसलिए तुलना: नीचे सिर्फ़ वही लिखा है जो उनके अपने पेजों पर मिला।
| ऐप | Excel से एक साथ आइटम | फ़ोटो / स्कैन से | हमने कहाँ देखा |
|---|---|---|---|
| Vyapar | हाँ: Utilities → Import Items, सैंपल Excel भरकर। कई आइटम के दाम-GST एक साथ बदलना (Bulk Item Update) सिर्फ़ डेस्कटॉप वर्ज़न में | हमें उनके पेजों पर नहीं मिला | vyaparapp.in, 22 अक्टूबर 2026 |
| myBillBook | हाँ: Items → Bulk Upload, एक फ़ाइल में 5,000 आइटम तक | ख़रीद बिल के लिए “Scan and Record Bills” (उनके शब्दों में Mira AI), मोबाइल और वेब पर | mybillbook.in, 22 अक्टूबर 2026 |
| Khatabook | Excel से एक साथ ग्राहक या आइटम लाना उनके पेजों पर नहीं दिखा | नहीं दिखा | khatabook.com, 9 अक्टूबर 2026 |
| Tap & Bill | हाँ: “Excel से लाएं”, एक फ़ाइल में 1,000 आइटम तक, हर लाइन सेव से पहले दिखती है | हाँ: रेट लिस्ट, प्राइस बोर्ड या सप्लायर बिल की फ़ोटो / PDF से आइटम, ब्राउज़र में, हर पेड प्लान में। साथ में लिस्ट चिपकाएँ और तैयार पैक | यह पेज |
1000 या 2000 से ज़्यादा आइटम वाली दुकान
किराना, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक और बड़े कपड़ा स्टोर में हज़ारों आइटम होते हैं। Tap & Bill में हर प्लान में 10,000 आइटम तक। आइटम की टाइल छोटी या बड़ी कर सकते हैं (कंप्यूटर पर पहले से छोटी), तो एक स्क्रीन पर ज़्यादा आइटम आते हैं, और टाइल थोड़ी-थोड़ी लोड होती हैं, इसलिए 2,000 या ज़्यादा आइटम पर भी बिल की स्क्रीन जल्दी खुलती है। दो-तीन अक्षर लिखें, आइटम मिल जाता है; स्टॉक और बारकोड (Growth और Pro) से बारकोड स्कैन भी। स्क्रीन पर टूल भी ज़्यादा लगें तो जो काम के नहीं उन्हें “मेरे टूल्स” से छुपा दें।
पहले दिन कितने आइटम रखें
- कपड़े की दुकान: हर डिज़ाइन नहीं, कैटेगरी रखें: Shirt, Jeans, Kurti, Saree। मोलभाव का रेट बिल पर बदलता है, साइज़-रंग बिल की लाइन पर लिखा जाता है।
- सबसे ज़्यादा बिकने वाले 10–20 आइटम से शुरू करें; बाकी बिल बनाते-बनाते जुड़ जाएँगे।
- GST बिल देते हैं तो हर कैटेगरी पर HSN एक बार डालें (कंप्यूटर पर “दाम और कैटेगरी”)। GST बिल कैसे बनाएं
- स्टाफ कम दाम पर न बेचे, इसके लिए आइटम पर कम से कम दाम रखें। मोल-भाव गार्ड
आइटम डल गए? अब मोबाइल से पहला बिल बनाएँ या पूरा तरीका वीडियो के साथ देखें: Tap & Bill कैसे इस्तेमाल करें।
क्या नहीं होता
- फ़ोटो से पढ़ना छपे अक्षरों पर सबसे अच्छा चलता है; हाथ की लिखावट और धुंधली फ़ोटो में ग़लती हो सकती है, इसलिए सेव से पहले जाँचें। फ़ोटो / PDF और Excel वाले तरीके कंप्यूटर (या फ़ोन के ब्राउज़र) वाले डैशबोर्ड में हैं, Android ऐप में नहीं।
- बोलकर लिखना फ़ोन के कीबोर्ड की सुविधा है; Tap & Bill बोलकर पूरा बिल नहीं बनाता।
- थर्मल प्रिंटर की रसीद अंग्रेज़ी में छपती है: हिंदी या गुजराती आइटम नाम वहाँ “?” छपते हैं (PDF और WhatsApp बिल पर ठीक)।
- पुराने ऐप के बिल Tap & Bill में नहीं आते; सिर्फ़ आइटम और ग्राहक।