शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

दुकान के हिसाब से

मोबाइल की दुकान का बिल कैसे बनाएं: IMEI और GST के साथ

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

मोबाइल की दुकान का बिल कैसे बनाएं? (mobile dukan ka bill)

मोबाइल के पक्के बिल पर दुकान का नाम और पता, बिल नंबर और तारीख, ग्राहक का नाम और मोबाइल नंबर, फ़ोन का ब्रांड और मॉडल, उसका 15 अंकों का IMEI, दाम और वारंटी की शर्त होती है; GST वाली दुकान के बिल पर GSTIN, HSN 8517 और 18% GST (CGST 9% + SGST 9%) भी। Tap & Bill में यह बिल फ़ोन या कंप्यूटर से बनता है: तैयार Smartphone टाइल पर टैप करें, दाम डालें, लाइन के “IMEI / मॉडल” खाने में मॉडल और IMEI लिखें, और बिल प्रिंट करें या ग्राहक के WhatsApp पर भेजें। Free प्लान में महीने के 60 बिल ₹0 में, पेड प्लान ₹199/महीना से। IMEI का अलग खाना, IMEI से खोज, एक्सचेंज और EMI का हिसाब इसमें नहीं है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

मोबाइल काउंटर की ज़रूरतें

ज़रूरतTap & Bill में आज
फ़ोन का बिल: मॉडल और दाम हर बार अलगSmartphone या Keypad Phone का तैयार टाइल टैप करें और रेट में उस फ़ोन का दाम डालें (₹10 लाख तक)। एक-दो बार बिकने वाला फ़ोन “दूसरा सामान” में नाम और दाम लिखकर भी बिल होता है (नाम 60 अक्षर तक)।
बिल पर IMEIमोबाइल दुकान के बिल की हर लाइन में “IMEI / मॉडल” का खाना आता है (30 अक्षर तक): जो लिखें वह रसीद, PDF और WhatsApp बिल पर आइटम के नीचे छपता है। कुछ चालू नहीं करना पड़ता। यह छपा हुआ नोट है: IMEI से खोज नहीं होती।
“बिल खो गया, वारंटी में दिखाना है”पुराने बिल में ग्राहक के मोबाइल नंबर, नाम या बिल नंबर से खोजें; बिल दोबारा प्रिंट करें या WhatsApp पर फिर भेजें। WhatsApp पर गया बिल ग्राहक के फ़ोन में PDF की तरह रहता है।
चार्जर, कवर, ग्लास: छोटे-छोटे सामान10 एक्सेसरीज़ के टाइल तैयार: टैप करें, दोबारा टैप = 1 और। दाम बिल पर बदल सकते हैं। जो टाइल में नहीं, वह Quick bill में रकम लिखकर।
MRP में GST शामिल हैGST सेटिंग में “सब पर एक ही रेट”, 18% और “दाम में GST शामिल” चुनें: हर लाइन का GST अपने आप अंदर से निकलता है, CGST और SGST अलग दिखते हैं।
आधा पैसा UPI, बाकी नकद या उधारएक ही बिल पर स्प्लिट पेमेंट। UPI QR में ठीक रकम भरी आती है। जान-पहचान के ग्राहक का बाकी उधार में, WhatsApp रिमाइंडर के साथ।
स्टाफ ज़्यादा छूट दे देता हैGrowth और Pro में मोल-भाव गार्ड: हर आइटम का सबसे कम दाम तय करें; उससे नीचे का बिल आपके PIN से ही सेव होगा।
कवर और चार्जर का स्टॉक, डिब्बे का बारकोडGrowth और Pro में स्टॉक और बारकोड: डिब्बे का बारकोड स्कैन करके बिल, मॉडल के हिसाब से कवर का स्टॉक। फ़ोन का IMEI के हिसाब से स्टॉक नहीं है।

एक बिल: दो फ़ोन, चार्जर, कवर और ग्लास

नीचे का नमूना बिल GST वाली दुकान का है; दाम GST से पहले के हैं और हर लाइन पर 18% लगता है। नाम और IMEI नमूने के हैं।

सामानIMEIHSNनग × दरGST 18%रकम
स्मार्टफ़ोन 5G 6/128 GB, नीला35XXXXXXXXX452185171 × ₹11,000₹1,980.00₹12,980.00
कीपैड फ़ोन, डुअल SIM, काला86XXXXXXXXX093785171 × ₹1,100₹198.00₹1,298.00
चार्जर 20W—85041 × ₹500₹90.00₹590.00
बैक कवर—39261 × ₹150₹27.00₹177.00
टेम्पर्ड ग्लास—70072 × ₹100₹36.00₹236.00
ग्राहक देता है₹12,950.00₹2,331.00₹15,281

कर योग्य रकम ₹12,950.00, CGST ₹1,165.50 + SGST ₹1,165.50, कुल ₹15,281; ग्राहक ने ₹10,000 UPI से और ₹5,281 नकद दिए। एक सेल में ₹2,00,000 या ज़्यादा नकद लेना मना है (आयकर धारा 269ST); ऐप ऐसे बिल पर रोक देता है: ₹2 लाख की नकद सीमा।

IMEI बिल पर कैसे आता है

बिना GST वाली दुकान का बिल 58 mm थर्मल प्रिंटर पर ऐसा छपता है। मॉडल और IMEI आइटम के ठीक नीचे की लाइन में हैं:

       SHREE MOBILE POINT
      Station Road, Surat
--------------------------------
Bill: INV-0342    13/11/26 18:40
Cust: Mehul Shah
Mob : +91 97xxxxxx14
--------------------------------
Item          Qty  Rate   Amount
Smartphone      1 12999    12999
  Redmi 13C 35XXXXXXXXX4521
Keypad Phone    1  1300     1300
  86XXXXXXXXX0937
Charger         1   399      399
--------------------------------
Subtotal                   14698
--------------------------------
TOTAL                   Rs 14698
Paid by                      UPI
--------------------------------
  Warranty at company service
    centre. Keep this bill.
₹14,698 का बिल, 58 mm काग़ज़ पर, जैसा ऐप छापता है। दुकान नमूने की है; IMEI छिपाए गए हैं। आख़िरी लाइन सेटिंग्स की “बिल की आख़िरी लाइन” है।
  • IMEI 15 अंकों का होता है: डिब्बे के स्टिकर पर छपा है, और फ़ोन में *#06# डायल करने पर दिखता है। डिब्बे से देखकर लिखें और एक बार मिला लें।
  • खाने में 30 अक्षर आते हैं: एक IMEI और छोटा मॉडल नाम आ जाता है (“Redmi 13C 35XXXXXXXXX4521”)। डुअल-SIM फ़ोन के दोनों IMEI एक साथ नहीं आते; IMEI 1 लिखें।
  • एक लाइन में एक फ़ोन। एक ही मॉडल के दो फ़ोन बिकें तो दो बिल-लाइन बनाएँ (दूसरा फ़ोन “दूसरा सामान” से जोड़ें), ताकि दोनों का IMEI अलग छपे।
  • वारंटी की शर्त हर बिल के नीचे छापने के लिए सेटिंग्स में “बिल की आख़िरी लाइन” भरें (80 अक्षर तक)।
  • 13 नवंबर 2026 से पहले साइन-अप किया था? आपकी दुकान में पुराने टाइल ही रहते हैं: Smartphone और Keypad Phone के आइटम एक बार HSN 8517 के साथ जोड़ लें। “IMEI / मॉडल” का खाना आपको भी दिखता है (Android ऐप अपडेट कर लें)।

मोबाइल पर GST कितना लगता है? (HSN कोड के साथ)

मोबाइल फ़ोन पर 18% GST है, HSN 8517: स्मार्टफ़ोन हो या कीपैड फ़ोन, सस्ता हो या महँगा। 1 अप्रैल 2020 को यह 12% से 18% हुआ था; 22 सितंबर 2025 की नई दरों में और 8 अक्टूबर 2026 की GST काउंसिल बैठक में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, यानी मोबाइल पर GST कम नहीं हुआ है। एक्सेसरीज़ भी 18% पर हैं:

सामानHSN हेडिंगGST
मोबाइल फ़ोन: स्मार्टफ़ोन और कीपैड फ़ोन851718%
चार्जर और अडैप्टर850418%
ईयरफ़ोन, हेडफ़ोन, ईयरबड्स, नेकबैंड, ब्लूटूथ स्पीकर851818%
डेटा और चार्जिंग केबल854418%
पावर बैंक और फ़ोन की बैटरी850718%
मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव852318%
प्लास्टिक या सिलिकॉन के बैक कवर और केस392618%
चमड़े, रेक्सीन या कपड़े के फ़्लिप कवर और पाउच420218%
टेम्पर्ड ग्लास (टफ़न ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर)700718%
स्क्रीन गार्ड फ़िल्म (चिपकने वाली प्लास्टिक)391918%
रिपेयर और सर्विस की मज़दूरीSAC 998718%

दाम में GST शामिल हो (MRP) तो अंदर का टैक्स ऐसे निकलता है (दाम ÷ 1.18):

बिकाGST के बिना दामअंदर का 18% GSTCGST + SGST
कीपैड फ़ोन, ₹1,300 में बिका₹1,101.69₹198.31₹99.16 + ₹99.16
स्मार्टफ़ोन, ₹12,999 में बिका₹11,016.10₹1,982.90₹991.45 + ₹991.45
स्मार्टफ़ोन, ₹42,999 में बिका₹36,439.83₹6,559.17₹3,279.59 + ₹3,279.59
चार्जर, ₹399 में बिका₹338.14₹60.86₹30.43 + ₹30.43

स्रोत (13 नवंबर 2026 को देखे): अधिसूचना 9/2025-Integrated Tax (Rate), Schedule II (CBIC की कॉपी) · GST काउंसिल की 56वीं बैठक की प्रेस रिलीज़ · 57वीं बैठक (8 अक्टूबर 2026) की PIB रिलीज़ · 39वीं बैठक (मार्च 2020) की PIB रिलीज़। ऊपर 4 अंक की हेडिंग है: पूरा HSN सप्लायर के टैक्स इनवॉइस से लें। यह गाइड है, टैक्स सलाह नहीं: अपने CA से पक्का करें। अंग्रेज़ी में पूरी गाइड: GST on mobile phones and accessories।

पहला बिल 5 कदम में

  1. साइन-अप पर “मोबाइल एक्सेसरीज़” चुनें

    दुकान के नाम में Mobile हो तो यह पहले से चुना आता है। 13 टाइल तैयार मिलते हैं: Smartphone और Keypad Phone (HSN 8517), Charger, Back Cover, Tempered Glass जैसी 10 एक्सेसरीज़, और Mobile Repair। दाम अपने हिसाब से बदल लें।

  2. चाहें तो मॉडल के आइटम जोड़ें

    “लिस्ट चिपकाएँ” में हर लाइन में नाम और दाम: “Redmi 13C 6/128 12999”। नाम 40 अक्षर तक। यह ज़रूरी नहीं: Smartphone के टाइल पर दाम बदलकर भी हर फ़ोन बिल होता है।

  3. GST एक बार सेट करें

    GST नंबर है तो सेटिंग्स → GST: “सब पर एक ही रेट”, 18%, और बताएँ कि आपके दाम में GST शामिल है (MRP) या नहीं। GST नंबर नहीं है तो “GST नहीं” रहने दें: बिल सादा बनेगा।

  4. UPI ID डालें

    सेटिंग्स में दुकान की UPI ID एक बार डालें: हर बिल पर ठीक रकम वाला QR बनता है।

  5. बिल बनाएँ: टैप, दाम, IMEI, पेमेंट

    Smartphone पर टैप करें, रेट में इस फ़ोन का दाम डालें, “IMEI / मॉडल” के खाने में मॉडल और IMEI लिखें, ग्राहक का मोबाइल नंबर डालें, पेमेंट नकद, UPI या उधार (या मिलाकर) चुनें और बिल प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें।

अपनी किस्त पर फ़ोन? तारीख़ें “किस्त (EMI)” में

फ़ोन अपनी किस्त पर देते हैं तो बिल पहले की तरह बनाएँ (अभी का पैसा, बाकी उधार में), फिर सेव हुए बिल पर “किस्त की तारीख़ें लगाएँ” दबाएँ, या मेन्यू में “किस्त (EMI)” खोलें: कुल रकम, अभी मिला और कितनी किस्त एक बार लिखें, सारी तारीख़ें बन जाती हैं (₹12,000 की 6 महीने की किस्त = ₹2,000 की 6 तारीख़ें)। हर तारीख़ पर ग्राहक Home पर सबसे ऊपर दिखता है, Android ऐप में उस सुबह एक नोटिफ़िकेशन आता है, और एक टैप में WhatsApp पर रकम और आपकी UPI ID वाला मैसेज। यह सिर्फ़ तारीख़ें रखता है: फ़ाइनेंस कंपनी की EMI, लोन, ब्याज या फ़ोन लॉक नहीं। कस्टमर रिमाइंडर ऐप।

मोबाइल दुकान का बिल फ़ॉर्मेट (फ्री)

अभी बिल बुक पर हैं? IMEI के खाने, HSN और 18% GST वाले फ़ॉर्मेट PDF, Excel और Word में फ्री हैं, हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में। पूरा पेज: मोबाइल दुकान का बिल फ़ॉर्मेट।

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
GST बिल (टैक्स इनवॉइस): A4, IMEI / सीरियल नंबर का खाना, HSN, हर लाइन का GST % (18% भरा), ग्राहक का पता, वारंटी (18 लाइन)PDF · 202 KBPDF · 131 KBPDF · 216 KB
बिना GST का बिल / कैश मेमो: A5 बिल बुक साइज़, IMEI / सीरियल नंबर का खाना, वारंटी की लाइन (12 लाइन)PDF · 172 KBPDF · 116 KBPDF · 188 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: GST बिल (18% भरा), बिना GST बिल, फ़ोन और एक्सेसरीज़ की HSN सूची और भरा उदाहरणExcel · 13 KBExcel · 12 KBExcel · 13 KB
Word: दोनों बिल, दुकान का नाम एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 5 KBWord · 4 KBWord · 5 KB
मोबाइल दुकान का GST बिल फ़ॉर्मेट, नमूना बिल के साथ: स्मार्टफ़ोन और कीपैड फ़ोन IMEI के साथ (HSN 8517), चार्जर 8504, बैक कवर 3926, टेम्पर्ड ग्लास 7007, सब 18%, कुल ₹15,281
A4 GST बिल फ़ॉर्मेट, नमूना बिल भरा हुआ (दर GST से पहले की, IMEI छिपाए हुए)।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • IMEI से बिल की खोज और IMEI के हिसाब से स्टॉक नहीं है: IMEI सिर्फ़ लाइन के “IMEI / मॉडल” नोट में छपता है (30 अक्षर), और बिल ग्राहक के मोबाइल नंबर से मिलता है।
  • वारंटी रजिस्टर और वारंटी ख़त्म होने की याद नहीं है।
  • पुराने फ़ोन का एक्सचेंज / बायबैक (पुराने फ़ोन की कीमत घटाना) नहीं है।
  • फ़ाइनेंस कंपनी की EMI या लोन (Bajaj जैसी कंपनी का डाउन पेमेंट, लोन की रकम) का हिसाब नहीं है; अपनी दी हुई किस्त की तारीख़ें मेन्यू के “किस्त (EMI)” में लिखी जाती हैं।
  • रिचार्ज, SIM और मनी ट्रांसफ़र के कमीशन का हिसाब नहीं है।
  • सेकंड-हैंड फ़ोन पर मार्जिन वाला GST (नियम 32(5)) नहीं निकलता: GST पूरे बिक्री दाम पर लगता है।
  • दूसरे राज्य का बिल (IGST), ई-वे बिल और ई-इनवॉइस नहीं है: बिल CGST + SGST में।
  • Free प्लान में वापसी, पुराना बिल बदलना और स्टॉक नहीं हैं (पेड प्लान और ट्रायल में हैं)। iPhone ऐप नहीं है: Android ऐप और कंप्यूटर का ब्राउज़र।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Mobile dukan ke liye kaun sa billing app accha hai?

छोटे काउंटर के लिए ऐसा ऐप जो फ़ोन का बिल जल्दी बनाए, मॉडल और IMEI बिल पर छापे, 18% GST लगाए, UPI QR दिखाए और बिल WhatsApp पर भेजे। Tap & Bill यह Android फ़ोन और कंप्यूटर पर करता है, हिंदी और गुजराती में भी, ₹199/महीना से (या 60 बिल/महीना फ्री)। IMEI के हिसाब से स्टॉक, एक्सचेंज, EMI और रिचार्ज का हिसाब चाहिए तो मोबाइल शॉप ERP लें।

मोबाइल का पक्का बिल कैसा होता है?

उस पर दुकान का नाम, पता और फ़ोन, बिल नंबर और तारीख, ग्राहक का नाम और मोबाइल नंबर, फ़ोन का ब्रांड, मॉडल और 15 अंकों का IMEI, दाम, भुगतान का तरीका और दुकान की मुहर या हस्ताक्षर होते हैं। GST वाली दुकान के बिल पर GSTIN, HSN 8517 और CGST + SGST भी होते हैं।

क्या बिल पर IMEI नंबर लिखना ज़रूरी है?

GST के नियम 46 में IMEI नहीं माँगा गया है, इसलिए क़ानूनन ज़रूरी नहीं। फिर भी हर फ़ोन के बिल पर लिखें: ग्राहक को वारंटी, बीमा और फ़ोन खोने की शिकायत में IMEI वाला बिल चाहिए। Tap & Bill में IMEI लाइन के “IMEI / मॉडल” खाने में लिखा जाता है और आइटम के नीचे छपता है।

Mobile par GST kitna lagta hai?

18% (CGST 9% + SGST 9%), HSN 8517, हर मोबाइल फ़ोन पर। ₹12,999 के फ़ोन में ₹1,982.90 GST अंदर है। 2025 और 2026 में यह दर नहीं बदली। 13 नवंबर 2026 को देखा; अपने CA से पक्का करें।

मोबाइल का HSN कोड क्या है?

मोबाइल फ़ोन की हेडिंग 8517 है। चार्जर 8504, ईयरफ़ोन 8518, केबल 8544, पावर बैंक 8507, मेमोरी कार्ड 8523, प्लास्टिक का कवर 3926, टेम्पर्ड ग्लास 7007। पूरा 6 या 8 अंक का कोड सप्लायर के टैक्स इनवॉइस से लें।

बिना GST नंबर के मोबाइल का बिल बना सकते हैं?

हाँ। GST में रजिस्टर्ड नहीं हैं तो सादा बिल दें और GST न लगाएँ, न दिखाएँ। ऐप में “GST नहीं” चुनने पर बिल बिना टैक्स की लाइन के छपता है। पूरा तरीका: बिना GST के बिल।

ग्राहक का पुराना बिल कैसे मिलेगा?

ग्राहक के मोबाइल नंबर, नाम या बिल नंबर से। बिल खोलकर दोबारा प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें। IMEI से खोज नहीं है।

क्या महँगे फ़ोन का बिल बन जाता है?

हाँ। ₹1,00,000 से ऊपर के बिल पर ऐप एक बार पूछता है कि रकम सही है; एक बिल GST वाली दुकान में ₹25 लाख तक और बिना GST की दुकान में ₹5 लाख तक बन सकता है। ₹2 लाख या ज़्यादा नकद एक बिल पर नहीं लिया जा सकता।

क्या Tap & Bill फ्री में चलता है?

हाँ। Free प्लान हमेशा ₹0: 60 बिल/महीना, सिर्फ़ मालिक, GST बिल, उधार, UPI QR और WhatsApp बिल के साथ। हर नई दुकान को पहले 14 दिन का फ्री ट्रायल मिलता है, कोई कार्ड नहीं।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में फ़ोन करके आपके फ़ोन, एक्सेसरीज़ और रेट ऐप में डलवाएँगे और IMEI वाला पहला बिल साथ में बनाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।