शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

गाइड · दिवाली 2026 · चेकलिस्ट

दिवाली में बिलिंग कैसे करें: त्योहार की भीड़ में जल्दी बिल बनाने की तैयारी और चेकलिस्ट

Tap & Bill टीम · अपडेट

दिवाली की भीड़ में दुकान पर जल्दी बिल कैसे बनाएं?

भीड़ से पहले तैयारी करें: सारे आइटम और दाम ऐप में, बिल पर UPI QR, प्रिंटर में कागज़ और हर स्टाफ का लॉगिन। भीड़ में ट्रायल रूम गए ग्राहक का बिल “होल्ड” करें और अगले का बनाएँ, लिस्ट से बाहर का सामान “क्विक बिल” में दाम टाइप करके जोड़ें, हर बिल पर “किसने बेचा” चुनें, और जिसे कागज़ न चाहिए उसे बिल WhatsApp पर भेजें। रात को “दिन बंद करें (गल्ला गिनें)”। Tap & Bill में ये सब हर पेड प्लान में है; “किसने बेचा” और बारकोड स्कैन Growth और Pro में।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

सीधे प्रिंट होने वाली दिवाली रश चेकलिस्ट पर जाएँ · 2026 में धनतेरस शुक्रवार 6 नवंबर और दिवाली रविवार 8 नवंबर को है: कपड़े की दुकान में सबसे ज़्यादा भीड़ धनतेरस की शाम से दिवाली की दोपहर तक रहती है।

भीड़ में बिल कहाँ अटकता है, और ऐप में उसका हल

भीड़ में काउंटर पर चार चीज़ें समय खाती हैं: ट्रायल रूम से लौटने का इंतज़ार, लिस्ट में न मिलने वाला सामान, पैसे का हिसाब (छुट्टा, UPI, आधा-आधा) और प्रिंटर की कतार। नीचे हर काम के लिए Tap & Bill का बटन उसी नाम से लिखा है जो ऐप की हिंदी स्क्रीन पर दिखता है।

कामऐप में (हिंदी स्क्रीन पर)भीड़ में क्या बचता हैकिस प्लान में
बिल होल्ड करें“होल्ड” बटन; बिल ऊपर “होल्ड पर” मेंट्रायल रूम गया ग्राहक लाइन नहीं रोकता; 10 बिल तक, उसी फ़ोन या कंप्यूटर पर, एक दिन तकहर प्लान
लिस्ट से बाहर का सामान“क्विक बिल” (कैलकुलेटर जैसा) या “अन्य आइटम”नाम खोजने की जगह दाम टाइप करके जोड़ेंहर प्लान
वॉक-इन बिल“वॉक-इन ग्राहक”नाम-नंबर पूछे बिना बिल (उधार और WhatsApp नहीं)हर प्लान
बारकोड स्कैन“बारकोड स्कैन करें या प्रोडक्ट का नाम लिखें”, “फ़ोन कैमरे से स्कैन करें”एक स्कैन में सही डिज़ाइन, साइज़ और दाम; हाथ से स्कैनर या Android फ़ोन का कैमराGrowth, Pro (और फ्री ट्रायल)
किसने बेचा“किसने बेचा” (हर बिल पर)रात को हर सेल्समैन का इंसेंटिव अपने आप; पर्ची पर नाम लिखने की ज़रूरत नहींGrowth, Pro (और फ्री ट्रायल)
बिल पर UPI QR“ग्राहक स्कैन करके ₹… भरें”बिल की सही रकम QR में; ग्राहक को रकम टाइप नहीं करनीहर प्लान
आधा कैश, आधा UPIभुगतान में “मिश्रित”एक ही बिल में दो-तीन तरीके, गल्ले का हिसाब सहीहर प्लान
बिल WhatsApp पर“बिल WhatsApp पर भेजें”प्रिंटर की कतार और कागज़ कमफ़ोन से हर प्लान; अपने आप भी (Basic में महीने के 500)
माल नहीं था, लिख लें“स्टॉक में नहीं? ग्राहक ने क्या माँगा, लिख लें”जाता ग्राहक भी लिस्ट में; माल आने पर WhatsAppStarter से
दिन बंद“दिन बंद करें (गल्ला गिनें)”कैश “कम” या “ज़्यादा” उसी रात दिखता हैहर प्लान
नेट बंद हो जाएअपने आप (Android ऐप)बिल बनते और छपते रहते हैं, नेट आने पर सिंकहर प्लान

धनतेरस से पहले: 7 काम (27 अक्टूबर तक कर लें)

  1. सारे आइटम और दाम ऐप में

    हर कैटेगरी (कुर्ती, साड़ी, जींस, बच्चों के कपड़े) का दाम पहले से डालें: “लिस्ट चिपकाएँ” में “Kurti 699” जैसी लाइनें, दुकान का तैयार आइटम पैक, या Excel। भीड़ में दाम सोचने का समय नहीं होता।

  2. UPI ID और एक टेस्ट बिल

    कंप्यूटर वाले डैशबोर्ड में सेटिंग्स → “बिलिंग और UPI” → “दुकान की UPI ID”। फिर ₹1 का टेस्ट बिल बनाकर अपने ही फ़ोन से QR स्कैन करें।

  3. प्रिंटर और कागज़

    टेस्ट प्रिंट करें, और 58 mm या 80 mm के रोल भीड़ से पहले मँगा लें। Bluetooth प्रिंटर अटके तो Wi-Fi / LAN वाला प्रिंटर भी चलता है।

  4. स्टाफ के लॉगिन और सेल्समैन

    बिल बनाने वाले हर स्टाफ का अपना लॉगिन (मालिक के अलावा: Basic में 1, Starter में 2, Growth में 5, Pro में 20), और “सेल्समैन और इंसेंटिव” में बेचने वाले लड़के-लड़कियाँ (50 तक, इन्हें लॉगिन नहीं चाहिए)।

  5. महीने के बिल की सीमा देखें

    Basic: 1,000 बिल, Starter: 1,500 बिल, Growth: 5,000 बिल, Pro: बिना सीमा हर महीने (1 तारीख़ से गिनती)। दिवाली नवंबर में है: पिछले साल के त्योहार वाले महीने के बिल गिनकर प्लान पहले ही ठीक करें।

  6. स्टाफ की छूट सीमा

    सेटिंग्स → “स्टाफ और दाम” → “मोल-भाव गार्ड”: हर आइटम का कम से कम दाम और “स्टाफ डिस्काउंट सीमा %”। भीड़ में स्टाफ ज़्यादा छूट दे तो बिल आपके PIN से ही सेव होगा।

  7. स्टॉक और लेबल (अगर चालू है)

    माल आते ही “स्टॉक इन (माल आया)” करें और हर पीस पर बारकोड लेबल लगाएँ; “अटका माल” देखकर पुराना माल आगे रखें। स्टॉक और बारकोड Growth और Pro में है।

आइटम जल्दी डालने का पूरा तरीका: बिलिंग ऐप में आइटम कैसे ऐड करें। प्रिंटर जोड़ना और टेस्ट प्रिंट: मोबाइल से बिल प्रिंट कैसे निकालें।

धनतेरस की शाम: काउंटर पर 10 मिनट

एक कपड़े की दुकान का नमूना, जिसमें एक व्यक्ति Android फ़ोन से बिल बनाता है और एक सेल्समैन माल दिखाता है (नाम और दाम उदाहरण हैं):

समयकाउंटर पर क्या हुआऐप में
7:05प्रिया जी ने दो कुर्ती चुनीं (₹1,299 + ₹1,099 = ₹2,398) और ट्रायल रूम गईं“होल्ड”: बिल “होल्ड पर” में, नया बिल ख़ाली
7:06राजू: मोज़े ₹149 × 2 और बेल्ट ₹299; बेल्ट लिस्ट में नहींमोज़े टाइल से, बेल्ट “क्विक बिल” में ₹299; “वॉक-इन ग्राहक”; कुल ₹597, UPI QR दिखाया, फ़ोन पर पैसे देखकर सेव
7:09एक परिवार: साड़ी ₹3,450 + बच्चों का सेट ₹1,150 = ₹4,600“किसने बेचा”: रवि; भुगतान “मिश्रित”: ₹2,000 नकद + ₹2,600 UPI; बिल WhatsApp पर
7:12प्रिया जी लौटीं: एक कुर्ती (₹1,299, साइज़ M) ली“होल्ड पर” से बिल खोला, दूसरी कुर्ती हटाई, साइज़ लिखा, सेव
7:15एक ग्राहक ने काली जींस, साइज़ 34 माँगी; स्टॉक में नहीं“स्टॉक में नहीं?” में जींस, साइज़ 34, रंग काला और ग्राहक का नंबर

10 मिनट में 4 बिल और एक “छूटी बिक्री” दर्ज, और किसी ग्राहक को लाइन में रुकना नहीं पड़ा। दूसरा काउंटर चाहिए तो कंप्यूटर के ब्राउज़र में उसी अकाउंट से साथ-साथ बिल बनाएँ (कंप्यूटर पर बिल के लिए इंटरनेट चाहिए; Android ऐप बिना नेट के भी चलता है)।

प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें?

भीड़ में कागज़ की रसीद हर ग्राहक को देने से प्रिंटर की कतार लगती है और रोल जल्दी ख़त्म होते हैं। जिसे कागज़ न चाहिए, उसे बिल का PDF WhatsApp पर भेजें: बदली के लिए आए ग्राहक के फ़ोन में बिल रहता है। बिल बनाते समय ग्राहक का मोबाइल डालें और “बिल WhatsApp पर भेजें” चालू रखें।

तरीकाकैसे जाता हैकिस प्लान में
फ़ोन से WhatsAppसेव करते ही आपके फ़ोन में WhatsApp खुलता है, भेजें दबाएँहर प्लान, फ्री
अपने आप WhatsAppसेव होते ही PDF बिल Tap & Bill के नंबर से, आपकी दुकान के नाम के साथFree: 10/माह, Basic: 500/माह, Starter: 1,500/माह, Growth: 3,000/माह, Pro: 7,500/माह
थर्मल प्रिंट58 mm या 80 mm, Bluetooth या Wi-Fi / LAN; बिल सेव होते हीहर प्लान

वॉक-इन बिल (बिना नाम-नंबर) सिर्फ़ प्रिंट होता है। WhatsApp के सारे तरीके: WhatsApp पर बिल कैसे भेजें।

रात को: गल्ला और छूटी बिक्री

त्योहार के दिन कैश सबसे ज़्यादा आता है, और गलती भी। दुकान बंद करते समय “दिन बंद करें (गल्ला गिनें)” में नोट और सिक्के गिनें और गल्ले से हुए खर्च (चाय, टेम्पो, मज़दूरी) लिखें। मालिक को “होना चाहिए” और “गिना” दोनों दिखते हैं; स्टाफ सिर्फ़ गिनती डालता है।

हिसाब₹
शुरुआती कैश (सुबह गल्ले में)₹2,000
+ कैश बिक्री₹38,450
+ कैश में उधार वसूली₹1,500
− गल्ले से खर्च (चाय, टेम्पो)₹350
होना चाहिए₹41,600
गिना₹41,400
फ़र्क₹200 कम

फ़र्क उसी रात दिखे तो उसी दिन के बिल और स्टाफ से बात करके पकड़ में आता है; हफ़्ते बाद नहीं। गल्ला मिलाने का पूरा तरीका: गल्ले का हिसाब कैसे मिलाएं। इसके बाद “माँगा गया, स्टॉक में नहीं” खोलें: सबसे ज़्यादा माँगा गया माल ऊपर दिखता है, उसी से कल का ऑर्डर बनाएँ। माल आए तो “अब स्टॉक में है” दबाकर नंबर देने वाले ग्राहकों को WhatsApp करें।

दिवाली वाले महीने में कौन सा प्लान

हर प्लान में महीने के बिल की सीमा है, और गिनती हर महीने की 1 तारीख़ से होती है। उदाहरण: दुकान में आम दिनों में रोज़ 40 बिल बनते हैं (महीने में 1,200, यानी Starter काफ़ी)। नवंबर में 20 दिन 40 बिल और त्योहार के 10 दिन 80 बिल: 800 + 800 = 1,600 बिल, जो Starter की 1,500 की सीमा से ज़्यादा है। ऐसी दुकान दिवाली से पहले Growth लेती है।

प्लानदामबिल हर महीनेस्टाफ लॉगिन (मालिक के अलावा)अपने आप WhatsAppबारकोड स्कैन और स्टॉक
Basic₹199/माह (या ₹1,499/साल)1,000 बिल1500/माहनहीं
Starter₹499/माह (या ₹4,990/साल)1,500 बिल21,500/माहनहीं
Growth₹999/माह (या ₹9,990/साल)5,000 बिल53,000/माहहाँ
Pro₹1,999/माह (या ₹19,990/साल)बिना सीमा207,500/माहहाँ

दाम पूरे हैं, ऊपर से GST नहीं। होल्ड बिल, क्विक बिल, UPI QR, मिश्रित भुगतान और गल्ला हर प्लान में हैं; “स्टॉक में नहीं” की सूची Starter से, सेल्समैन इंसेंटिव Growth से। 14 दिन का फ्री ट्रायल Growth की सारी सुविधाओं के साथ है, कोई कार्ड नहीं: भीड़ से पहले ही स्टाफ को सिखा दें।

बटन से सिर्फ़ यह चेकलिस्ट A4 पर छपती है; PDF चाहिए तो प्रिंटर की जगह “Save as PDF” चुनें। दिवाली के बाद ग्राहकों को भेजने के धन्यवाद और ऑफ़र मैसेज: ग्राहकों को WhatsApp ऑफ़र मैसेज। दुकान का ऑफ़र पोस्टर: दिवाली सेल पोस्टर मेकर।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • होल्ड बिल उसी फ़ोन या कंप्यूटर पर रहता है जहाँ होल्ड किया, दूसरे फ़ोन पर नहीं दिखता; एक दिन बाद अपने आप हट जाता है।
  • एक बिल पर एक ही सेल्समैन चुना जा सकता है; दो लोगों ने मिलकर बेचा तो इंसेंटिव का बँटवारा हाथ से करें।
  • बारकोड स्कैन, लेबल और स्टॉक सिर्फ़ Growth और Pro में (और फ्री ट्रायल में); Basic और Starter में टाइल, खोज और क्विक बिल से बिल बनता है।
  • टोकन नंबर या कतार दिखाने वाली स्क्रीन नहीं है; फ़ोन से सीधे थर्मल प्रिंटर पर रसीद अंग्रेज़ी में छपती है, और सिर्फ़ Classic Bluetooth वाले प्रिंटर अभी नहीं चलते।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Diwali me billing kaise kare? (दिवाली में बिलिंग कैसे करें)

धनतेरस से 10 दिन पहले सारे आइटम-दाम, UPI ID, प्रिंटर और स्टाफ के लॉगिन तैयार करें। भीड़ वाले दिन ट्रायल रूम गए ग्राहक का बिल “होल्ड” करें, लिस्ट से बाहर का सामान “क्विक बिल” में जोड़ें, UPI वाले ग्राहक को बिल का QR दिखाएँ और कागज़ की जगह बिल WhatsApp पर भेजें। रात को गल्ला गिनें। ऊपर की चेकलिस्ट प्रिंट करके काउंटर पर लगाएँ।

ग्राहक ट्रायल रूम में है, तब तक दूसरे का बिल कैसे बनाएं?

बिल बनाते समय “होल्ड” दबाएँ: बिल “होल्ड पर” में चला जाता है और अगले ग्राहक का नया बिल शुरू होता है। ग्राहक लौटे तो “होल्ड पर” से उसका बिल खोलें और पूरा करें। एक फ़ोन या कंप्यूटर पर 10 बिल तक होल्ड रह सकते हैं, एक दिन तक; हर प्लान में।

Tyohar ki bhid me jaldi bill kaise banaye, बारकोड के बिना?

हर कैटेगरी का एक डिफ़ॉल्ट दाम रखें (कुर्ती ₹699, जींस ₹999), बिल में टाइल पर टैप करें और मोलभाव हुआ तो उसी बिल में रेट बदलें। जो सामान लिस्ट में नहीं, उसका दाम “क्विक बिल” में कैलकुलेटर की तरह टाइप करें। “आइटम खोजें” में नाम के दो अक्षर लिखकर भी मिल जाता है। बारकोड स्कैन चाहिए तो वह Growth और Pro में है।

क्या दो काउंटर या दो फ़ोन से एक साथ बिल बन सकते हैं?

हाँ। एक ही दुकान के अकाउंट पर Android फ़ोन और कंप्यूटर का ब्राउज़र साथ चलते हैं और सारी बिक्री एक जगह दिखती है। हर बिल बनाने वाले स्टाफ का अपना लॉगिन, मालिक के अलावा: Basic में 1, Starter में 2, Growth में 5, Pro में 20। बेचने वाले सेल्समैन (50 तक) को लॉगिन नहीं चाहिए।

भीड़ में इंटरनेट न चले तो?

Android ऐप बिना इंटरनेट के भी बिल बनाता और थर्मल प्रिंटर पर छापता है; नेट आते ही बिल अपने आप सर्वर पर चले जाते हैं। अपने आप जाने वाला WhatsApp सिंक के बाद जाता है। कंप्यूटर वाले बिल के लिए इंटरनेट चाहिए।

बिल प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें?

भीड़ में WhatsApp बेहतर: प्रिंटर की कतार नहीं लगती और ग्राहक के पास बिल रहता है (बदली के लिए भी)। अपने फ़ोन से एक टैप में भेजना हर प्लान में फ्री है; बिल सेव होते ही अपने आप जाने वाला WhatsApp हर प्लान में (Free 10, Basic 500, Starter 1,500, Growth 3,000, Pro 7,500 मैसेज हर महीने)। जो ग्राहक कागज़ माँगे, उसे प्रिंट दें।

महीने के बिल की सीमा पूरी हो जाए तो क्या होगा?

नए बिल तब तक सेव नहीं होंगे जब तक प्लान बड़ा न करें; गिनती हर महीने की 1 तारीख़ से होती है और कैंसल बिल भी गिने जाते हैं। सीमा: Basic 1,000 बिल, Starter 1,500 बिल, Growth 5,000 बिल, Pro बिना सीमा। दिवाली वाले महीने से पहले ही अंदाज़ा लगाकर प्लान ठीक करें।

त्योहार में स्टाफ ज़्यादा छूट न दे, यह कैसे पक्का करें?

मोल-भाव गार्ड में हर आइटम का कम से कम दाम और “स्टाफ डिस्काउंट सीमा %” रखें। स्टाफ इससे नीचे बेचे तो बिल आपके PIN से ही सेव होगा (या सिर्फ़ चेतावनी, जैसा आप चुनें)। हर बिल पर “किसने बेचा” और रात का गल्ला मिलाने से भी गड़बड़ उसी दिन पकड़ में आती है। मोल-भाव गार्ड Growth और Pro में।

दिवाली में सेल्समैन का इंसेंटिव कैसे दें?

सेल्समैन जोड़ते समय “इंसेंटिव %” (0 से 50) लिखें और हर बिल पर “किसने बेचा” चुनें। “सेल्समैन इंसेंटिव” रिपोर्ट में दिन, हफ़्ते या महीने के बिल, पीस, वापसी, कुल बिक्री और इंसेंटिव अपने आप; वापसी घटकर। त्योहार के लिए अलग % हो तो धनतेरस से पहले बदलें और दिवाली के बाद वापस करें। पूरा हिसाब: सेल्समैन का इंसेंटिव कैसे निकालें।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपके आइटम ऐप में डालने, UPI QR, प्रिंटर और स्टाफ के लॉगिन में मदद करेंगे, ताकि धनतेरस से पहले सब तैयार हो।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।