शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

GST गाइड

टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई में अंतर: कौन सी दुकान कौन सा बिल दे

Tap & Bill टीम · अपडेट

टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई में क्या अंतर है?

टैक्स इनवॉइस वह बिल है जो रेगुलर GST वाली रजिस्टर्ड दुकान टैक्स वाले माल पर देती है: उस पर GSTIN, HSN, GST की दर और CGST + SGST की रकम होती है, और GST वाला ख़रीदार उस पर इनपुट क्रेडिट लेता है (धारा 31, नियम 46)। बिल ऑफ़ सप्लाई रजिस्टर्ड दुकान का वह बिल है जिस पर GST नहीं वसूला जाता: कंपोज़िशन स्कीम वाली दुकान, या छूट वाला माल बेचने वाली दुकान इसे देती है (धारा 31(3)(c), नियम 49); कंपोज़िशन वाले बिल के ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies” लिखना होता है। जो GST में रजिस्टर्ड ही नहीं, वह इन दोनों में से कोई नहीं, सादा बिल देता है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

एक नज़र में अंतर

टैक्स इनवॉइसबिल ऑफ़ सप्लाईसादा बिल (कैश मेमो)
कौन देता हैरेगुलर GST वाली रजिस्टर्ड दुकान, टैक्स वाले माल परकंपोज़िशन वाली दुकान; या रजिस्टर्ड दुकान, छूट वाले माल परजो GST में रजिस्टर्ड नहीं
ग्राहक से GSTहाँ, दर और रकम बिल परनहींनहीं (धारा 32)
दुकान का GSTINहाँहाँनहीं (है ही नहीं)
HSN कोडहाँ (₹5 करोड़ तक की बिक्री वाली दुकान आम ग्राहक के बिल पर छोड़ सकती है)हाँज़रूरी नहीं
ख़रीदार को इनपुट क्रेडिटहाँ, अगर ख़रीदार GST में है (B2B)नहींनहीं
ऊपर क्या लिखा हो“Tax Invoice”आम तौर पर “Bill of Supply”; कंपोज़िशन में ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies”GST से जुड़ा कुछ नहीं
कानूनधारा 31(1), नियम 46धारा 31(3)(c), नियम 49, नियम 5धारा 32

आपकी दुकान कौन सा बिल दे (4 जाँच)

आपकी दुकानकौन सा बिलउदाहरण
GST में रजिस्टर्ड नहीं (बिक्री सीमा से कम)सादा, नंबर वाला बिलछोटी कपड़े की दुकान, चाय की दुकान
रजिस्टर्ड, कंपोज़िशन स्कीम (बिक्री ₹1.5 करोड़ तक)बिल ऑफ़ सप्लाई, ऊपर कंपोज़िशन वाली लाइनअपने राज्य में आम ग्राहकों को बेचने वाली दुकान
रजिस्टर्ड, रेगुलर GSTटैक्स इनवॉइसकपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स: हर टैक्स वाला माल
रजिस्टर्ड, रेगुलर, टैक्स वाला और छूट वाला दोनों मालआम ग्राहक को एक “invoice-cum-bill of supply” (नियम 46A), या दो अलग बिलकिराना: पैक्ड सामान और ताज़ी सब्ज़ी एक साथ
  1. देखें आप GST में कहाँ हैं: GST में रजिस्टर्ड नहीं: सादा बिल। रजिस्टर्ड और कंपोज़िशन स्कीम में: बिल ऑफ़ सप्लाई। रजिस्टर्ड और रेगुलर (आम) GST में: टैक्स इनवॉइस।
  2. माल टैक्स वाला है या छूट वाला: रेगुलर दुकान टैक्स वाले माल पर टैक्स इनवॉइस देती है; सिर्फ़ छूट वाला (exempt) माल हो तो बिल ऑफ़ सप्लाई; दोनों एक साथ आम ग्राहक को बेचें तो एक “invoice-cum-bill of supply” दे सकती है।
  3. ग्राहक B2B है या B2C: ग्राहक का GSTIN है (B2B) तो उसका नाम, पता और GSTIN बिल पर लिखें, ताकि उसे इनपुट क्रेडिट मिले। आम ग्राहक (B2C) का बिल ₹50,000 या ज़्यादा हो तो उसका नाम, पता और राज्य लिखें।
  4. ऊपर का शीर्षक और लाइन: टैक्स इनवॉइस पर “Tax Invoice”। कंपोज़िशन वाले बिल ऑफ़ सप्लाई के ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies”। बिना रजिस्ट्रेशन वाले बिल पर GST से जुड़ा कोई शब्द नहीं।

₹ उदाहरण: ₹2,000 की एक शर्ट, तीन दुकानें

तीनों दुकानों में ग्राहक ₹2,000 देता है (दाम GST मिलाकर)। फ़र्क बिल पर और दुकान के टैक्स में है:

रेगुलर GST (टैक्स इनवॉइस)कंपोज़िशन (बिल ऑफ़ सप्लाई)बिना रजिस्ट्रेशन (सादा बिल)
बिल पर लिखाकर योग्य रकम ₹1,904.76, CGST 2.5% ₹47.62, SGST 2.5% ₹47.62, कुल ₹2,000.00शर्ट ₹2,000.00, कोई टैक्स लाइन नहींशर्ट ₹2,000.00, कोई टैक्स लाइन नहीं
GST की दर कैसेकपड़ों पर एक पीस ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%लागू नहींलागू नहीं
दुकान सरकार को कितना भरती है₹95.24 (ख़रीद पर दिया GST इनपुट क्रेडिट में घटता है)₹20.00 (बिक्री का 1%, अपनी जेब से; इनपुट क्रेडिट नहीं)₹0
GST वाला ख़रीदार इनपुट क्रेडिटहाँ, ₹95.24 (अगर बिल पर उसका GSTIN है)नहींनहीं

इसीलिए बिज़नेस ग्राहक (जैसे कोई ऑफ़िस या स्कूल यूनिफ़ॉर्म का ऑर्डर) अक्सर रेगुलर GST वाली दुकान से ख़रीदना पसंद करते हैं: उन्हें GST वापस मिलता है। कपड़ों की GST दर और MRP से टैक्स निकालने का तरीका: कपड़ों पर GST कितना है।

बिल ऑफ़ सप्लाई पर क्या-क्या ज़रूरी है (नियम 49)

  • दुकान का नाम, पता और GSTIN
  • बिल नंबर: 16 अक्षर तक, क्रम से, पूरे वित्त वर्ष में एक बार (“-” और “/” चल सकते हैं)
  • बिल की तारीख़
  • ख़रीदार GST में रजिस्टर्ड हो तो उसका नाम, पता और GSTIN
  • HSN कोड, सामान का नाम, और डिस्काउंट के बाद की रकम
  • दस्तख़त (कागज़ के बिल पर; इलेक्ट्रॉनिक बिल पर ज़रूरी नहीं)
  • कंपोज़िशन वाली दुकान: सबसे ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies”
BILL OF SUPPLY
composition taxable person,
not eligible to collect tax
on supplies
SHREE GANESH GARMENTS
Gandhi Market, Surat
GSTIN: 24XXXXXXXXXXXXX
--------------------------------
Bill BS-0042         21-10-2026
Customer: Walk-in
--------------------------------
Item        HSN  Qty     Amount
Shirt       6205   1   2,000.00
--------------------------------
TOTAL                Rs 2,000.00
Thank you! Visit again.
कंपोज़िशन वाले बिल ऑफ़ सप्लाई का सामान्य नमूना (किसी ऐप का प्रिंट नहीं; GSTIN काल्पनिक)।

बिल ऑफ़ सप्लाई फ़ॉर्मेट (फ्री: PDF, Excel, Word)

कंपोज़िशन वाली दुकान की बिल बुक के लिए हिंदी फ़ॉर्मेट: ऊपर “बिल ऑफ़ सप्लाई” और कंपोज़िशन वाली लाइन (हिंदी और अंग्रेज़ी में), GSTIN, HSN, यूनिट, GST के खाने नहीं। Excel में महीने-वार 1% कंपोज़िशन टैक्स की शीट भी है। साइन-अप नहीं चाहिए।

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
बिल ऑफ़ सप्लाई: A4, ऊपर “बिल ऑफ़ सप्लाई” और कंपोज़िशन वाली लाइन, GSTIN, HSN, यूनिट, टैक्स के खाने नहीं (18 लाइन)PDF · 240 KBPDF · 139 KBPDF · 251 KB
बिल ऑफ़ सप्लाई: A5 बिल बुक साइज़, वही खाने (12 लाइन)PDF · 204 KBPDF · 113 KBPDF · 202 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: बिल ऑफ़ सप्लाई (2.5 किलो चलता है), भरा उदाहरण और महीने-वार 1% कंपोज़िशन टैक्स की शीटExcel · 9 KBExcel · 8 KBExcel · 9 KB
Word: दुकान का नाम और GSTIN एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 4 KBWord · 3 KBWord · 4 KB

भरा हुआ उदाहरण (₹1,352 का बिल, जिसमें खुला चावल और दाल छूट वाले हैं) और 1% टैक्स का हिसाब: bill of supply format (English)। हर तरह की दुकान के हिंदी बिल बुक फ़ॉर्मेट: बिल बुक फॉर्मेट हिंदी में।

B2C invoice kya hota hai: B2C और B2B बिल

B2C (आम ग्राहक)B2B (GST वाला ख़रीदार)
ख़रीदार का GSTINनहींहाँ, बिल पर ज़रूरी
ख़रीदार का नाम-पता₹50,000 या ज़्यादा के बिल पर नाम, पता, राज्य; कम पर ग्राहक माँगे तोहाँ
HSN₹5 करोड़ तक की सालाना बिक्री वाली दुकान छोड़ सकती है (नोटिफ़िकेशन 78/2020-CT)4 अंक (₹5 करोड़ तक), 6 अंक (ऊपर)
इनपुट क्रेडिटनहींहाँ, ख़रीदार को
GSTR-1 मेंज़्यादातर रेट और राज्य के हिसाब से जोड़करहर बिल अलग, ख़रीदार के GSTIN के साथ

रेगुलर दुकान के लिए B2C बिल भी टैक्स इनवॉइस ही है; बस उस पर ख़रीदार का GSTIN नहीं होता। बिल नंबर के नियम: बिल नंबर क्या होता है।

Tap & Bill में कौन सा बिल छपता है

Tap & Bill से बना टैक्स इनवॉइस: TAX INVOICE शीर्षक, GSTIN, HSN कोड, CGST और SGST
टैक्स इनवॉइस (PDF): शीर्षक, GSTIN, HSN, CGST + SGST।
आपकी सेटिंगबिल पर क्या छपता है
GST → GSTIN डालकर “कपड़ों का नियम” या “सब पर एक ही रेट” (हर बिल अपने आप टैक्स इनवॉइस)“TAX INVOICE” (हिंदी बिल पर “टैक्स इनवॉइस”), दुकान का GSTIN, आपूर्ति का स्थान, हर सामान का HSN और GST %, हर रेट का CGST + SGST, “Authorised signatory”; ग्राहक का GSTIN डालें तो वह भी (B2B)
GST → “GST नहीं”, GSTIN खालीसादा बिल: दुकान, बिल नंबर, सामान, रकम; कोई टैक्स लाइन नहीं
GST → “GST नहीं”, GSTIN सेव, टैक्स इनवॉइस बंददुकान के नाम के नीचे GSTIN, कोई टैक्स लाइन नहीं, HSN नहीं; कोई शीर्षक नहीं
GST → “कंपोज़िशन डीलर (बिल ऑफ़ सप्लाई)” चालू (GSTIN ज़रूरी)“बिल ऑफ़ सप्लाई / BILL OF SUPPLY” शीर्षक, सबसे ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies” (हिंदी/गुजराती बिल पर अनुवाद के साथ), GSTIN, हर सामान का HSN, ग्राहक का GSTIN डालें तो वह भी; कोई GST लाइन नहीं

कंपोज़िशन वाली दुकानों के लिए: सेटिंग्स → GST में “कंपोज़िशन डीलर (बिल ऑफ़ सप्लाई)” चालू करें। इसके लिए दुकान का GSTIN सेव होना चाहिए। चालू करते ही GST अपने आप बंद हो जाता है, और नए बिल “बिल ऑफ़ सप्लाई” बनकर छपते हैं: ऊपर नियम 5(1)(f) वाली लाइन, GSTIN, हर सामान का HSN, कोई टैक्स नहीं। पुराने बिल जैसे थे वैसे रहते हैं। GST रिपोर्ट में कंपोज़िशन बिक्री तिमाही-वार अलग दिखती है, जो CMP-08 भरने में आपके CA के काम आती है। पक्का न हो कि आप कंपोज़िशन में हैं, तो पहले अपने CA से पूछें। दूसरे राज्य के ख़रीदार के लिए IGST वाला बिल ऐप अभी नहीं बनाता।

पाँच आम गलतियाँ

  • कंपोज़िशन वाले का “GST सहित” लिखना: वह ग्राहक से टैक्स नहीं ले सकता, इसलिए बिल पर GST की दर या रकम न हो।
  • बिना रजिस्ट्रेशन “टैक्स इनवॉइस” लिखना: GSTIN नहीं तो न टैक्स इनवॉइस, न GST की लाइन।
  • रेगुलर दुकान का बिना नंबर की पर्ची देना: टैक्स वाली बिक्री पर टैक्स इनवॉइस ज़रूरी है। देखें पक्का बिल कैसे बनाएं।
  • B2B ग्राहक का GSTIN न लिखना: उसका इनपुट क्रेडिट अटकता है और वह दोबारा बिल माँगता है।
  • बोर्ड पर “composition taxable person” न लिखना: नियम 5 में दुकान के बोर्ड पर भी यह ज़रूरी है।

स्रोत (CBIC, 21 अक्टूबर 2026 को देखे): CGST एक्ट धारा 31 · धारा 10 · नियम 46 · नियम 46A · नियम 49 · नियम 5 · नोटिफ़िकेशन 78/2020-सेंट्रल टैक्स (HSN, 1 अप्रैल 2021 से)। यह जानकारी के लिए गाइड है, टैक्स सलाह नहीं: अपना मामला अपने CA से पक्का करें।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • दूसरे राज्य के ख़रीदार के लिए IGST वाला बिल, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल नहीं बनते; GST रिटर्न ऐप से फ़ाइल नहीं होता (GST रिपोर्ट आपके CA के लिए है)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Tax invoice aur bill of supply me kya antar hai? (टैक्स इनवॉइस और बिल ऑफ़ सप्लाई में अंतर)

टैक्स इनवॉइस पर GST वसूला जाता है: उस पर GST की दर और CGST + SGST (या IGST) की रकम लिखी होती है, और GST वाला ख़रीदार उस पर इनपुट क्रेडिट ले सकता है। बिल ऑफ़ सप्लाई पर कोई GST नहीं वसूला जाता: इसे कंपोज़िशन स्कीम वाली दुकान, या छूट वाला माल बेचने वाली रजिस्टर्ड दुकान देती है, और इस पर इनपुट क्रेडिट नहीं मिलता। दोनों पर दुकान का GSTIN, बिल नंबर, तारीख़, HSN और रकम होती है।

Bill of supply kya hota hai? (बिल ऑफ़ सप्लाई क्या होता है)

GST में रजिस्टर्ड वह दुकान, जो उस बिक्री पर GST नहीं ले सकती या नहीं लगता (कंपोज़िशन स्कीम, या छूट वाला माल जैसे ताज़ी सब्ज़ी-फल), टैक्स इनवॉइस की जगह बिल ऑफ़ सप्लाई देती है (CGST एक्ट धारा 31(3)(c), नियम 49)। उस पर दुकान का नाम-पता-GSTIN, 16 अक्षर तक का बिल नंबर, तारीख़, HSN, सामान और रकम होती है, पर टैक्स की कोई लाइन नहीं।

B2C invoice kya hota hai? (B2C बिल क्या होता है)

B2C यानी Business to Consumer: ऐसे ग्राहक का बिल जिसके पास GSTIN नहीं, जैसे आम ख़रीदार। रेगुलर दुकान उसे भी टैक्स इनवॉइस देती है, बस ख़रीदार का GSTIN नहीं होता और वह इनपुट क्रेडिट नहीं लेता। बिल ₹50,000 या ज़्यादा का हो तो ख़रीदार का नाम, पता और राज्य लिखना ज़रूरी है; उससे कम पर तभी, जब ग्राहक माँगे। B2B बिल में ख़रीदार का GSTIN होता है।

Composition wale ka bill kaisa hota hai? (कंपोज़िशन डीलर का बिल)

कंपोज़िशन वाली दुकान ग्राहक से GST नहीं ले सकती, इसलिए वह टैक्स इनवॉइस नहीं, बिल ऑफ़ सप्लाई देती है। बिल के ऊपर लिखना ज़रूरी है: “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies” (नियम 5(1)(f)), और दुकान के बोर्ड पर “composition taxable person”। बिल पर GST की दर या रकम न लिखें; अपना टैक्स (व्यापारी के लिए बिक्री का 1%) दुकान अपनी जेब से भरती है।

क्या कंपोज़िशन वाला ग्राहक से GST ले सकता है?

नहीं। CGST एक्ट धारा 10(4) के अनुसार कंपोज़िशन वाला ग्राहक से कोई टैक्स नहीं ले सकता और उसे इनपुट क्रेडिट भी नहीं मिलता। बिल पर “GST सहित” या “+ GST” लिखना भी ग़लत है। दाम आप जो चाहें रखें, पर बिल पर टैक्स का हिस्सा अलग नहीं दिखेगा।

बिना GST नंबर वाली दुकान कौन सा बिल दे?

न टैक्स इनवॉइस, न बिल ऑफ़ सप्लाई: ये दोनों रजिस्टर्ड दुकान के बिल हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वाली दुकान सादा, नंबर वाला बिल (कैश मेमो) देती है, जिस पर GST, GSTIN या “टैक्स इनवॉइस” कुछ न लिखा हो (धारा 32: वह GST के नाम पर पैसा नहीं ले सकती)। तरीका: बिना GST नंबर के बिल कैसे बनाएं।

क्या ₹200 से कम की बिक्री पर बिल ज़रूरी है?

रजिस्टर्ड दुकान ₹200 से कम की बिक्री पर अलग टैक्स इनवॉइस या बिल ऑफ़ सप्लाई न दे, इसकी छूट है, पर शर्तों के साथ: ग्राहक GST में रजिस्टर्ड न हो और बिल न माँगे, और दुकान दिन के अंत में ऐसी सारी बिक्री का एक जोड़ा हुआ (consolidated) बिल बनाए।

Tap & Bill कौन सा बिल छापता है?

GST रजिस्टर्ड दुकान GSTIN डालकर GST चुने तो हर बिल अपने आप टैक्स इनवॉइस बनता है: “TAX INVOICE” (हिंदी बिल पर “टैक्स इनवॉइस”), हर सामान का HSN और GST %, CGST + SGST, आपूर्ति का स्थान और “Authorised signatory” छपते हैं। “GST नहीं” चुनें तो बिना टैक्स का सादा बिल बनता है, और GSTIN सेव हो तो वह दुकान के नाम के नीचे छपता है। कंपोज़िशन वाली दुकान सेटिंग्स → GST में “कंपोज़िशन डीलर (बिल ऑफ़ सप्लाई)” चालू करे (GSTIN ज़रूरी) तो बिल पर “बिल ऑफ़ सप्लाई / BILL OF SUPPLY” शीर्षक, सबसे ऊपर “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies” वाली लाइन, GSTIN और हर सामान का HSN छपता है, GST नहीं। 14 दिन फ्री ट्रायल में ख़ुद देखें।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपकी GST सेटिंग के हिसाब से बिल बनाकर दिखाएँगे: टैक्स इनवॉइस या बिना GST का बिल।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।