शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

गाइड

कंप्यूटर से बिल कैसे बनाएं: दुकान का बिल, लैपटॉप या PC से

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

कंप्यूटर से दुकान का बिल कैसे बनाएं? (computer se bill kaise banaye)

तीन तरीके हैं। 1. बिलिंग सॉफ़्टवेयर ब्राउज़र में: Tap & Bill को Chrome या Edge में खोलें (कुछ डाउनलोड नहीं), “बिल बनाएं” दबाएँ, सामान की टाइल पर क्लिक करें, ग्राहक का मोबाइल लिखें और Ctrl + Enter से सेव करें; रसीद किसी भी प्रिंटर पर छपती है और बिल WhatsApp पर जाता है। 2. Excel: हमारी फ्री Excel फ़ाइल में GST अपने आप जुड़ता है। 3. फ्री ऑनलाइन बिल मेकर: बिना लॉगिन, एक-एक बिल। रोज़ के 10 से ज़्यादा बिल हों तो पहला तरीका सबसे तेज़ है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

कई दुकानों में काउंटर पर एक कंप्यूटर या पुराना लैपटॉप होता है, और उस पर बिल Excel या Word में बनता है: हर बार फ़ाइल कॉपी करो, बिल नंबर बदलो, जोड़ जाँचो। नीचे तीनों तरीके हैं, और हर एक कब ठीक है।

कंप्यूटर से बिल बनाने के 3 तरीके

तरीकाख़र्चबिल सेव रहते हैं?प्रिंटकिसके लिए
बिलिंग सॉफ़्टवेयर, ब्राउज़र में (Tap & Bill)₹199/माह से, 14 दिन फ्रीहाँ, हर बिल, ढूँढने लायकथर्मल (58 / 80 mm) या A4, कोई भी प्रिंटररोज़ 10+ बिल, स्टाफ, उधार, GST
Excel फ़ाइल (हिंदी Excel डाउनलोड)फ्रीहर बिल अलग फ़ाइल या शीटA4 / A5 प्रिंटरदिन में कुछ बिल, Excel आता हो
फ्री ऑनलाइन बिल मेकर (खोलें)फ्री, बिना लॉगिननहीं, सिर्फ़ आख़िरी बिल नंबरA4 या थर्मल, PDFकभी-कभार बिल

बिल बुक, मोबाइल और ऑनलाइन वाले सारे तरीके एक जगह: दुकान का बिल कैसे बनाएं।

Tap & Bill से कंप्यूटर पर बिल: 5 स्टेप

  1. ब्राउज़र में लॉगिन करें

    कंप्यूटर या लैपटॉप पर Chrome या Edge खोलें और Tap & Bill में लॉगिन करें। कुछ डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना। भाषा ऊपर की पट्टी से हिंदी चुनें।

  2. “नया बिल” खोलें

    बाएँ मेन्यू में बिल बनाएं दबाएँ। स्टाफ का लॉगिन सीधे बिल वाली स्क्रीन पर खुलता है।

  3. सामान जोड़ें

    सामान की टाइल पर क्लिक करें (शर्ट, जींस, साड़ी), या / दबाकर नाम से खोजें। हर सामान का दाम लिखना हो तो क्विक बिल चुनें: दाम लिखें और Enter। जो सामान लिस्ट में नहीं, उसके लिए दूसरा सामान।

  4. ग्राहक और भुगतान

    ग्राहक का मोबाइल लिखें (पुराना ग्राहक हो तो नाम और उधार अपने आप दिखते हैं) या वॉक-इन ग्राहक चुनें। नकद, UPI, कार्ड, उधार या दो तरीकों में बँटा भुगतान चुनें।

  5. सेव करें और प्रिंट

    बिल सेव करें दबाएँ या Ctrl + Enter। रसीद किसी भी प्रिंटर पर प्रिंट करें, PDF लें या WhatsApp पर भेजें। “सेव होते ही रसीद प्रिंट करें” चालू करें तो हर बिल अपने आप छपता है।

कंप्यूटर पर Tap & Bill की बिल बनाने वाली स्क्रीन: बाईं ओर सामान की टाइल, दाईं ओर बिल
कंप्यूटर पर नया बिल (स्क्रीन अंग्रेज़ी में; ऊपर की पट्टी से हिंदी या गुजराती चुनें)।

कीबोर्ड से तेज़ बिल

बटनक्या होता है
/सामान खोजने वाला बॉक्स खुलता है: “जीं” लिखें, जींस आ जाती है
Enterक्विक बिल में लिखा दाम बिल में जुड़ता है
Ctrl + Enterबिल सेव

ग्राहक ट्रायल रूम में है? बिल को होल्ड करें और अगले ग्राहक का बिल बनाएँ; होल्ड बिल उसी कंप्यूटर पर दिन भर रहता है।

उदाहरण: कपड़े की दुकान का बिल, कंप्यूटर से

ग्राहक 2 शर्ट (₹899 की एक), 1 जींस (₹1,499) और 1 ब्लेज़र (₹3,499) लेता है, ₹100 की छूट, UPI से भुगतान। दाम GST सहित (MRP) हैं।

रकम
शर्ट 2 × ₹899₹1,798.00
जींस 1 × ₹1,499₹1,499.00
ब्लेज़र 1 × ₹3,499₹3,499.00
छूट− ₹100.00
कुल (GST सहित)₹6,696.00
5% GST वाला सामान (शर्ट, जींस): कर योग्य रकम₹3,093.79, GST ₹154.69 (CGST ₹77.35 + SGST ₹77.34)
18% GST वाला सामान (ब्लेज़र, ₹2,500 से ऊपर): कर योग्य रकम₹2,921.63, GST ₹525.89 (CGST ₹262.95 + SGST ₹262.94)

छूट हर पीस पर उसके दाम के हिसाब से बँटती है, और हर पीस का GST उसके बिना-GST दाम से तय होता है: ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%। सॉफ़्टवेयर यह अपने आप करता है; Excel में इसका फ़ॉर्मूला हमारी फ़ाइल में पहले से है। नियम विस्तार से: GST बिल कैसे बनाएं।

कंप्यूटर से बिल प्रिंट कैसे करें

  • कोई भी प्रिंटर: कंप्यूटर पर इंस्टॉल USB या नेटवर्क थर्मल प्रिंटर, या साधारण A4 प्रिंटर। रसीद ब्राउज़र के प्रिंट डायलॉग से छपती है।
  • थर्मल रोल की चौड़ाई: सेटिंग्स में “प्रिंटर पेपर की चौड़ाई” 58 mm या 80 mm चुनें, ताकि रसीद रोल पर पूरी आए।
  • हिंदी या गुजराती रसीद: कंप्यूटर से छपी रसीद ग्राहक की बिल वाली भाषा में आती है (फ़ोन से Bluetooth थर्मल प्रिंटर पर रसीद अंग्रेज़ी में छपती है)।
  • दुकान का लोगो और UPI QR (सेटिंग्स में डाले हों तो) रसीद पर छपते हैं, QR में बिल की रकम पहले से भरी होती है।
  • PDF: बिल खोलकर PDF डाउनलोड करें या WhatsApp पर भेजें; पुराने बिल भी “बिल” में नंबर, नाम या मोबाइल से मिलते हैं।

प्रिंटर चुनना है? थर्मल प्रिंटर गाइड (English) और फ़ोन से प्रिंट: मोबाइल से बिल प्रिंट कैसे निकालें।

लैपटॉप से GST बिल कैसे बनाएं (laptop se gst bill kaise banaye)

एक बार सेटिंग्स → GST में दुकान का GSTIN डालें, “कपड़ों का नियम” चुनें और कैटेगरी पर HSN कोड। उसके बाद हर बिल टैक्स इनवॉइस बनता है: GSTIN, HSN, हर पीस पर 5% या 18%, CGST + SGST अलग। ग्राहक GST वाला व्यापारी हो तो “ग्राहक का GSTIN” भी डालें। महीने के अंत में GST रिपोर्ट Excel में डाउनलोड करके CA को दें। HSN कोड: कपड़ों के HSN कोड (English)। GST नंबर नहीं है तो “GST नहीं” चुनें: बिना GST के बिल।

कंप्यूटर और मोबाइल, दोनों से एक साथ

काउंटर पर कंप्यूटर और फ़्लोर पर स्टाफ के फ़ोन, सब एक ही दुकान के खाते में बिल बनाते हैं; रिपोर्ट, उधार और गल्ला सबको जोड़कर दिखते हैं। कंप्यूटर वाले बिल के लिए इंटरनेट चाहिए; बार-बार नेट जाता हो तो Android ऐप को बैकअप रखें, वह बिना इंटरनेट बिल बनाता है और बाद में सिंक करता है। मोबाइल वाला तरीका: मोबाइल से बिल कैसे बनाएं।

Excel में बिल कैसे बनाएं (बिना सॉफ़्टवेयर)

हमारी हिंदी Excel फ़ाइल खोलें: दुकान का नाम, पता और GSTIN एक बार भरें, फिर हर बिल में सामान, नग और दाम लिखें। हर पीस का GST (5% या 18%) और कुल अपने आप जुड़ता है। हर बिल के लिए शीट कॉपी करें और बिल नंबर एक आगे बढ़ाएँ। PDF चाहिए तो “Save as PDF”। Word और PDF बिल बुक भी हैं: कपड़े का बिल फ़ॉर्मेट।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • कंप्यूटर (ब्राउज़र) वाले बिल के लिए इंटरनेट चाहिए; बिना इंटरनेट बिल Android ऐप से बनता है।
  • Windows के लिए अलग सॉफ़्टवेयर (.exe) डाउनलोड नहीं है, और ज़रूरत भी नहीं: ब्राउज़र में चलता है।
  • Tally एक्सपोर्ट, e-way bill और e-invoice नहीं हैं; GST रिपोर्ट Excel में CA के लिए मिलती है।
  • थर्मल प्रिंटर का ड्राइवर कंप्यूटर पर इंस्टॉल होना चाहिए (प्रिंटर के साथ आता है)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Computer se bill kaise banaye? (कंप्यूटर से बिल कैसे बनाएं)

Chrome या Edge में Tap & Bill खोलकर लॉगिन करें, “बिल बनाएं” दबाएँ, सामान की टाइल पर क्लिक करें या / से खोजें, ग्राहक का मोबाइल लिखें, भुगतान चुनें और Ctrl + Enter दबाएँ। रसीद प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें। बिना सॉफ़्टवेयर: फ्री Excel फ़ाइल या फ्री ऑनलाइन बिल मेकर।

Laptop se bill kaise banaye? क्या लैपटॉप पर भी चलता है?

हाँ, बिल्कुल कंप्यूटर की तरह। Windows लैपटॉप, Mac या Chromebook, किसी पर भी Chrome या Edge में चलता है। लैपटॉप से USB थर्मल प्रिंटर या घर-दफ़्तर का A4 प्रिंटर, दोनों चलते हैं।

कंप्यूटर पर सारे आइटम एक साथ कैसे डालें?

तीन तरीके, सब ब्राउज़र में: “लिस्ट चिपकाएँ” में हर लाइन में नाम और दाम (जैसे “Shirt 499”) लिखकर एक बार में सेव; छपी रेट लिस्ट, प्राइस बोर्ड या सप्लायर के बिल की फ़ोटो या PDF से (छपे अक्षर सबसे अच्छे पढ़े जाते हैं); या “दाम और कैटेगरी” → “Excel से लाएं” से .xlsx या CSV फ़ाइल, एक फ़ाइल में 1,000 आइटम तक। पूरा तरीका: बिलिंग ऐप में आइटम कैसे ऐड करें।

कंप्यूटर से बिल का PDF कैसे बनाएं?

Tap & Bill में बिल सेव होते ही उसका PDF बनता है: बिल खोलकर PDF डाउनलोड करें या WhatsApp पर भेजें। Excel वाले बिल में File → Save as → PDF चुनें। फ्री बिल मेकर में “PDF” बटन है।

क्या कंप्यूटर पर बिलिंग हिंदी में होती है?

हाँ। कंप्यूटर की स्क्रीन हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी में (हर ब्राउज़र अपनी भाषा चुनता है), और बिल, PDF और WhatsApp मैसेज हर ग्राहक की चुनी भाषा में। Excel रिपोर्ट के कॉलम अंग्रेज़ी में रहते हैं।

Billing software for PC free download: क्या फ्री है?

Tap & Bill को डाउनलोड नहीं करना पड़ता, ब्राउज़र में खुलता है। पहले 14 दिन फ्री, कोई कार्ड नहीं; फिर Free प्लान में हर महीने 60 बिल फ्री (सिर्फ़ मालिक), या पैसे वाले प्लान ₹199 प्रति माह से (Basic ₹1,499/साल भी)। पूरी तरह फ्री तरीके: हमारी Excel फ़ाइल और बिना लॉगिन वाला बिल मेकर। “फ्री डाउनलोड” वाली अनजान .exe फ़ाइलों से बचें: बिल का डेटा उसी एक कंप्यूटर में रहता है और खराबी पर चला जाता है।

इंटरनेट न हो तो कंप्यूटर पर बिल बनेगा?

नहीं, ब्राउज़र वाले बिल के लिए इंटरनेट चाहिए। उस समय Android ऐप से बिल बनाएँ: वह बिना इंटरनेट चलता है और नेट आते ही बिल उसी खाते में चढ़ जाते हैं।

कंप्यूटर के लिए कौन सा प्रिंटर लें?

काउंटर रसीद के लिए 80 mm या 58 mm का USB थर्मल प्रिंटर (कंप्यूटर पर ड्राइवर इंस्टॉल करके), या पहले से रखा A4 प्रिंटर। रसीद पर हिंदी-गुजराती, लोगो और UPI QR, सब कंप्यूटर से छपते हैं।

क्या एक साथ कंप्यूटर और मोबाइल पर बिल बना सकते हैं?

हाँ। मालिक और स्टाफ के फ़ोन और काउंटर का कंप्यूटर, सब एक खाते में एक साथ बिल बनाते हैं। हर प्लान में लॉगिन की गिनती अलग है (Basic में मालिक + 1 स्टाफ, Growth में 5 स्टाफ)।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल या WhatsApp करके आपके कंप्यूटर पर, आपके सामान और दाम के साथ बिल बनाना और प्रिंट करना दिखाएँगे।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।