शादी का सीज़न 2026 · शादियाँ 21 नवंबर से · भीड़ में तेज़ बिल, उधार की सीमा · 14 दिन सब फ्री, फिर ₹0 Free प्लान या ₹199/महीना · दुकान की तैयारी · सेल पोस्टर बनाएँ

फ्री फ़ॉर्मेट · कोटेशन / एस्टीमेट

कोटेशन / एस्टीमेट बिल कैसे बनाएं: फ़ॉर्मेट, उदाहरण और फ्री PDF

Tap & Bill टीम · अपडेट · Read in English

Quotation kaise banaye? (कोटेशन कैसे बनाएं)

कोटेशन (या एस्टीमेट) ग्राहक को लिखकर दिया गया दाम का प्रस्ताव है, बिल नहीं। उस पर ऊपर “कोटेशन” या “अनुमान”, दुकान का नाम-पता (और GSTIN, अगर है), कोटेशन नंबर (जैसे QT-0001), तारीख और “कब तक मान्य”, ग्राहक का नाम-मोबाइल, हर सामान का नग, दर, छूट, GST और कुल रकम, और शर्तें (डिलीवरी, एडवांस) लिखें। नीचे से फ्री फ़ॉर्मेट (PDF, Excel, Word) डाउनलोड करें। Tap & Bill ऐप में कोटेशन फ़ोन या कंप्यूटर पर बनता है, WhatsApp पर जाता है, और ग्राहक हाँ कहे तो “बिल बनाएँ” दबाते ही पक्का बिल बन जाता है।

हमेशा free: 60 बिल/महीना + 10 ऑटो WhatsApp बिल · पेड प्लान ₹199/माह से (Basic ₹1,499/साल भी) · कार्ड नहीं · ₹199 में क्या मिलता है

कोई कार्ड नहीं · ऐप में कोई विज्ञापन नहीं · आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके: पैसे न दें तो भी कुछ डिलीट नहीं होता

फ्री कोटेशन फ़ॉर्मेट डाउनलोड करें (हिंदी, गुजराती, अंग्रेज़ी)

फ़ॉर्मेटहिंदीEnglishગુજરાતી
कोटेशन / अनुमान: A4, प्रिंट करके हाथ से भरें (16 लाइन, कब तक मान्य, शर्तें)PDF · 215 KBPDF · 144 KBPDF · 233 KB
Excel, फ़ॉर्मूले के साथ: छूट, कपड़ों पर GST 5% / 18%, कुल रकम और भरा हुआ उदाहरणExcel · 9 KBExcel · 8 KBExcel · 9 KB
Word: दुकान का नाम, लोगो और शर्तें एक बार लिखें और प्रिंट करेंWord · 4 KBWord · 4 KBWord · 4 KB

PDF ख़ाली फ़ॉर्म है: प्रिंट करके हाथ से भरें या प्रिंटिंग वाले से कोटेशन पैड छपवाएँ। Excel में नग, दर और छूट लिखते ही कर योग्य रकम, GST और कुल रकम अपने आप बनती है; कपड़ों पर GST % भी अपने आप (HSN 50 से 59 वाला कपड़ा और साड़ी 5%, बाकी कपड़े एक पीस छूट के बाद ₹2,500 तक 5%, ऊपर 18%)। दुकान GST में नहीं है तो ऊपर वाले खाने में N लिखें: GST नहीं जुड़ेगा। Word में दुकान का नाम, लोगो और शर्तें एक बार लिखकर प्रिंट करें।

हिंदी कोटेशन फ़ॉर्मेट, नमूने के साथ भरा हुआ: QT-0007, राकेश मेहता का शादी का ऑर्डर, बनारसी सिल्क साड़ी, कुर्ता पायजामा सेट और बच्चों की शेरवानी, कुल ₹29,602
A4 कोटेशन, शादी के ऑर्डर के नमूने के साथ भरा हुआ।

कोटेशन, एस्टीमेट और बिल में फर्क

कोटेशनएस्टीमेट (अनुमान)बिल
क्या हैतय दाम का लिखित प्रस्तावअंदाज़े का दामबिक्री का पक्का काग़ज़
दाममान्य तारीख तक पक्काथोड़ा बदल सकता हैजो लिया गया
नंबरअलग क्रम: QT-0001…अलग क्रम (Tap & Bill में भी QT-…)बिल का क्रम: INV-0001…
पैसा और मालअभी नहींअभी नहींमाल दिया, पैसा या उधार लिखा
GST रिटर्न, बिक्री, गल्लानहींनहींहाँ

प्रोफ़ॉर्मा इनवॉइस भी बिल से पहले का काग़ज़ है, जो अक्सर एडवांस माँगने या लोन / टेंडर के लिए दिया जाता है। दुकान के काउंटर पर ज़्यादातर कोटेशन ही काफ़ी है। कोटेशन को कभी बिल की तरह न दें: ऊपर साफ़ “कोटेशन” या “अनुमान” लिखा हो और नीचे “यह बिल नहीं है”। पक्के बिल के बारे में: पक्का बिल क्या होता है।

कोटेशन में क्या-क्या लिखें

  • ऊपर: “कोटेशन” या “अनुमान”, दुकान का नाम, पता, फ़ोन; GST रजिस्टर्ड हैं तो GSTIN।
  • नंबर और तारीख: कोटेशन नंबर (QT-0001), आज की तारीख और “कब तक मान्य” (जैसे 7 दिन बाद की तारीख)।
  • ग्राहक: नाम, मोबाइल; बड़ा या कंपनी वाला ऑर्डर हो तो पता और ग्राहक का GSTIN।
  • सामान की टेबल: सामान, साइज़ / रंग, HSN, नग, दर, छूट, कर योग्य रकम, GST % और रकम।
  • नीचे: कुल रकम, रकम शब्दों में, शर्तें (डिलीवरी कब, कितना एडवांस, ऑल्टरेशन फ्री या चार्ज), “यह बिल नहीं है”, दुकान के हस्ताक्षर और ग्राहक की मंज़ूरी।

उदाहरण: शादी का ऑर्डर, ₹29,602 का कोटेशन

राकेश मेहता बेटे की शादी के लिए 5 बनारसी साड़ियाँ, 4 कुर्ता पायजामा सेट और बच्चों की 2 शेरवानी का दाम पूछते हैं। दुकान QT-0007 बनाती है, 7 दिन के लिए मान्य, और कुर्ता सेट पर ₹300 प्रति सेट छूट देती है:

सामाननग × दरछूटकर योग्यGSTरकम
बनारसी सिल्क साड़ी (HSN 5007)5 × ₹2,200–₹11,0005% = ₹550₹11,550
कुर्ता पायजामा सेट (6203)4 × ₹2,800₹1,200₹10,0005% = ₹500₹10,500
बच्चों की शेरवानी (6203)2 × ₹3,200–₹6,40018% = ₹1,152₹7,552
कुल11 पीस₹1,200₹27,400₹2,202₹29,602

ध्यान दें: छूट के बाद कुर्ता सेट ₹2,500 का हुआ, इसलिए उस पर 18% की जगह 5% GST लगा। बिना छूट के चार सेट ₹11,200 + 18% GST = ₹13,216 के होते; छूट के बाद ₹10,500। यानी हर सेट पर ₹300 छूट और ₹379 GST कम, चारों पर कुल ₹2,716 कम। साड़ी कपड़ा (फ़ैब्रिक) है, उस पर दाम कुछ भी हो 5%। शेरवानी ₹3,200 की है, इसलिए 18%। पूरी दरें: कपड़ों पर GST कितना है। यही उदाहरण Excel की “उदाहरण” शीट में भरा है।

कपड़े की दुकान में कोटेशन कब काम आता है

  • शादी और त्योहार के बड़े ऑर्डर: परिवार पहले कई दुकानों से दाम लेता है; लिखा कोटेशन WhatsApp पर रहता है, ज़ुबानी दाम भूल जाते हैं।
  • स्कूल यूनिफ़ॉर्म, ऑफ़िस या फ़ैक्टरी की वर्दी, इवेंट की टी-शर्ट: स्कूल, कंपनी या संस्था बिना कोटेशन के ऑर्डर पास नहीं करती।
  • मंदिर, ट्रस्ट या NGO के लिए साड़ी-कंबल: कमेटी कोटेशन देखकर फ़ैसला करती है।
  • सिलाई या कस्टम ऑर्डर: कपड़ा और सिलाई अलग-अलग लाइन में, “अनुमान” के साथ, क्योंकि नाप के बाद रकम थोड़ी बदल सकती है।
  • दूसरे दुकानदार या रिटेलर ग्राहक: GSTIN के साथ कोटेशन, ताकि उनका बिल भी उसी हिसाब से बने।

मोबाइल या कंप्यूटर से कोटेशन कैसे बनाएं (Tap & Bill)

  1. कोटेशन वाली स्क्रीन खोलें

    Android ऐप में नीचे “सेटिंग्स” टैब → “कोटेशन और चालान” → “कोटेशन” → “नया कोटेशन”। कंप्यूटर पर बाएँ मेन्यू में “कोटेशन” → “नया कोटेशन”।

  2. ग्राहक और सामान लिखें

    नाम, “मोबाइल (ज़रूरी नहीं)” और “पता (ज़रूरी नहीं)”। सामान की टाइल टैप करें या “सामान खोजें”, साइज़ चुनें; लिस्ट में नहीं है तो “दूसरा सामान”। पूरे कोटेशन पर छूट हो तो “छूट ₹” में लिखें। GST आपकी दुकान की GST सेटिंग से बिल की तरह लगता है।

  3. “कब तक मान्य” चुनें और सेव करें

    3, 7, 15 या 30 दिन, या “कोई तारीख नहीं”। “सेव करें” दबाते ही कोटेशन को अपना नंबर मिलता है: QT-0001, QT-0002… (बिल नंबर से अलग)।

  4. PDF या WhatsApp पर भेजें

    “PDF” से A4 PDF खुलता है: कंप्यूटर से प्रिंट करें या सेव करें। “WhatsApp” दबाने पर आपके फ़ोन का WhatsApp ग्राहक के नंबर पर कोटेशन के लिंक के साथ खुलता है, आप भेजें दबाएँ।

  5. ग्राहक हाँ कहे तो “बिल बनाएँ”

    वही सामान, छूट और ग्राहक बिल वाली स्क्रीन पर आ जाते हैं। मोलभाव हुआ हो तो दाम बदलें, पेमेंट चुनें और सेव करें। कोटेशन “बिल बना” हो जाता है और उस पर बिल नंबर दिखता है।

पूरी सूची “कोटेशन” स्क्रीन पर: खुले, तारीख निकल गई, पूरे (बिल बन गया), रद्द और सभी, नंबर, नाम या मोबाइल से खोजें। ग़लत कोटेशन “रद्द करें” से रद्द होता है: नंबर इस्तेमाल हो चुका रहता है और PDF पर “रद्द” लिखा आता है। मालिक की रिपोर्ट में “कोटेशन और चालान” कार्ड दिखाता है कि कितने कोटेशन खुले हैं, उनकी रकम, और पिछले 30 दिन में कितने बिल बने।

ऊपर “कोटेशन” छपे या “अनुमान”, यह मालिक सेटिंग्स में “कोटेशन पर ऊपर क्या लिखें” से चुनता है; कंप्यूटर पर हर कोटेशन के लिए अलग भी चुन सकते हैं, और वहाँ ग्राहक का GSTIN भी लिख सकते हैं। PDF ग्राहक की भाषा में बनता है: हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी। सारी बातें एक जगह (English): Quotation & delivery challan in Tap & Bill।

कपड़े ग्राहक के घर अप्रूवल पर, दर्ज़ी को या गोदाम भेजने हैं? उसके लिए कोटेशन नहीं, डिलीवरी चालान बनता है: डिलीवरी चालान क्या है। English: quotation format guide।

1 पेज का ब्रोशर (PDF): सारी सुविधाएँ और कीमत, बाद में पढ़ने या पार्टनर को भेजने के लिए: हिंदी · English

क्या नहीं होता

  • कोटेशन और चालान के लिए इंटरनेट चाहिए। बिल ऑफ़लाइन बनता है, कोटेशन नहीं।
  • कोटेशन थर्मल रसीद प्रिंटर पर नहीं छपता: यह A4 PDF है, कंप्यूटर से प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें।
  • WhatsApp पर कोटेशन अपने आप नहीं जाता: आपके फ़ोन या कंप्यूटर से एक टैप में, लिंक के साथ।
  • अलग प्रोफ़ॉर्मा इनवॉइस, कोटेशन पर एडवांस की रसीद, IGST और ई-इनवॉइस नहीं बनते।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Quotation aur estimate mein kya antar hai? (कोटेशन और एस्टीमेट में फर्क)

बोलचाल में दोनों दाम का प्रस्ताव हैं। कोटेशन आम तौर पर पक्का दाम होता है जो तय तारीख तक मान्य रहे; एस्टीमेट (अनुमान) अंदाज़े का दाम, जो काम या माल पक्का होने पर थोड़ा बदल सकता है, जैसे सिलाई का ऑर्डर। दोनों बिल नहीं हैं: न पैसा लिया गया, न माल दिया गया। Tap & Bill में मालिक तय करता है कि ऊपर “कोटेशन” छपे या “अनुमान”।

Quotation format in Hindi kahan milega?

इसी पेज पर, फ्री और बिना साइन-अप: हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में A4 PDF (हाथ से भरने के लिए), Excel (छूट, कपड़ों पर 5% / 18% GST और कुल रकम अपने आप) और Word। Excel की दूसरी शीट में भरा हुआ उदाहरण है।

क्या कोटेशन पर GST देना पड़ता है?

नहीं। कोटेशन बिक्री नहीं है, इसलिए वह GST रिटर्न या बिक्री में नहीं जाता। GST उस बिल पर लगता है जो माल देने पर बनता है। कोटेशन में GST इसलिए दिखाते हैं ताकि ग्राहक को कुल रकम पहले से पता हो। Tap & Bill में भी कोटेशन बिक्री या GST रिपोर्ट में नहीं गिना जाता।

कोटेशन कितने दिन के लिए मान्य होता है?

इसका कोई कानूनी नियम नहीं, आप तय करते हैं। कपड़ों में 7 से 15 दिन आम है, क्योंकि नया माल आने पर दाम बदलते हैं; शादी के बड़े ऑर्डर में 30 दिन भी चलता है। ऐप में 3, 7, 15 या 30 दिन चुनें या “कोई तारीख नहीं”; तारीख निकलने पर कोटेशन “तारीख निकल गई” में दिखता है।

कोटेशन का नंबर बिल नंबर से अलग रखें?

हाँ। कोटेशन बिल नहीं है, इसलिए उसका अलग क्रम रखें (QT-0001, QT-0002…)। इससे बिल नंबरों में कोई गड़बड़ नहीं होती। Tap & Bill यह अपने आप करता है, और रद्द किया हुआ कोटेशन नंबर दोबारा इस्तेमाल नहीं होता।

भेजा हुआ कोटेशन बदलना हो तो?

जब तक कोटेशन खुला है (बिल नहीं बना), उसे “बदलें” से बदल सकते हैं: सामान, दाम, छूट, तारीख। स्टाफ सिर्फ़ अपना बनाया कोटेशन बदल या रद्द कर सकता है। बदलने के बाद नया PDF फिर से WhatsApp पर भेजें।

क्या स्टाफ कोटेशन बना सकता है?

हाँ, मालिक और स्टाफ दोनों। स्टाफ अपना बनाया कोटेशन ही बदल या रद्द कर सकता है। कोटेशन से बिल बनाते समय बिल के सारे नियम लगते हैं: मोल-भाव गार्ड चालू है तो स्टाफ आपकी सबसे कम कीमत से नीचे बिना मालिक के PIN के बिल नहीं बना सकता।

कोटेशन वाला फ़ीचर किस प्लान में है?

हर पेड प्लान में, Basic ₹199 प्रति माह (या ₹1,499 साल भर का) से, कोई GST अलग से नहीं। पहले 14 दिन फ्री, कोई कार्ड नहीं। कोटेशन बिल नहीं है, इसलिए महीने की बिल सीमा में नहीं गिना जाता।

फ्री कॉल: ऐप सेट करवाएँ, पहला बिल साथ में बनाएँ

हम एक कामकाजी दिन में कॉल करके आपके सामान पर कोटेशन, बिल और चालान बनाकर दिखाएँगे। फ़ॉर्म हिंदी या अंग्रेज़ी में भरें।

  • फ़ोन या वीडियो कॉल पर 10 मिनट का डेमो
  • 14 दिन फ्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं
  • आपकी कैटेगरी और रेट हम आपके साथ सेट करेंगे

अभी बात करनी है? कॉल करें +91 73838 34343.

या नंबर छोड़ें, हम कॉल करेंगे

आपकी दुकान
और जानकारी दें (optional)
आपको सबसे ज़्यादा क्या चाहिए? (ज़रूरी नहीं)

कॉल फ्री है। कुछ ख़रीदना ज़रूरी नहीं, कोई कार्ड नहीं।